Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:00 AM IST

500 में से 499 अंक लाकर मेघना श्रीवास्तव बनी हैं सीबीएसई 12वीं की टॉपर, रोज पढ़ती थीं 7 से 8 घंटे

मेघना श्रीवास्तव ने इतिहास रचते हुए बाहरवीं में टॉप किया है। इन्होंने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। इनका एक मार्क्स अंग्रेजी के पेपर में कटा है। 
Updated:- 2018-05-28, 17:09 IST
cbse results  declared meghna srivastava main

हमारे मां-पापा बोलते हैं कि आजकल के बच्चे पढ़ते नहीं है। दिन भर टीवी देखते रहेंगे या फिर मोबाइल में खेलते रहेंगे। लेकिन हर बच्चों के साथ तो ऐसा नहीं है और इनमें सबसे पहले नाम आता है मेघना का जो सीबीएसई 12वीं की टॉपर बनी हैं। मेघना श्रीवास्तव ने सीबीएसई 12वीं में 500 में से 499 लाकर टॉप किया है। मेघना के 100 में से 99.8 प्रतिशत मार्क्स आए हैं। ये .2 प्रतिशत नंबर इंग्लिश विषय में 100 में से 99 मार्क्स लाने पर कटे हैं। 

पूरे साल की मेहनत

cbse results  declared meghna srivastava in

मेघना ने एएनआई के साथ बनाए हुए इस वीडियो में टॉप करने का अपना सीक्रेट शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो में कहा कि ''इस सक्सेस के लिए कोई सीक्रेट नहीं है। आपको बस पूरे साल लगातार मेहनत करने की जरूरत होती है। मेरे टीचर और पेरेंट्स ने मेरी बहुत मदद की और मुझ पर कभी किसी तरह का प्रेशर नहीं डाला''।

मेघना ने नोएडा के Step By Step से स्कूलिंग की है। उनके पास 12वीं क्लास में इंग्लिश, हिस्ट्री, जियोग्राफी, साइकोलॉजी और इकोनॉमिक्स सब्जेक्ट थे। उन्होंने अन्य सभी विषयों में 100 में से 100 नंबर प्राप्त किए हैं और इंग्लिश में केवल 99 नंबर मिले हैं। 

7 से 8 घंटे की पढ़ाई

cbse results  declared meghna srivastava in

परीक्षा से पहले तैयारी के बारे में मेघना ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में बताया कि ''यह पूरे साल की मेहनत है। आखिरी वक्त की पढ़ाई से नहीं हो पाता है। मैंने कभी 14-15 घंटे पढ़ाई नहीं की। मैंने कभी घंटे गिने ही नहीं। ज़्यादा से ज़्यादा 7 से 8 घंटे ही पढ़ाई की होगी''। 

मेघना ने आगे अपने करियर की तैयारी करना शुरू कर दी है। वह अपना करियर साइकोलॉजी में बनाना चाहती हैं। उन्होंने बताया, ''ऐसे तो अभी कुछ फाइनल नहीं किया है लेकिन मैं साइकोलॉजी में आगे पढ़ना चाहती हूं और इसके लिए विदेश में विकल्प तलाश रही हूं''।

Read More: CBSE Result: गूगल पर सीधे देख सकते हैं रिजल्ट, जानिए क्या है पूरा प्रोसेस

अनुष्का चंदर रहीं दूसरे स्थान पर

12वीं के बोर्ड एक्ज़ाम में दूसरे स्थान पर गाज़ियाबाद के एसएजे स्कूल की अनुष्का चंदर रही हैं। इन्हें 498 अंक मिले हैं। इनके भी दो मार्क्स इंगलिश में कटे हैं।  इसके अलावा सात बच्चों को 497 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल हुआ है।

कल जारी होंगे 10वीं के परिणाम

10वीं के बच्चों का भी अब इंतजार खत्म  होने वाला है। गुरुवार की जगह अब मंगलवार शाम चार बजे 10वीं के परिणाम जारी होंगे। इस बात की जानकारी मानव संसाधान मंत्रालय के सचिव अनिल स्‍वरूप ने ट्वीट के जरिए दी है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।