Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:39 PM IST

होटल रूम में सामान खोलने से पहले क्यों जलानी चाहिए टॉर्च? हर ट्रैवलर के लिए जरूरी टिप

सफर की थकान के बाद होटल रूम में सामान फैलाने से पहले टॉर्च से जांच करना जरूरी है। यह आपको कई समस्याओं से बचाकर यात्रा का मजा किरकिरा होने से रोकता है।
Updated:- 2026-08-18, 16:11 IST
travelers should use flashlight in hotel

सफर की थकान के बाद होटल का कमरा देखते ही अक्सर लोग तुरंत अपना बैग बिस्तर पर पटक देते हैं और सुस्ताने लगते हैं, लेकिन आपकी यह अनजाने में की गई जल्दबाजी पूरी यात्रा का मजा किरकिरा कर सकती है। कमरे में अपना सामान फैलाने से पहले स्मार्टफोन या पॉकेट टॉर्च की रोशनी जलाकर कमरे की जांच करना एक बेहद स्मार्ट टिप है। ऐसा करके आप छिपे हुए खटमलों और अनचाहे कीड़ों-मकोड़ों को अपने कपड़ों या बैग में घुसने से रोक सकते हैं। जानते हैं कैसे?

होटल के कमरे की जांच Falshlight से करनी क्यों है जरूरी?

खटमल हमेशा इंसानों के सोने वाली जगह के आसपास ही ठिकाना बनाते हैं। गद्दों की सिलाई, बेड फ्रेम, आसपास रखे लकड़ी के फर्नीचर और दीवारों की दरारों में ये आसानी से छिप जाते हैं। चपटे शरीर के कारण इन्हें जरा सी भी जगह में छिपने में आसानी होती है। चूंकि होटलों में रोज नए लोग आते रहते हैं, इसलिए यहां खटमल पनपने का जोखिम हमेशा बना रहता है।

  • कमरे में कितनी भी अच्छी लाइट क्यों न लगी हो, जांच के समय टॉर्च का इस्तेमाल जरूर करें।
  • मोबाइल की फ्लैशलाइट से बेड की बारीक सिलवटों, जोड़ों और पतली दरारों में छिपे कीड़े आसानी से नजर आ जाते हैं।
  • कमरे की जांच यूं ही करने के बजाय एक-एक कोने से शुरू करें।
  • सबसे पहले बिस्तर को देखें और फिर धीरे-धीरे कमरे के बाकी फर्नीचर व दीवारों की तरफ बढ़ें।

1 - 2026-08-18T133524.770

रोशनी में नहीं रुकते खटमल एक मिथक है?

जी हां, एक आम भ्रम यह है कि कमरे की लाइट जलती रहे तो खटमल बाहर नहीं आते। हालांकि, केवल अंधेरा न होना खटमलों को काटने से नहीं रोकता। आमतौर पर ये लोगों के सोते समय हमला करते हैं, लेकिन अगर वे भूखे हैं तो दिन या रोशनी में भी काट सकते हैं इसलिए लाइट जलाकर निश्चिंत बैठने के बजाय टॉर्च लेकर पूरे कमरे का मुआयना करना ही सुरक्षा का असली तरीका है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर से कैसे प्‍लान करें पोखरा की ट्रिप? जानें बेस्‍ट रूट, घूमने की जगहें और पूरा ट्रैवल गाइड

कमरे में सबसे पहले किन चीजों की जांच करें?

अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि कमरे में सबसे पहले क्या चेक करें तो यहां आपको कुछ चीजें बताई जा रही हैं- 

1. बेड के हेडबोर्ड से शुरुआत करें

कमरे में आते होते ही सबसे पहले बिस्तर के पीछे लगे हेडबोर्ड की जांच करें। खटमल अक्सर इसके पीछे या दीवार से जुड़ी कोनों की दरारों में छिपे होते हैं। अगर संभव हो तो हेडबोर्ड को दीवार से थोड़ा हटाकर पीछे टॉर्च की रोशनी से देखें।

2. चादर और तकियों पर खून के धब्बे देखें

हेडबोर्ड के बाद बिस्तर की चादर और तकियों के कवर को ध्यान से देखें। अगर उन पर खून के छोटे धब्बे या काले निशान दिखें तो सावधान हो जाएं। हालांकि, केवल धब्बे होना इस बात का पक्का सबूत नहीं है कि अभी भी वहां खटमल मौजूद हैं, क्योंकि कई बार पेस्ट कंट्रोल के बाद भी निशान रह जाते हैं। फिर भी, अगर आपको कोई जिंदा कीड़ा रेंगता दिख जाए तो तुरंत कमरा बदलवाएं।

2 - 2026-08-18T133526.485

3. गद्दे और बॉक्स स्प्रिंग की परतें टटोलें

चादरों को हटाकर गद्दे के किनारों और उसकी सिलाई को ध्यान से देखें। गद्दे के एक कोने से शुरुआत करके चारों तरफ की सिलवटों को देखें। टॉर्च की तेज रोशनी से बारीक जगहों में छिपे कीड़े तुरंत दिख जाते हैं।

यह भी पढ़ें- अरावली की पहाड़ी काटकर बना था नीमराना फोर्ट, जानिए राजस्‍थान के इस महल की खासियत

निष्कर्ष

होटल के कमरे में कदम रखते ही 5 मिनट का यह टॉर्च टेस्ट आपकी ट्रेवल को किसी बुरे सपने में बदलने से बचा सकता है। जरा सी सतर्कता आपको खटमलों के काटने और उन्हें अपने घर तक साथ ले जाने के बड़े झंझट से बचा लेती है। अगली बार जब भी आप किसी होटल में रुकें, तो अपना बैग खोलने से पहले अपने फोन की टॉर्च जलाना बिल्कुल न भूलें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।