Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:39 PM IST

अजनबियों संग सफर, जानिए क्या है Community Travel और इसका नया क्रेज?

अजनबियों संग ट्रेवल करना अब महिलाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है। सोलो ट्रिप के अलावा अब कुछ महिलाएं ऐसी हैं, जो कम्युनिटी ट्रैवल करना भी पसंद करने लगी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर कम्युनिटी ट्रैवल है क्या और इन दिनों यह महिलाओं के बिच इतना ट्रेंड में क्यों है? 
Updated:- 2026-07-01, 16:00 IST
image

छुट्टी का नाम सुनते ही मन में कुछ आए न आए, लेकिन एक बार ट्रिप प्लान करने का ख्याल जरूर आता है। ऐसे में ट्रिप प्लान हो तो जाती है, लेकिन एन्ड में कुछ दोस्त ऐसे होते हैं, जो प्लान कैंसिल कर देते हैं, जिससे पूरी ट्रिप का मजा खत्म हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा अक्सर होता रहता है, तो अब दोस्तों या कजिन्स के साथ ट्रिप प्लान करने के बजाय आप कम्युनिटी ट्रैवल ज्वाइन कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कम्युनिटी ट्रैवल है क्या और इन दिनों इसका क्रेज क्यों इतना बढ़ रहा है?

आखिर क्या है यह 'कम्युनिटी ट्रैवल'?

कम्युनिटी ट्रैवल वैसे तो एक साधारण ट्रिप की तरह ही है, लेकिन इस ट्रिप की खास बात यह है कि इसमें शामिल होने वाले सभी लोग एक-दूसरे के लिए पूरी तरह अजनबी होते हैं। वे देश के अलग-अलग शहरों और अलग-अलग बैकग्राउंड से होते हैं, जो एक अनजान लोगों के ग्रुप के साथ ट्रिप पर निकलते हैं। शुरुआत में इस ग्रुप में कोई भी एक-दूसरे को नहीं जानता है, लेकिन धीरे-धीरे सब एक दूसरे के खास दोस्त बन जाते हैं।

1 - 2026-07-01T130346.072

सोशल मीडिया पर है कई ट्रैवल कम्युनिटीज

आजकल सोशल मीडिया पर आपको ऐसी कई ट्रैवल कम्युनिटीज मिल जाएंगी, जो अलग-अलग डेस्टिनेशंस पर अजनबियों के लिए ट्रिप्स ऑर्गेनाइज करती रहती हैं, जिसे आप भी ज्वाइन कर अजनबियों के साथ अपने सफर की शुरुआत कर सकती हैं। कम्युनिटी ट्रैवल का इन दिनों सोलो ट्रिप से भी ज्यादा क्रेज महिलाओं में देखा जा रहा है। चलिए जानते हैं क्यों महिलाओं में इसका क्रेज बढ़ रहा है?

महिलाओं में क्यों बढ़ रहा इसका क्रेज

कम्युनिटी ट्रैवल का क्रेज बढ़ने का सबसे पहला और खास कारण यह है कि इसमें लोग कभी भी ट्रिप को एंड मोमेंट पर कैंसिल नहीं करते हैं। ऐसे में कम्युनिटी ट्रैवल की वजह से आपका प्लान कभी फ्लॉप नहीं होता और आप आसानी से अपनी ट्रिप भी पूरी कर पाती हैं।

यह भी पढ़ें- Darjeeling पहली बार जा रही हैं? ये ट्रैवल एक्सपीरियंस नोट कर लें, ट्रिप बन जाएगी यादगार

स्ट्रॉन्ग नेटवर्किंग और पॉजिटिव चैंजेस

इसके अलावा अजनबियों के इस सफर में महिलाओं की नेटवर्किंग भी स्ट्रॉन्ग हो जाती है। वे इस ट्रिप में अलग-अलग बैकग्राउंड और फील्ड के लोगों से मिलती हैं, जिससे उन्हें काफी कुछ नया सिखने को मिलता है साथ ही वह अपने जीवन में भी कई पॉजिटिव बदलाव लेकर आती हैं।

बजट-फ्रेंडली ट्रिप 

कम्युनिटी ट्रैवल बजट-फ्रेंडली होता है, इस वजह से भी महिलाएं इसे प्रिफर करती हैं। इसमें आपको होटल, कैब या रूट की प्लानिंग की टेंशन नहीं लेनी होती। आप कम्युनिटी को एक बार पैसा देकर फ्री हो जाती हैं और बाकी का काम वो लोग देख लेते हैं। 

2 - 2026-07-01T130343.302

अगर आपके दोस्त भी हर बार एन्ड में ट्रिप कैंसिल कर देते हैं, तो अब किसी से रिक्वेस्ट करने के बजाय आप किसी अच्छी और वेरिफाइड ट्रैवल कम्युनिटी को ज्वाइन करके दुनिया को एक्सप्लोर कर सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- डर से लेकर Self-Confidence तक का सफर, जानें कैसे एक सोलो ट्रिप बदल सकती है आपकी सोच?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।