गट हेल्थ यानी हमारी आंतों की सेहत। हमारी सेहत और हेल्दी डाइजेशन के लिए, गट का हेल्दी होना बहुत जरूरी है। आंतों में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया का बैलेंस, गट को हेल्दी बनाते हैं। जब आंतों में अनहेल्दी बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं, तो खाना सही तरह से नहीं पचता है और खाने में मौजूद न्यूट्रिएंट्स भी सही से अब्जॉर्ब नहीं हो पाते हैं। हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम कई अंगों से मिलकर बना है और इसके सही तरह से काम करने के लिए, कई अंगों का सही से फंक्शन करना जरूरी है। गट हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम का अहम हिस्सा है। गट हेल्थ खराब होने का असर डाइजेशन पर तो होता ही है। साथ ही, इसकी वजह से हार्मोन्स, मेंटल हेल्थ और स्किन पर भी असर होता है। गट को हेल्दी बनाए रखने और डाइजेशन को दुरुस्त करने में कई मसाले कारगर हैं। यहां हम आपको 2 ऐसे ही मसालों के बारे में बता रहे हैं, जो गट को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
गट हेल्थ के लिए अजवाइन
- एक्सपर्ट का कहना है कि गट हेल्थ के लिए अजवाइन बहुत फायदेमंद है। अजवाइन में थाइमोल होता है। यह डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
- अजवाइन, गैस, ब्लोटिंग, अपचन और बदहजमी से राहत दिलवा सकती है। अजवाइन शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करती है।
- अजवाइन, फाइबर का अच्छा सोर्स है। यह गट में बल्किंग एजेंट के तौर पर काम करता है। इसके सेवन से पेट भी आसानी से साफ होता है।
- अजवाइन में एंटी-माइक्रोबियल गुण भी होते हैं, जो गट को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।
- अजवाइन वजन कम करने में मदद करती है और इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि खाने के लगभग 20 मिनट बाद पानी में अजवाइन उबालकर पीने से इनडाइजेशन की दिक्कत कम होती है और गट हेल्थ में सुधार होता है।
यह भी पढ़ें-Gut Health: डाइजेशन को दुरुस्त करने के लिए डाइट में शामिल करें ये विटामिन्स
गट हेल्थ के लिए इलायची
- खाने की में सुगंध बढ़ाने वाली इलायची गट को हेल्दी रखने और वजन कम करने में भी मदद कर सकती है।
- इलायची खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, खाना अच्छे से पचता है और गैस और एसिडिटी जैसी दिक्कतें भी नहीं होती हैं।
- इलायची में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-स्पास्मोडिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह खराब पाचन को ठीक करने में काफी हद तक मदद कर सकती है।
- अगर आपको सीने में जलन या एसिडिटी की दिक्कत है, तो इलायची का पानी पेट को ठंडक देता है और इनडाइजेशन को दूर कर सकता है।
- इलायची, मोटापे को कंट्रोल करने में भी मदद करती है। एक्सपर्ट का कहना है कि गट को हेल्दी रखने के लिए, शाम को पानी में हरी इलायची उबालकर पिएं।
यह भी पढ़ें- Poor Gut Health: इन 6 चीजों से खराब होती है आपकी गट हेल्थ, नजर आते हैं कई लक्षण
सेहतमंद रहने के लिए, गट हेल्थ का दुरुस्त होना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों