मनाली की पुरानी इमारतें लकड़ी-पत्थर से ही क्यों बनी हैं? भूकंप से जुड़ा है यह खास कारण

मनाली एक ऐसी खूबसूरत पहाड़ी जगह है, जहां के केवल रास्ते या पहाड़ नहीं बल्कि ऐतिहासिक इमारतें भी लोगों को आकर्षित करती हैं। मनाली के पुराने हिस्सों में आज भी कुछ ऐसी इमारतें नजर आती हैं, जिन्हें देखकर आपको अंदाजा होगा कि शुरू से ही पहाड़ों में घर बनाने का तरीका मैदानी इलाकों से कितना अलग रहा है। आप भी अगर यहां घूमने गई हैं और इस जगह के सिर्फ मॉल रोड, कैफे और होटल देखकर वापस आ गई हैं, तो शायद आपने इस जगह की एक बेहद खास कहानी को मिस कर दिया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि आखिर मनाली की पुरानी इमारतें केवल लकड़ी और पत्थर से ही क्यों बनाई जाती थी?
मनाली की पुरानी इमारतें लकड़ी और पत्थर से क्यों बनती थी?
आज के घरों में जहां सीमेंट, कंक्रीट और लोहे का इस्तेमाल ज्यादा होता है वहीं हिमाचल की इस खूबसूरत पहाड़ी जगह के घरों की दीवारें स्थानीय पत्थर और मजबूत लकड़ी से बनती थी। यह सिर्फ मजबूरी में अपनाया गया तरीका नहीं था, बल्कि भूकंप से बचने के लिए भी इसे तैयार किया गया था।
- पुराने समय में कारीगरों के पास आधुनिक इंजीनियरिंग उपकरण नहीं हुआ करते थे। ऐस में निर्माण के लिए उन्हें ऐसे ऑप्शन चुनने पड़ते थे, जो उन्हें प्राकृतिक परिस्थितियों में बचा सके।
- इन तकनीकों को पहाड़ों में रहने वाले लोगों ने अपने अनुभव से विकसित किया है।
भूकंप से क्यों जोड़ा जाता है इसे?
भूकंप के दौरान जमीन हिलती है। ऐसे में अगर इमारत बहुत कठोर होगी, तो इसमें दरारें आ सकती हैं और टूट भी सकती है। इसलिए यहां लकड़ी और पत्थर से घर बनाए जाते थे।
इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड का रहस्यमयी मंदिर, पत्थर थपथपाते ही सुनाई देती है डमरू जैसी आवाज
काठ-कुणी संरचना में बनते थे घर
प्राकृतिक परिस्थितियों से बचने के लिए पहले के समय में घर काठ-कुणी संरचना में बनते थे। इसमें पहले लकड़ी के बीम और इंटरलॉकिंग जोड़ को हल्का हिलने-डुनले की स्थिती में रखा जाता था, ताकि झटका लगने पर घर गिरे नहीं। लकड़ी के बीम वो बड़े और मोटे टुकड़े होते हैं, जो छत या फर्श पर पड़ने वाले भारी वजन को संभालने के लिए यूज होते हैं।
- इंटरलॉकिंग जोड़ में कील या पेंच का यूज नहीं होता, इसमें लकड़ी के हिस्सों को ही इस तरह से काटा जाता है कि वह एक-दूसरे में कसकर फंस जाते हैं।

इससे आप समझ गए होंगे कि पहाड़ों पर इमारतों की बनावट में कैसे मजबूती लाई जाए, उसमें कितना ध्यान रखा जाता था। भूकंप से बचने के लिए लोगों ने खुद ही ऐसी तकनीक निजात की जिससे, वह अपनी सेफ्टी कर सकें।
यह भी पढ़ें- शिव के डमरू की ध्वनि से कैसे हुई व्याकरण की रचना? जानें पौराणिक कहानी
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific
- पहाड़ी मकानों की छतें हमेशा ढलान वाली क्यों बनाई जाती हैं?
- मैदानी इलाकों की तरह छते बराबर होंगी, तो भारी बर्फ या पानी भी छत पर जमा होकर छत को धंसा सकता है।
- पहाड़ी मकानों की छतें हमेशा ढलान वाली क्यों बनाई जाती हैं?
- यह पत्थर वाटरप्रूफ होते हैं और पानी या पिघलती बर्फ को सोखते नहीं हैं।
- पहाड़ी इमारतों को बनाते समय उनकी दिशा का ध्यान रखना क्यों रखा जाता है?
- अगर इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो या तो दिनभर घर में धूप आएगी या फिर पूरे दिन धूप पड़ेगी ही नहीं। इसलिए दिशा का ध्यान सोच-समझकर किया जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।