बालों के झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। हार्मोनल इंबैलेंस, स्ट्रेस और जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी समेत कई वजहों से आपके बालों की ग्रोथ रूक जाती है और बाल झड़ते-झड़ते पतले होने लगते हैं। थायराइड, पीसीओएस और भी कई कारणों के चलते, आपके बाल झड़ने लगते हैं। शरीर में आयरन की कमी होने पर, हेयर ग्रोथ पर असर होता है। इसकी वजह से हेयर फॉलिकल्स कमजोर होने लगते हैं। अगर आपके बाल बहुत झड़ रहे हैं, आपकी चोटी पतली होते-होते पूंछ जैसी हो गई है और बालों की ग्रोथ रुक सी गई है, तो डाइटिशियन के बताए इस सीक्रेट पाउडर को रोजाना गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से बाल लंबे-घने हो सकते हैं। यह पाउडर न केवल हेयर फॉल को कम करता है बल्कि इससे थायराइड और आयरन लेवल भी मैनेज होता है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
हेयर ग्रोथ को बढ़ा सकता है घर के मसालों और सीड्स से बना यह पाउडर
- जीरा, आयरन से भरपूर होता है। इससे शरीर में आयरन की कमी पूरी हो सकती है, थायराइड फंक्शन में सुधार होता है और बालों का झड़ना कम होता है। जीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स, बालों को मजबूत बना सकते हैं।
- कलौंजी भी बालों की ग्रोथ में मदद करती है। यह हेयर फॉलिकल्स को मजबूती देती है। यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करती है। इससे बालों का झड़ना और समय से पहले सफेद होना कम होता है।
- कलौंजी में लिनोलेइक एसिड, थाइमोक्विनोन, निगेलेन और ओमेगा फैटी एसिड्स होते हैं। ये बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं और हेयरफॉल कम करते हैं। यह स्कैल्प इंफेक्शन को भी कम करती है।
- कद्दू के बीजों में बायोटिन और मैग्नीशियम होता है। ये बायोटिन प्रोडक्शन में मदद करते हैं। इनसे बालों का झड़ना कम होता है और हेयर ग्रोथ बढ़ती है।
- ये बीज, बालों की ग्रोथ और रिपेयर का भी काम करते हैं। इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स और मिनरल्स, हेयरफॉल को कम करते हैं।
- अलिव सीड्स यानी हलीम के बीज, बालों की ग्रोथ के लिए अच्छे होते हैं। इनमें आयरन और विटामिन-ई होता है, जो बालों का झड़ना कम करता है।
- धनिये के बीज, आयरन के भरपूर होते हैं। ये बालों के लिए सीबम प्रोडक्शन में मदद करते हैं।
बालों को लंबा-घना बना सकता है यह पाउडर
सामग्री
- जीरा- 1 टीस्पून
- कलौंजी- आधा टीस्पून
- एलिव सीड्स- चौथाई टीस्पून
- धनिये के बीज- 2 टेबलस्पून
- कद्दू के बीज- 2 टेबलस्पून
विधि
- सभी चीजों को ड्राई रोस्ट करें।
- अब इसका एक पाउडर बनाएं।
- इस पाउडर के एक टीस्पून को 1 गिलास गुनगुने पानी में मिलाएं।
- इसमें 1 टीस्पून घी या नारियल का तेल मिलाएं ताकि शरीर में न्यूट्रिएंट्स अच्छे से अब्जॉर्ब हो सके।
- इसे सुबह खाली पेट पिएं।
यह भी पढ़ें- Long Hair Remedy: आपके लंबे-घने बालों का चलेगा सब पर जादू, बस नानी मां के इस तेल को बनाएं हेयर केयर रूटीन का हिस्सा
बालों को लंबा-घना और मजबूत बनाने के लिए, एक्सपर्ट के बताए इस खास पाउडर को डाइट का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों