पहले प्रयास में क्लियर करना चाहते हैं UPSC, फॉलो करें सृष्टि जयंत देशमुख के सीक्रेट टिप्स

भारत में कई तरह के कॉम्पिटिशन एग्जाम करवाए जाते हैं। लेकिन जब बात सबसे कठिन एग्जाम की आती है पहला ख्याल यूपीएससी एग्जाम का आता है। आए भी क्यों नहीं यह देश के सबसे कठिन एग्जाम में से एक है। इस परीक्षा को पास करने में कम्पटीटर को कई वर्षो का समय लग जाता है। लेकिन हमारे सामने कई ऐसी शख्सियत भी है जिन्होंने पहले प्रयास में यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को न सिर्फ पास किया बल्कि टॉप लिस्ट में भी शामिल हुए। आज हम बात कर रहे हैं, पहले प्रयास में सिविल सर्विस परीक्षा पास कर जीत की नई कहानी लिखने वाली IAS सृष्टि देशमुख की। अगर आप पहले प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास करना चाहते हैं तो IAS सृष्टि देशमुख के बताए गए सीक्रेट टिप्स को फॉलो करें।
नियमितता बनाएं
IAS सृष्टि जयंत देशमुख कहती है कि पढ़ाई करते समय अपनी नियमितता को बनाएं रखना बेहद जरूरी है। ऐसा जरूरी नहीं है कि आप दिन में 12-13 घंटे पढ़ें। नियमित रूप से इस समय को फॉलो कर पाना मुश्किल है। किसी काम को करने के लिए घंटे मैटर नहीं करते हैं। अगर आप केवल 5-6 घंटे रोजाना पढ़ाई करते हैं तब भी आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे।
मेंटली और फिजिकली रहे फिट
किसी भी काम को परेशान होकर करने से हमारा मन होने लगता जिसका परिणाम यह निकलता है कि हमने जितना भी समय उस वर्क को दिया वह खराब हो गया। ऐसे में आप अपने दिमाग को समय-समय पर रिफ्रेश करते रहें। पढ़ाई के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट, एक्सरसाइज, मेडिटेशन एक्टिविटीज करें। खुद को मोटिवेट करें। ऐसा करने से आप चीजों को जल्दी सीखेंगे।
इसे भी पढ़े- हायर एजुकेशन के लिए चाहिए लोन तो इन टिप्स को करें फॉलो
सेल्फ कॉन्फिडेंस होना बेहद जरूरी
अगर आप किसी काम को करने जा रहे हैं तो यह तय करना बेहद जरूरी हो जाता है कि आप उस काम को करने के लिए पूरी तरह से तैयार है या नहीं। IAS सृष्टि जयंत देशमुख बताती है कि पेपर की तैयारी को लेकर डरे नहीं। स्टडी प्रेशर, लोगों की बाते सुनकर खुद को पीछे न खींचे।
करंट अफेयर्स को बेस बनाएं
आप करेंट अफेयर्स (स्टडी लोन लेते समय ध्यान रखें ये बात) को बेस बनाकर तैयारी कर सकते हैं। अगर आप किसी एक विषय को लगातार पढ़ते हुए बोर हो रहे हैं तो ऐसे में करंट अफेयर्स को लेकर तैयारी शुरू कर सकते हैं।
आंसर राइटिंग प्रैक्टिस
अब स्टडी के दौरान आंसर राइटिंग प्रैक्टिस जरूर करें। यह आपकी परीक्षा के लिए बेहद ही जरूरी है। आप जब भी उत्तर लिखे तो उसमें फैक्ट, इंटरनेशनल रिपोर्ट, स्कीम आदि को जरूर एक्सप्लेन करें। रोजाना 1-2 आंसर लिखकर प्रैक्टिस करें।
इसे भी पढ़े- जानें क्या है गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना? जिसमें 4 फीसदी ब्याज दर पर पा सकते हैं 15 लाख का लोन
टेस्ट सीरीज प्रैक्टिस
कई बार लोग यह सोचते हैं कि पहले पूरा सिलेबस पूरा कर लेते हैं फिर टेस्ट देंगे। ऐसा बिल्कुल न करें। तब टेस्ट दें। ऐसा बिल्कुल न करें टेस्ट सीरीज की प्रैक्टिस करें।
प्लानिंग बनाएं
स्टडी को लेकर प्लान बनाएं। इसके साथ ही डेली का एक प्लान बनाएं। वीकली और मंथली टारगेट डिसाइड करें कि आप किस तरह से अपने कोर्स को कम्पलीट करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
image credit-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।