Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:40 AM IST

अब लड़कियां भी बन सकेंगी सैनिक, जल्द ही लड़कियों के लिए खुल सकते हैं NDA के दरवाजे

अगर ये प्रोपज़ल स्वीकार हो गया तो लड़कियां भी बन सकेंगी सैनिक और कर सकेंगी देश की सेवा।
Updated:- 2017-10-09, 16:16 IST
NDA x

एकता कपूर की वेब सीरिज The Test Case लड़कियों के आर्मी स्कूल जाने के बारे में है। अब तक इंडियन आर्मी के कॉम्बैट रोल में लड़कियों की एंट्री बैन है। लड़कियों के इसी बैन को हटाने के लिए एक काबिल लड़की को लड़कों के साथ कॉम्बैट रोल के ट्रेनिंग सेशन में एंट्री दी जाती है। जिस कारण इस लड़की को The Test Case नाम दिया गया है। 

इस वेब सीरिज की तरह ही संभावना जताई जा रही है कि सैनिक स्कूलों के दरवाजे भी लड़कियों के लिए खुल सकते हैं। क्योंकि सेंट्रल गवर्नमेंट सैनिक स्कूलों और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में गर्ल्स को एंट्री देने के प्रपोज़ल पर विचार कर रही है। इसके पीछे लड़कियों को हर फील्ड में आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर स्‍तर पर कोशिश करने की सोच है। क्योंकि इतिहास के पन्नों से लेकर अब तक की तारीखों पर नजर डालें तो हम देखेंगे कि लड़कियों में देश के लिए सेवा करने का जज़्बा किसी भी लड़के से कम नहीं है। 

NDA में केवल लड़कों की है एंट्री 

अब तक NDA में केवल लड़कों को ही एंट्री मिलती है। लड़कियां NDA के एक्ज़ाम के लिए भी apply नहीं कर सकतीं। इस एक्ज़ाम में केवल लड़के बैठ सकते हैं। अगर किसी लड़की को आर्मी join करने का शौक है तो वो Indian Air force, army और navy join कर सकती हैं। 

NDA x Insideimage

बदलने वाले हैं हालात

लेकिन अब लगता है कि हालात बदलने वाले हैं। केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने हाल ही में कहा कि सरकार सैनिक स्कूलों और एनडीए में लड़कियों को एंट्री देने के लिए काफी गंभीरता से विचार कर रही है।

भामरे ने इस बारे में लोकसभा में अगस्त में हुए प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि संसद की स्थायी समिति और कई सदस्य इस बारे में सलाह दे चुके हैं। यह बात गौर करने लायक इसलिए है क्योंकि NDA के लिए ज्यादा कैंडीडेट सैनिक स्कूल में तैयार किए जाते हैं लेकिन एनडीए गर्ल्सै कैडेट को नहीं लेता। उन्होंने कहा, "इस मामले पर विचार किया जा रहा है कि क्या लड़कियों को सैनिक स्कूल और एनडीए में प्रवेश दिया जाए?"

21 स्कूलों की मंजूरी का इंतजार

मंत्री जी ने बताया कि अभी देश में 26 सैनिक स्कूल हैं जिनमें से 21 स्कूल मंजूरी मिलने के अलग-अलग स्टेप में है। साथ ही उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल खोलने के लिए मंत्रालय को 64 अन्य प्रपोज़ल भी मिले हैं। अगर इन प्रपोज़ल को मान लिया जाता है तो लड़कियां भी सैनिक बन पाएंगी।

 

Image Courtesy: rediff

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।