How To Create 3D Photo: आजकल फोटो लेना और सोशल मीडिया पर पोस्ट करना लगभग हर कोई पसंद करता है। कई लोग फोटो लेने के बाद कई तरीके से एडिट करके फेसबुक या फिर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हैं।
आजकल 3D फोटो का क्रेज भी बहुत अधिक बढ़ रहा है। जिसे देखों वो अपनी तस्वीर को 3D में एडिड करके पोस्ट कर रहा है। लेकिन कई लोगों को मालूम नहीं होने की वजह से 3D फोटो नहीं बना पाते हैं।
इस लेख में हम आपको कुछ आसान टिप्स एंड ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से मोबाइल या लैपटॉप से 3D फोटो बना सकते हैं। आइए जानते हैं।
मोबाइल से 3D फोटो कैसे बनाएं?
मोबाइल से 3d तस्वीर बनाना बहुत आसान है, लेकिन उससे पहले आपको अपने मोबाइल में कुछ ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके लिए आप 3d फोटो एडिटर, Lucid Pix फोटो एडिटर या अन्य 3d फोटो एडिटर एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले ऐप डाउनलोड करने के बाद ओपन करें और ईमेल आईडी को डालकर sign in कर लें।
- Sign in करने के बाद ऐप आपसे कुछ परमिशन मांगेगा जिसे आपको अनुमति देना होगा।
- अनुमति देने बाद लेट्स स्टार्ट पर आपको क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप लेस्ट स्टार्ट पर क्लिक करेंगे तो ऑप्शन में आपको एड फोटो दिखाई देगा।
- आप जिस तस्वीर को 3d बनाना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करके आसानी से कन्वर्ट कर सकते हैं।
- फोटो कन्वर्ट करने के बाद आप शेयर या सेव बटन को क्लिक करके गैलरी से सेव कर सकते हैं।
- अब आप इसे फेसबुक या इंस्टाग्राम आदि किसी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं।
लैपटॉप से 3D फोटो कैसे बनाएं?
- अगर आप लैपटॉप से 3d फोटो बनाना चाहते हैं तो फिर आप आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले आप लैपटॉप में 3d फोटो क्रिएट एप्लीकेशन को डाउनलोड करके इंस्टाल कर लें।
- अब जीमेल या फेसबुक आईडी को डालकर अकाउंट को ओपन कर लें।
- इसके बाद एप्लीकेशन आपके परमिशन मांगेगा जिसे आपको देना होगा। (क्या है व्हाट्सएप का नया Call Link फीचर)
- परमिशन देने के बाद ऐप फोटो सेलेक्ट करने का बोलेगा जिसे आपको अनुमति देना होगा।
- अब आप जिस फोटो को 3d में तब्दील करना चाहते हैं तो सेलेक्ट करके 3d तस्वीर बना सकते हैं।
फेसबुक से भी 3d तस्वीर बना सकते हैं
शायद आपको मालूम हो अगर नहीं मालूम है तो आपको बता दें कि फेसबुक के द्वारा भी आप किसी भी तस्वीर को 3d में बना सकते हैं। इसके लिए आप जब फोटो अपलोड करें तो ऑप्शन में फोटो को 3d में बदलने का ऑप्शन दिखाई देगा। ऑप्शन सेलेक्ट करने के बाद आप आसानी से फोटो को 3d में बदल सकते हैं। हालांकि, फेसबुक पर तस्वीर को 3d बनाने पर ब्लर हो जाती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@i.insider)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।