herzindagi
image

2 हफ्तों में बढ़ सकता है शरीर में खून, इन 3 घरेलू नुस्खों की लें मदद

Iron Rich Foods: अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो इसका असर आपकी पूरी सेहत पर हो सकता है। आंखों का पीला होना, थकान, कमजोरी और सिरदर्द, शरीर में खून की कमी के लक्षण हो सकते हैं। खाने में एक्सपर्ट की बताई इन 3 चीजों को शामिल करने से, शरीर में आयरन लेवल बढ़ सकता है।
Updated:- 2025-02-05, 17:22 IST

महिलाएं अक्सर खून की कमी से परेशान रहती हैं। खून की कमी के कारण, एनीमिया हो सकता है। जब खून में रेड ब्लड सेल्स या हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है, तो हमारे ऑर्गन्स, टिश्यूज और सेल्स को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। इसका असर, शरीर के कई हिस्सों पर होता है और इसके कारण, कई लक्षण भी नजर आते हैं। सिरदर्द, थकान, कमजोरी, आंखों और स्किन का पीला या सफेद होना, दिल की धड़कन का अनियमित होना, चक्कर आना और सांस लेने में मुश्किल, खून की कमी का संकेत हो सकते हैं। जब शरीर में आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी कम होता है, तो इसके कारण, हीमोग्लोबिन लेवल भी कम होने लगता है। शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए, आयरन रिच फूड्स से साथ विटामिन-सी से भरपूर चीजें लेना भी जरूरी है ताकि शरीर में आयरन का अब्जॉर्बशन अच्छे से हो सके। यहां हम आपको 3 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो शरीर में खून की कमी दूर करने में मदद कर सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

गुड़ और चना

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt.Radhika Goel (@dt.radhikagoel)

शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए, यह कॉम्बिनेशन बहुत खास है। आयरन और प्रोटीन से भरपूर ये दोनों चीजें, शरीर को ताकत देती हैं और खून की कमी दूर करती हैं। गुड़ और चना खाने से शरीर में, रेड ब्लड सेल्स बढ़ सकती है। इससे शरीर को ताकत मिलती है और कमजोरी दूर होती है। एनीमिया से बचने में ये दोनों चीजें मदद कर सकती हैं।

आंवला, शहद और काली मिर्च

amla forhealth
आंवला को अगर आप शहद और काली मिर्च के साथ मिलाकर खाती हैं, तो इससे न केवल शरीर को आयरन मिलता है बल्कि आयरन हमारी सेल्स में अब्जॉर्ब भी अच्छे से होता है। आंवले में आयरन और विटामिन सी होता है। यह एक सुपरफूड है, जब आप इसे शहद और काली मिर्च के साथ खाती हैं, तो शरीर में हीमोग्लोबिन तेजी से बढ़ता है।

 यह भी पढ़ें- सर्दियों में मिलने वाले इस आटे से बनाएं आयरन रिच रोटी, खून की कमी हो सकती है दूर

यह विडियो भी देखें

काले तिल

काले तिल छोटे जरूर होते हैं लेकिन ये गुणों से भरपूर होते हैं। इनमें आयरन, फोलिक एसिड और कई जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो खून बनाने के लिए जरूरी है। ये शरीर में खून की कमी को दूर करते हैं। काले तिल मैग्नीशियम और फॉस्फोरस से भी भरपूर होते हैं। आप इन्हें शहद के साथ भी ले सकती हैं।

 यह भी पढ़ें- दादी मां की बताई इन 3 चीजों को रोज खाएं, खून की कमी होगी दूर

 


खून की कमी को दूर करने में ये फूड्स मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।