पीरियड्स में दर्द के मारे पेट पकड़ने की आ जाती है नौबत, इस मसाले की चाय देगी राहत

पीरियड्स के दिनों में कई लड़कियों को इतना दर्द होता है कि दर्द के मारे रूटीन काम करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप ओवर-द-काउंटर पेन किलर लेने के बजाय, इस देसी नुस्खे को आजमा सकती हैं।
image

पीरियड के दिनों में सभी महिलाओं को डिस्कम्फर्ट और क्रैम्प्स होते हैं। लेकिन, कुछ महिलाओं को इन दिनों में इतना दर्द होता है कि उसकी वजह से वे कई बार अपने रोजमर्रा के काम भी नहीं कर पाती हैं। पीरियड के दिनों में बहुत अधिक दर्द होना सही नहीं है और ये कई हेल्थ कंडीशन्स का संकेत हो सकता है। इन दिनों में अगर आपको इतना तेज दर्द होता है कि इसकी वजह से आपको डेली टास्क करना भी किसी चैलेंज से कम नहीं लगता है, तो यह सही नहीं है। कई बार इस दर्द से निपटने और डेली लाइफ को नॉर्मल रखने के लिए, महिलाएं ओवर-द-काउंटर मेडिसिन लेती हैं। लेकिन, यह भी पूरी तरह से सही नहीं है। ऐसे में कई देसी इलाज और घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। आज दिल से इंडियन सीरीज में हम आपको एक ऐसे ही नुस्खे के बारे में बता रहे हैं। पीरियड के दर्द में राहत पाने के लिए, आप किचेन में रखे इस मसाले की चाय बना सकती हैं। इस बारे में हमने डाइटिशियन नंदिनी से भी बात की और उन्होंने भी इसे सटीक माना।

पीरियड के दर्द में राहत पहुंचा सकती है सौंफ की चाय

fennel seeds for period pain

  • पीरियड के दिनों में अगर आपको तेज दर्द होता है, तो इसमें आराम पाने के लिए आप सौंफ की चाय पी सकती हैं।
  • सौंफ की चाय, दर्द में आराम देती है और ब्लड फ्लो को भी कम करती है।
  • पीरियड के दिनों में कई महिलाओं को गैस और अपच जैसी दिक्कतें भी होती हैं। सौंफ की तासीर ठंडी होती है और यह डाइजेशन को भी दुरुस्त करती है।
  • सौंफ में विटामिन, आयरन और पोटैशियम होते हैं। यह पीरियड्स को रेगुलर करने में भी मदद करती है।
  • इस चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये पेट की सूजन को कम करके, पीरियड पेन में राहत पहुंचाती है।
  • आप सौंफ की चाय को पीरियड की डेट आने से कुछ दिन पहले से पीना शुरू करें। इससे शरीर में हार्मोनल बैलेंस भी बना रहता है।

यह भी पढ़ें-पीरियड के दर्द को कम कर सकता है नानी मां का बताया यह लड्डू

Saunf And Ajwain Tea

  • पीरियड्स के दौरान, कई बार नींद आने में भी मुश्किल होती है। यह चाय नींद आने के लिए जरूरी हार्मोन के सीक्रेशन में मदद करती है। इससे आपको आसानी से नींद आएगी।
  • इस चाय को पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • 1 चम्मच सौंफ को 2 कप पानी में आधा रह जाने तक उबालें। इसे छान लें और दिन में एक बार पिएं। आपको राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- पीरियड के दिनों में ब्रेस्ट में महसूस होता है दर्द? इस चाय से हो सकता है कम

पीरियड के दर्द को कम करने में सौंफ की चाय मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP