Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:39 PM IST

फेमस जगहें हुईं पुरानी, जानिए क्यों छाया है 'Hidden Streets' का क्रेज

क्या आप भी छुट्टियों में वही घिसे-पिटे और भीड़-भाड़ वाले टूरिस्ट स्पॉट्स पर जाती हैं, तो अब कुछ नया एक्सप्लोर कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं हिडन स्ट्रीट्स की। आइए जानते हैं इसके बारे में। 
Updated:- 2026-07-23, 21:20 IST
image

एक समय था जब छुट्टियों में लोग मशहूर और जानी-मानी जगहों पर घूमने के लिए जाते थे। हालांकि आज भी कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें फेमस प्लेसेस पर जाना पसंद होता हैं, लेकिन बदलते ट्रेंड के साथ अब युवाओं में मशहूर जगहों को एक्सप्लोर करने की बजाय 'हिडन स्ट्रीट' देखने का क्रेज ज्यादा बढ़ रहा है। अगर आप भी हिडन स्ट्रीट शब्द को लेकर कन्फ्यूज हैं और इसके बारे में जानना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं आखिर इसका मतलब क्या है।

क्या होता है 'हिडन स्ट्रीट'?

भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर अब लोग हिडन स्ट्रीट जाना पसंद कर रहे हैं। दरअसल, हिडन स्ट्रीट का मतलब होता है, एक ऐसा शहर या ऐसी छोटी-मोटी गलियां जो कम प्रसिद्ध हों, लेकिन वहां का माहौल खुशनुमा हो और इंसान शांति से कुछ दिन वहां रहकर चीजें एक्सप्लोर कर सके।  

1 - 2026-07-23T181937.900

हिडन स्ट्रीट में क्या होता है खास?

हिडन स्ट्रीट में आपको कुछ ऐसी गलियां और शहर मिलेंगे, जहां आपको लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, कुछ पारंपरिक दुकानें और ऐसी ऐतिहासिक इमारतें देखने को मिलेंगी, जो ज्यादा फेमस तो नहीं मगर आप भी थोड़ा बहुत उन जगहों के बारे में जान सकती हैं। यहां आपको छोटी-छोटी गलियों में कुछ बेहतरीन लोकल फूड और यूनिक कैफे मिल सकते हैं, जहां आप अपने दोस्तों या कजिन के साथ कुछ पल एन्जॉय कर सकती हैं।

क्यों बढ़ रहा है हिडन स्ट्रीट का क्रेज?

हिडन स्ट्रीट का क्रेज इसलिए बढ़ रहा है, क्योंकि अब लोग भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाना कम कर रहे हैं। उन्हें शांति वाला माहौल ज्यादा पसंद आ रहा है। इसके अलावा कुछ लोग सोशल मीडिया पर यूनिक कंटेंट बनाने के लिए और अपनी फोटो को डिफरेंट प्लेसेस पर क्लिक करवाने के लिए भी इन जगहों का दीदार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Pink City Jaipur History: जयपुर को सब कहते हैं 'पिंक सिटी', पर क्या आप जानते हैं यह गुलाबी शहर कैसे और क्यों बना?

फूड लवर्स को भी भा रहा हिडन स्ट्रीट 

वहीं बात करें फूड लवर्स की, तो वे भी अब ऐसी जगहों पर जाकर लोकल फूड खाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहां की छोटी-छोटी गलियों में मौजूद कैफे में बैठना उन्हें अब ज्यादा अच्छा लगने लगा है। इसके अलावा हिडन स्ट्रीट को इसलिए भी चुना जा रहा है क्योंकि यह कम खर्चे में आपको एक बहुत अच्छा अनुभव दे सकता है।

2 - 2026-07-23T181936.130

इन जगहों की गलियों को ज्यादा एक्सप्लोर कर रहे हैं लोग

अधिकतर लोग हिडन स्ट्रीट टूरिज्म के लिए जयपुर की रंगीन गलियां, उदयपुर की छोटी-मोटी ऐतिहासिक इमारतें, वाराणसी की गलियां और मथुरा-वृंदावन की पावन गलियों को ज्यादा एक्सप्लोर करना पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी भीड़भाड़ से दूर कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहती हैं, तो शहरों की ऐसी गलियों का दीदार करें, जो कम प्रसिद्ध हो।   

यह भी पढ़ें- Road Trip From Jaipur: माॅनसून में जयपुर से रोड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, गर्ल्‍स प्‍लान कर सकती हैं ट्र‍िप

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।