डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए दिन में 1 बार पिएं यह खास ड्रिंक

मेथी के बीजों का पानी डायबिटीज के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, अगर आप इसके साथ कुछ और चीजों को मिलाएंगी, तो यह ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में और ज्यादा प्रभावी तरीके से मदद कर सकता है।
image

डायबिटीज का असर हमारी पूरी सेहत पर होता है। जब हमारी इंसुलिन सेंसिटिविटी लो होती है, तो शरीर ग्लूकोज का सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाता है और ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ रहता है। इंसुलिन हार्मोन हमारे शरीर को ब्‍लड में शुगर या ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है। यह हार्मोन हमारे शरीर में पैंक्रियाज ग्‍लैंड में बनता है। जब शरीर इस हार्मोन का सही मात्रा में प्रोडक्शन नहीं कर पाता है, तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ रहता है। अगर आप डायबिटिक या प्री-डायबिटिक हैं, तो आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ खास बदलाव करने की जरूरत है। डायबिटीज को काफी हद तक सही लाइफस्टाइल और खान-पान में कंट्रोल किया जा सकता है। यहां हम आपको एक खास ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए पानी में मिलाकर पिएं ये चीजें

methi and dalchini chai for diabetes

  • मेथी के बीजों में सॉल्यूबल फाइबर होते हैं। मेथी दाना, शरीर में कार्ब्स के अब्जॉर्बशन को स्लो करता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करता है।
  • मेथी में गेलेक्टोमैनन होता है। यह खून में शुगर के अब्जॉर्बशन को कम करता है।
  • व्हीट ग्रास में ऑक्सीडेटिव गुण होते हैं। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारती है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करती है।
  • गेहूं के अंकुरित होने के बाद निकलने वाली घास को व्हीट ग्रास कहा जाता है। यह गुणों से भरपूर होती है।
  • दालचीनी, इंसुलिन सीक्रेशन में मदद करती है और ग्लूकोज लेवल को बैलेंस करती है।
  • दालचीनी का सेवन ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारती है।
  • चिया सीड्स में ओमेगा-3 और फाइबर अधिक मात्रा में होता है। यह ब्लड शुगर लेल को कम करने में मदद करते हैं।
  • इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। यह डायबिटीज पेंशेंट्स के लिए फायदेमंद हैं।

ब्लड शुगर लेवल को मैनेज कर सकती है यह ड्रिंक

methi for diabetes

सामग्री

  • व्हीट ग्रास- 1 टीस्पून
  • मेथी के बीज- चौथाई टीस्पून
  • दालचीनी- चुटकी भर
  • चिया सीड्स- 1 टीस्पून
  • पानी- गिलास

विधि

  • मेथी के बीजों के पाउडर, व्हीटग्रास और दालचीनी को एक गिलास पानी में डालें।
  • इसे अच्छे से मिलाएं और इस पर भीगे हुए चिया सीड्स डालें।
  • अब इसमें नींबू का रस और चुटकी भर सेंधा नमक मिलाएं।

यह भी पढ़ें- डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सोते वक्त पिएं इस मसाले का पानी

डायबिटीज को कंट्रोल करने में यह ड्रिंक मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP