सोनम कपूर आधी नींद ऐसा क्या खाती हैं कि अगले दिन कसरत में पसीना बहाती हैं?

सोनम कपूर की इस आदत के बारे में शायद आप नहीं जानती होंगी। आधी रात को सोनम कपूर अकसर उठ जाती हैं। आधी नींद में जागने के बाद सोनम को कुछ ऐसा खाने का मन करता है कि फिर रसोई का दरवाज़ा खोलने की नौबत आ जाती है। Diet का ज्यादा ध्यान रखने वाली सोनम आधी नींद में कुछ ऐसा खा लेती हैं कि फिर उन्हें सारी रात सोने के बाद अगले दिन जिम में जमकर पसीना बहाना पड़ता है।
ये ऐसा food है जिसे सोनम कपूर कभी भी कहीं भी खा सकती हैं लेकिन क्या आप जानती हैं कि ये फूड कौन सा है जिसके लिए सोनम की नींद आधी रात को टूट जाती है। सोते-सोते भी वो इसे खाने के लिए जाग जाती हैं। अपना ये सीक्रेट सोनम कपूर ने हमारी रिपोर्टर शिखा के साथ शेयर किया शायद इससे पहले सोनम कपूर ने मीडिया में इस तरह की कभी कोई बात नहीं की थी ।
आधी नींद में उठकर सोनम क्या कहती हैं?
ये तो सब जानते हैं कि बॉलीवुड की एक्ट्रेस बनने से पहले सोनम कपूर की वजह बहुत ज्यादा था लेकिन संजय लीला भंसाली जिनकी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म पदमावत खूब कॉन्ट्रॉवर्सी के बाद सिनेमाघरों में लगी उन्ही की फिल्म सांवरिया से सोनम ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब सोनम कपूर फिल्म बॉलीवुड की हीरोइन ही नहीं बल्कि वो फैशनिस्टा भी हैं उन्हें कपड़ों से लेकर उनके फिगर तक की हर कोई तारीफ करता है। सोनम कपूर ने भी अपने इस फिगर को मेंटेन करने के लिए खूब मेहनत की है लेकिन फिर भी कुछ ऐसा ही जिसका नाम सुनते ही वो अपने स्वाद को कंट्रोल नहीं कर पाती। अगर आधी रात को उनकी नींद खुल जाए तो वो स्पेशली उसे बनवाकर खाती हैं।
सोनम कपूर को आधी रात को जिस खाने की craving होती है वो ऐसा जंग फूड है जिसे डॉक्टर्स से लेकर फिटनेस एक्सपर्ट सभी खाने से मना करते हैं। यहां तक की सोनम कपूर भी अगर पूरी तरह से जागी हों तो अपनी craving को control करती हैं लेकिन आधी रात को वो खुद को ऐसा करने से रोक नहीं पाती। ये junk food है french fries जी हां आलू का तेल में deep fry करके इसे बनाया जाता है।
ज्यादा तला हुआ खाना तो वैसे भी आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता ऐसे में आधी रात को उठकर जब सोनम कपूर अपने लिए स्पेशली french fries बनवाकर खाती हैं तो सोचिए कि उन्होंने आधी नींद में कितनी कैलोरी ली हैं जो उनका वजन बढ़ाने के लिए काफी हैं।
French fries के nutritional facts

क्या आप जानती हैं कि french fries को junk food क्यों कहा जाता हैं ऐसा क्या है जो इसे खाने से इतना नुकसान होता है। हालांकि french fries आलू से बनते हैं और ये सीमा तक आलू खाना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन जब इन आलूओं को french fries बनाने के लिए deep fry किया जाता है तो क्या आप जानती हैं कि इसे खाने से आपको क्या मिल रहा है।

Image Courtesy: Pixabay.com
एक छोटी सी प्लेट भरकर आप अगर french fries खाती हैं तो इससे आपको 28.78 ग्राम fat मिलता है इसके अलावा इसमें 63.43 ग्राम Carbs होते हैं और जो सबसे ज्यादा आपका वजन बढाने में कारक है यानि कैलोरी वो इसमें 539 Calories होती हैं तो आप समझ गई ना कि किस तरह से french fries आपका वजन बढ़ा रहे हैं इतना ही नहीं इसे खाने से आपके शरीर में जो fat जा रहा है वो भी अच्छा और हेल्दी फैट नहीं है बल्कि ये सिर्फ वजन बढ़ाने वाला fat ही है।
वैसे सिर्फ सोनम कपूर ही नहीं हैं बल्कि बॉलीवुड में ऐसी कई और हीरोइन भी हैं जो इस तरह की cheat diet करती हैं। देखिये ये वीडियो
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।