गणेश उत्सव की शुरुआत इस बार 27 अगस्त को हुई है। कई परिवार ऐसे हैं जिन्होंने पहली बार घर पर बप्पा की प्रतिमा स्थापित की है। ऐसे में उन्हें नहीं पता है कि दिल्ली में वह गणपित विसर्जन कहां कर सकते हैं। ऐसे लोग विसर्जन के लिए गूगल पर जगहें सर्च कर रहे हैं। बता दें कि महाराष्ट्र की तरह दिल्ली में भी गणपति उत्साह पिछले कुछ सालों से दिल्ली में भी खास तौर पर देखने को मिल रहा है। अब दिल्ली में भी जगह-जगह छोटे-छोटे मंडप इस बार सजाए गए हैं। रंग-बिरंगे पंडालों में 'गणपति बप्पा मोरया' की गूंज सुनाई दे रही है। जिस तरह से लोग बप्पा के आगमन को उत्साह के साथ सेलिब्रेट करते हैं, उसी तरह गणेश उत्सव की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी विसर्जन भी है। जरूरी नहीं है कि बप्पा का विसर्जन केवल 10 दिनों में ही हो। कुछ लोग अपनी सुविधा और परंपराओं के अनुसार 3 दिन या 5 दिन में ही गणेश विसर्जन कर देते हैं। अगर आप भी अच्छी जगहें ढूंढ रही हैं, तो हम आपके लिए कुछ जगहों की लिस्ट लेकर आए हैं।
दिल्ली में गणेश विसर्जन कहां हो रहा है?
दिल्ली में बप्पा के विसर्जन के लिए तीन स्थलों को तय किया गया है।गणेश विसर्जन के लिए जाना है, जहां आपको भीड़ कम देखने को मिले, तो आप यहां जा सकते हैं। ध्यान रखें कि अनंत चतुर्दशी के दिन यहां भीड़ ज्यादा होगी।
- इनमें करोल बाग स्थित अजमल खान पार्क
- कोतवाली क्षेत्र का गोपाल मालिक पार्क
- सिविल लाइंस इलाके में विसर्जन स्थल
दिल्ली में गणेश विसर्जन के लिए कहां जाएं
पिछले कुछ समय से कुछ बड़े पंडाल, विसर्जन के लिए भी व्यवस्था कर रहे हैं। वह पंडाल स्थल के आसपास ही टबों और गड्ढों में ही विसर्जन की सुविधा है। लेकिन फिर भी अगर आप विसर्जन का पूरा प्रोसेस फॉलो करना चाह रहे हैं, तो शाहदरा जा सकते हैं। यहां हर साल बड़े से बड़ी मूर्ति विसर्जन के लिए लाई जाती है।
- लोकेशन- M6PJ+9R8, उस्मानपुर, शाहदरा, दिल्ली
ध्यान रखें की प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में कई जगहों पर विसर्जन की अनुमति नहीं है। इसलिए अगर आप बप्पा के विसर्जन के लिए जा रहे हैं, तो पहले ही सभी जानकारियों को जान लें।
दिल्ली में यहां गणपति विसर्जन पर देना पड़ सकता है 50 हजार का जुर्माना
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों