15 अगस्त पर बच्चों को आगरा की इन जगहों पर घुमाने लेकर जाएं, हो जाएंगे खुश

स्वतंत्रता दिवस पर अक्सर लोग बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। इस बार एक साथ 5 दिनों की लंबी छुट्टी मिलने वाली है। क्योंकि क्योंकि राखी भी 19 अगस्त को पड़ रही है। इसलिए लोग शहर से दूर कहीं घूमने का प्लान बना रहा है। इस बार आप बच्चों के साथ घूमने के लिए आप आगरा जा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको आगरा में स्थित कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां बच्चों को घूमना अच्छा लगेगा। आप आगरा में ताजमहल देखने के बाद इन जगहों पर अपना समय बिता सकते हैं।
वाइल्ड लाइफ एसओएस

ये जगह ऐसी हैं, जहां बच्चे हाथी और भालू संरक्षण के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। भालू संरक्षण केंद्र में वह नाव की सवारी भी कर सकते हैं। उन्हें हाथी को करीब से देखने और समझने का मौका मिलेगा। ये ऐसी जगह है, जहां हाथी के रहने, खाने और आवास से जुड़ी सभी चीजें बच्चे देख पाएंगे। यहां बच्चे हाथियों का अपने हाथों से चारा खिला सकते हैं। यहां आगरा के केंद्र से एक घंटे की दूरी तय करनी होगी।
- समय- सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है।
इसे भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर बढ़ाना चाहते हैं फॉलोअर्स, तो भारत की इन जगहों पर जाएं ट्रैवल ब्लॉगिंग के लिए
मुसम्मन बुर्ज

इसे समन बुर्ज या शाह-बुर्ज के नाम से भी जाना जाता है। यह आगरा किले में शाहजहां के निजी हॉल दीवान-ए-खास के करीब स्थित है। यह वही जगह है जहां शाहजहां को बंदी बनाकर रखा था। यह जगह बहुत बड़ी है,इसलिए खूब पैदल चलने और चढ़ाई करने के लिए तैयार रहें। बच्चों को यह जगह पसंद आएगी। आगरा में घूमने के लिए मेट्रो सेवा भी शुरू कर दी गई है, तो आपको की जगहों पर घूमने में आसानी होगी।
- समय- सुबह 7 बजे शाम 6 बजे तक खुला रहता है।
इसे भी पढ़ें- Top Places Around Agra: आगरा के आसपास स्थित इन जगहों को देख ताजमहल को भूल जाएंगे, वीकेंड में आप भी पहुंचें
चम्बल नदी पर पक्षी देखने जाएं

आगरा से 80 किमी की दूरी पर स्थित यह जगह बच्चों को बहुत पसंद आएगी। यह आगरा से 80 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां बच्चों के साथ आप सफारी का मजा उठा सकते हैं। पक्षियों, कछुओं और तरह-तरह की प्रजातियों वाले जानवर भी देख पाएंगे। यहां जीप और ऊंटों पर जंगल की सैर कर सकते हैं ।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।