Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:27 PM IST

बारिश के मौसम में महाराष्ट्र की किन जगहों पर जाना सेफ नहीं? जानें कारण

मुंबई में भारी बारिश के चलते लोकल ट्रेन से भी सफर करना मुश्किल हो गया है, क्योंकि पानी भरने की वजह से कई रूट पर ट्रेनें नहीं चल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ बारिश की वजह से कई दुर्घटनाएं होने की भी खबर है।
Updated:- 2026-07-09, 15:15 IST
which places in maharashtra are unsafe to visit during monsoon know reasons

भारी बारिश के चलते इस समय महाराष्ट्र की कई जगहों पर जलभराव की समस्या हो गई है। इसके साथ ही कुछ टूरिस्ट प्लेसिस पर घूमना खतरे से खाली नहीं है। इसका सबसे बड़ा कारण फिसलन भरी सड़के और पानी का तेज बहाव है। ऐसे में मानसून में घूमने-फिरने के शौकीन लोगों को कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इससे आपका सुहाने मौसम का सफर का प्लान खराब हो सकता है। मौसम विभाग की जानकारी अनुसार आने वाला हफ्ता भी बारिश वाला ही रहने वाला है। ऐसे में ऑफिस या कॉलेज बंद होने पर घूमने जाने का प्लान बना रहे यात्रियों को महाराष्ट्र की इन जगहों पर जाने से अभी बचना चाहिए।

जेनिथ वॉटरफॉल पर क्या हुआ?

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खोपोली में स्थित जेनिथ वॉटरफॉल में बीते दिनों जो नजारा देखने को मिला वाकई डराने वाला था। लोग झरने का लुत्फ उठा रहे थे, लेकिन अचानक आए बाढ की वजह से कई पर्यटक पानी में फंस गए। पुलिस और स्थानिय लोगों की मदद से उन्हें बचा लिया गया, लेकिन इस समय झरने वाली जगहों पर घूमना खतरे से खाली नहीं है। दअरसल, लगातार बारिश की वजह से अचानक झरने का स्तर बढ़ गया और लोगों को खुद को संभालने का मौका भी नहीं मिल पाया। इसलिए, अगर आप महाराष्ट्र में इस झरने पर घूमने का सोच रही हैं, तो बारिश के मौसम में जाना सेफ नहीं रहेगा।

लोनावला में भुशी डैम जाना सेफ है या नहीं

ऑफिस या कॉलेज बंद होते ही अक्सर महाराष्ट्र घूमने का प्लान बना रहे लोग लोनावला जाने का सोचते हैं। हालांकि, भुशी डैम मानसून के समय बंद कर दिया जाता है, क्योंकि बारिश से इस बांध में पानी का स्तर बढ़ जाता है। नॉर्मल दिनों में यहां लोग पानी के बीच में मस्ती करते हैं और घंटों समय बिताते हैं, लेकिन बारिश के समय आपको यहां जाने से बचना चाहिए। यह वही जगह है, जहां एक ही परिवार के 5 लोग अचानक पानी का बहाव तेज होने से बह गए थे।

इसे भी पढ़ें- Monsoon में ट्रिप प्लान करने से पहले देखें लिस्ट, ये खूबसूरत जगहें बरसात में बन जाती हैं डेंजर जोन

dangerous tourist places Maharashtra

महाबलेश्वर और पुणे के पास स्थित लोहागढ़ किले

यह दोनों ही जगह बारिश में घूमने के लिए सेफ नहीं माने जाते, इसका सबसे बड़ा कारण ऊंचाई पर स्थित होना है। आपको यहां चढ़ाई करके जाना है और रास्ता भी फिसलन भरा होता है। ऐसे में अगर यहां कोई हादसा होता है, तो मदद पहुंचने भी इतना नहीं होता। इसलिए, अगर आप यहां आने का सोच रही हैं, तो मौसम की जानकारी लेकर आएं।

इसे भी पढे़ं- 10 हजार में ऊटी ट्रिप, रहना-खाना और घूमना भी शामिल, IRCTC के इस पैकेज के बारे में जानें

Maharashtra monsoon travel

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।