Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:19 AM IST

फाइनेंस फील्ड में बनाना है करियर तो करें ये टॉप कोर्सेस

इन्वेस्टमेंट बैंकर से लेकर फाइनेंशियल एनालिस्ट तक, फाइनेंस क्षेत्र से जुड़े कई सारे जॉब ऑप्शन होते हैं। इसमें करियर बनाने के लिए आपको कोर्स को कंप्लीट करना जरूरी होता है। 
Updated:- 2023-08-03, 17:31 IST
finance sector related courses

फाइनेंस में रोजगार के भरपूर अवसर होते हैं फिर चाहे वह गवर्नमेंट सेक्टर हो या फिर प्राइवेट हो। अगर आपकी रुचि भी फाइनेंस में है तो सबसे पहले इस फील्ड में डिग्री-डिप्लोमा हासिल करना होगा और फिर आप जिस भी फाइनेंस के क्षेत्र में जॉब करना चाहती हैं उसके लिए अलग-अलग कंपनी में अप्लाई कर सकती हैं। 

1)पीजी डिप्लोमा इन फाइनेंशियल प्लानिंग एंड मैनेजमेंट

top career courses in finance

पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फाइनेंशियल प्लानिंग 1 साल की अवधि का कोर्स होता है। इस कोर्स को करने के बाद आप फर्म को उसकी वर्तमान और भविष्य की वित्तीय स्थिति को समझने में मदद कर सकती हैं। पीजीडी इन फाइनेंशियल प्लानिंग कोर्स का उद्देश्य वित्त, निवेश और विश्लेषण कौशल का ज्ञान प्रदान करना है। 

इसे जरूर पढ़ें-इन कंपनियों में होती है हर महीने हायरिंग, ऐसे करें अप्लाई

2)बैचलर इन फाइनेंशियल एंड इन्वेस्टमेंट एनालिसिस

बैचलर इन फाइनेंशियल एंड इन्वेस्टमेंट एनालिसिस का कोर्स कंप्लीट करके आप फाइनेंसियल एनालिस्ट बन सकती हैं। फाइनेंसियल एनालिस्ट को कंपनी के रेवेन्यू को बढ़ाने करने के लिए स्ट्रेटजी तैयार करनी होती है। लॉन्ग टर्म प्लान बनाने के साथ-साथ कंपनी के इनकम स्टेटमेंट, बैलेंस शीट और कैश फ्लो स्टेटमेंट की भी देखरेख करनी होती है। (करियर चुनते समय भूलकर भी ना करें यह गलतियां)

3)पीजी डिप्लोमा इन फाइनेंशियल प्लानिंग एंड वेल्थ मैनेजमेंट

पीजी डिप्लोमा इन फाइनेंशियल प्लानिंग एंड वेल्थ मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाएं होती हैं। कोर्स पूरा करने के बाद आप किसी कंपनी के अंडर फाइनेंशियल प्लानिंग एंड वेल्थ मैनेजमेंट से जुड़े हुए काम सीख सकती हैं।(इंटर्नशिप कर हजारों रुपये कमा सकते हैं स्टूडेंट्स)

इसमें आपको कंपनी के इन्वेस्टमेंट का पोर्टफोलियो मैनेजमेंट करना होता है। अलग-अलग कंपनी में इस पोस्ट के लिए काम भी अलग असाइन होते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें-महिलाएं इन 5 सस्ते और बेहतरीन कोर्स से बना सकती हैं करियर 

4)पीजी डिप्लोमा इन मैनेजमेंट एंड फाइनेंशियल इंजीनियरिंग

पीजी डिप्लोमा इन मैनेजमेंट एंड फाइनेंशियल इंजीनियरिंग करने के बाद आप कंपनी को वित्तीय जोखिम से जुड़ी हुई जानकारी शेयर कर सकती हैं। इसके अलावा निवेश रणनीतियों का ध्यान रखना भी इस जॉब का हिस्सा होता है।

आप इन सभी कोर्स को पूरा करके फाइनेंस में करियर बना सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

Image Credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।