AIIMS में नौकरी पाने का मिल सकता है आपको मौका, जानिए कैसे

मेडिकल के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एम्स एक बेहतरीन मौका दे रहा है। एम्स में कई पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को किसी भी संस्थान, बोर्ड या फिर विश्वविद्यालय से 12वीं की परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके अलावा कुछ पदों के लिए उम्मीदवार का स्नातक होना अनिवार्य है। चलिए जानते हैं कि किन पदों पर एम्स में आपको नौकरी मिल सकती है।
किन पदों पर AIIMS में नौकरी निकली है?
रायपुर ने नॉन फैकल्टी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के माध्यम से रायपुर एम्स के अलग-अलग विभागों में कुल 358 पदों के उम्मीदवारों की भर्ती होगी। पहले आवेदन करने की आखिरी डेट 19 जुलाई 2023 थी जिसे बदल कर अब 31 जुलाई 2023 तक कर दिया गया है। इसके माध्यम से नर्सिंग ऑफिसर, लाइब्रेरियन, स्टोर कीपर, इलेक्ट्रिशियन समेत कई पद पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
इसे जरूर पढ़ें:अलग-अलग देश घूमने का है शौक तो ये 4 जॉब हैं आपके लिए बेस्ट
कौन कर सकता है AIIMS में नौकरी के लिए अप्लाई?
अगर कोई व्यक्ति एम्स के इन पदों पर अप्लाई करना चाहता हैं तो उसकी उम्र 27 साल तक होनी चाहिए। आपको बता दें कि कैटेगरी के हिसाब से भी कुछ छूट दी गई है। जिसकी जानकारी एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद है।(अच्छी ग्रोथ के साथ सेवा का मौका भी देता है नर्सिंग का क्षेत्र)
अगर आप इन जॉब्स के लिए अप्लाई करती हैं तो आपको यह ध्यान रखना होगा कि जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा और अन्य सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देने होगा।
इसे जरूर पढ़ें: एक साथ दो इंटरव्यू में हो गई हैं क्लीयर, तो एक जॉब को इस तरह करें सेलेक्ट
कैसे करें AIIMS में नौकरी के लिए आवेदन?
- आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और फिर इसमें भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अपनी डिटेल्स भरकर लॉग इन करें। फिर अपना फॉर्म भरें और मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- इसके बाद अपना फोटो और सिग्नेचर अपलोड कर फीस जमा करें। फिर फॉर्म को सबमिट करें।
- उसके बाद अपने फॉर्म की एक कॉपी अपने पास संभाल कर रख लीजिए।
- आपको बता दें कि उम्मीदवारों का चयन सीबीटी एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है।
इस प्रकार से आप AIIMS में जॉब के लिए अप्लाई कर सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।