Weight Loss: वजन कम करने के लिए खाना छोड़ने की नहीं पडे़गी जरूरत, बस सोते समय पानी में मिलाकर पी लीजिए ये 2 चीजें

Weight Loss Bedtime Drinks: अगर आप मोटापे से परेशान हैं और वजन कम करने के लिए खाना-पीना छोड़ चुकी हैं, तो ऐसा न करें। इसकी जगह रात को सोते समय पानी में एक्सपर्ट की बताई 2 चीजें मिलाकर पिएं, शरीर की जिद्दी चर्बी तेजी से पिघलेगी।  
image

Vajan Kaise Kam Karein: क्या आप मोटापे से परेशान हैं?

क्या शरीर की जिद्दी चर्बी टस से मस नहीं हो रही है?

क्या वजन कम करने के लिए आप खाना-पीना छोड़ चुकी हैं?

क्या आपकी लटकती हुई तोंंद के लिए आपके लिए परेशानी की वजह बन चुकी है?

अगर ऐसा है, तो वेट लॉसेक लिए आपको कुछ देसी नुस्खों को आजमाना चाहिए। वजन कम करने के लिए, खाना-पीना छोड़ने या लंबे समय तक भूखा रहने की जरूरत नहीं है। वेट लॉस में कई मसाले और हर्ब्स मदद कर सकते हैं। वजन कम करने में मॉर्निंग और नाइट रूटीन भी काफी मायने रखता है। रात को सोते समय पानी में एक्सपर्ट की बताई 2 चीजें मिलाकर पीने से शरीर की चर्बी तेजी से कम होगी। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नंदिनी जानकारी दे रही हैं।

मोटापा कम करने के लिए सोने से पहले पिएं यह देसी ड्रिंक

weight loss bedtime drink

  • वजन घटाने में अजवाइन काफी हद तक मदद कर सकती है। अजवाइन में थाइमोल होता है। यह मोटापा कम करती है, डाइजेशन दुरुस्त करती है और इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
  • अजवाइन में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और अन्य कंपाउंड्स कैलोरी बर्न करने के प्रोसेस को तेज बनाते हैं।
  • अजवाइन में मौजूद फाइबर कब्ज को दूर करता है। इससे पेट आसानी से साफ होता है और वजन कम होता है। खासकर, अजवाइन पेट की चर्बी कम करने में मदद करती है।
  • अजवाइन, वॉटर रिटेंशन और ब्लोटिंग को कम करती है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है यानी चर्बी आसानी से जलती है।
  • मोटापा कम करने में सौंफ का पानी मदद करता है। इससे लिवर डिटॉक्स होता है।
  • सौंफ से शरीर को ठंडक मिलती है, भूख कंट्रोल होती है और ड़ाइजेस्टिव एंजाइम्स का सीक्रेशन बढ़ता है।
  • जब आप सोने से पहले यह ड्रिंक पीती हैं, तो इससे शरीर की चर्बी जलती है और फैट बर्न होता है।

यह भी पढ़ें- लटकती हुई तोंद होगी अंदर और 2-3 इंच पतली हो सकती है कमर, जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स

वजन कम करने के लिए पानी में मिलाकर पिएं अजवाइन और सौंफ

ajwain for bloating


सामग्री

  • अजवाइन- 1 टीस्पून
  • सौंफ- 1 टीस्पून

विधि

  • डेढ़ गिलास पानी लें।
  • इसमें सौंफ और अजवाइन डालें।
  • इसे लगभग आधा रह जाने तक उबालें।
  • इसे सोने से पहले पिएं।
  • वजन तेजी से कम होगा।


यह भी पढ़ें- पेट, कमर और हिप्स की चर्बी नहीं बनेगी आपकी शर्मिंदगी का कारण, रोजाना 10 मिनट करें ये 2 एक्सरसाइज, कुछ हफ्तों में दिख सकता है असर


वजन कम करने के लिए एक्सपर्ट की बताई 2 चीजों को पानी में मिलाकर सोने से पहले पिएं। साथ ही, हेल्दी खाने और एक्सरसाइज पर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP