Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:00 PM IST

इस आलीशान क्रूज में आपको मिलेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर पार्क

क्रूज का सफर करने का सपना आप इस लक्ज़री जहाज में यात्रा करके पूरा कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं क्या है कि क्रूज की खासियत?
Updated:- 2023-06-28, 15:41 IST
world largest cruise ship makes maiden voyage in hindi

हम सभी का सपना होता है कि जिंदगी में एक न एक बार हम किसी क्रूज की यात्रा जरूर करें और इसके लिए हम कई विदेश यात्राएं भी करते हैं। क्रूज की बात चली है तो बता दें कि दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज जहाज 22 जून 2023 तुर्कू, फिनलैंड में अपना पहला समुद्री परीक्षण पूरा करने के बाद आधिकारिक तौर पर पहली बार महासागर में रवाना हुआ है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, 450 से अधिक विशेषज्ञों ने जहाज के मुख्य इंजन, धनुष और प्रोपेलर पर चार दिनों के प्रारंभिक परीक्षण के साथ-साथ शोर और कंपन के स्तर की जांच की है। प्रारंभिक परीक्षणों के बाद, जहाज मेयर तुर्कू शिपयार्ड में लौट आया है और जनवरी 2024 में दक्षिण फ्लोरिडा से बाहर निकलेगा।

बता दें कि इस क्रूज काफी लक्ज़री चीजों से भरा हुआ है,जिसका लुत्फ़ उठाने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आइये जानते हैं कि क्रूज की क्या है खासियत?

क्या है क्रूज की खासियत?

cruise

इस खूबसूरत क्रूज का नाम आइकॉन ऑफ़ डी सीज है। यह एक लक्ज़री क्रूज है। वहीं सीएनएन के अनुसार, रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल का आइकॉन ऑफ द सीज 365 मीटर का विशाल जहाज है। वहीं यह क्रूज काफी लम्बा है और इसका अनुमानित वजन करीब 250,800 टन होगा। बता दें कि इस जहाज में लगभग 5,610 यात्री और 2,350 चालक दल के सदस्य यानी क्रू मेम्बेर्स बैठ सकते हैं। 

इन चीजों का उठा सकते हैं लुत्फ़

icon of the seas

यह आलीशान क्रूज यात्रियों के लिए समुद्र में दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर पार्क पेश करेगा, जिसे श्रेणी 6 कहा जाएगा और इसमें छह वॉटर स्लाइड्स होंगी। बता दें कि छुट्टियों के दौरान यहां आकर इसका लुत्फ़ उठाया जा सकता है।

समुद्र या महासागर के बीच एक जहाज के अंदर इस तरह का वॉटर पार्क काफी एडवेंचर से भरा होने वाला है। बता दें कि इस जहाज में आपको कई तरह की 6 वॉटर स्लाइड्स भी देखने को मिलेंगी, जिसे देखकर शायद ही कोई इसका मज़ा न लें अन्यथा ये राइड काफी दिलचस्प होने वाली है। 

dine and drink

इस वॉटर पार्क का गेट भी खूबसूरत बनाया गया है, जिसे देखकर एक बार यहां आकर वॉटर पार्क का मजा दोगुना हो जाएगा। बता दें कि इस रिसोर्ट का थीम भी बीच स्टाइल में रखा गया है और यहां कुल 40 तरीके डाइन और ड्रिंक्स के तरीके आपको देखने को मिल जाएंगे।

इसके अलावा आपको यहां लाइव म्यूजिक और शोज जैसी कई चीजें भी देखने को मिलेंगी, जिसका मजा आप अपने परिवार के साथ भी उठा सकते हैं।

  इसे भी पढ़ें : Ganga Vilas: भारत में शुरू हुआ दुनिया का सबसे लंबा लग्जरी रिवर क्रूज, क्या आप सफर करना चाहेंगे?

कब और कैसे होगी शुरुआत?

waterpark in cruise

इस खूबसूरत जहाज की शुरुआत जनवरी 2024 में दक्षिण फ्लोरिडा से शुरू होगी। यूएसए टुडे के अनुसार, आप मियामी से अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं और बहामास, मैक्सिको, होंडुरास सेंट मार्टेन और सेंट थॉमस सहित पूर्वी या पश्चिमी कैरिबियन के माध्यम से नौकायन करते हुए आइकन ऑफ़ डी सीज पर सात रातें बिता सकते हैं।

 

 

अगर आपको यह आलीशान क्रूज और इसकी खासियत पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

Image Credit : CruiseMapper, Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।