herzindagi
know weekend getaways from patna

Bihar Travel: वीकेंड में पटना के आसपास घूमने के लिए बेस्ट हैं ये शानदार जगहें, जल्दी बनाएं प्लान

Weekend getaways from patna: इस वीकेंड बिहार की राजधानी पटना के आसपास में स्थित इन शानदार जगहों पर परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बनाएं।  
Editorial
Updated:- 2024-07-12, 11:00 IST

Top Places near Patna for Weekend trip: भारत की पवित्र गंगा नदी के दक्षिणी किनारे पर स्थित पटना बिहार की राजधानी है। पटना को दुनिया के सबसे पुराने शहरों में शामिल होने का गौरव भी प्राप्त है। इतिहास में पटना का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व भी खूब प्रचलित है।

बिहार की राजधानी होने के चलते यहां देश हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। यह सच है कि इस शहर में एक से एक खूबसूरत और प्राचीन जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करना कई लोगों का सपना हो सकता है।

पटना के आसपास में भी एक से एक शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करना किसी हसीन सपने से कम नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको पटना के आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से वीकेंड में एक्सप्लोर कर सकते हैं।

गया (Why Gaya is so famous)

Why Gaya is so famous

अगर पटना के आसपास वीकेंड में किसी शानदार और ऐतिहासिक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले गया का ही नाम लेते हैं। आपको बता दें कि गया बिहार के सबसे चर्चित और खूबसूरत शहरों से एक है।  

फल्गु नदी के किनारे स्थित गया शहर को हिन्दुओं, बौद्धों और जैनियों के बीच पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि इस ऐतिहासिक शहर का नाम रामायण में भी उल्लेख किया गया है। गया में आप गेश्वरी गुफा, महाबोधि मंदिर, मुच्छ लिंडा सरोवर, विष्णुपद मंदिर और सुजाता गढ़ जैसी शानदार जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • दूरी-पटना से गया की दूरी करीब 101 किमी है।

इसे भी पढ़ें: प्रयागराज से 150 किमी के अंदर स्थित हैं ये अद्भुत जगहें, वीकेंड में डेस्टिनेशन पॉइंट बनाएं

यह विडियो भी देखें

राजगीर (Rajgir Tourist Places)

Rajgir Tourist Places

नालंदा जिले में स्थित राजगीर को बिहार का सबसे खूबसूरत और सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। जी हां, स्थान ऐतिहासिक स्थल के साथ-साथ हसीन वादियों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध माना जाता है।

राजगीर बिहार का एक मात्र ऐसा शहर है, जहां शीशे का ब्रिज मौजूद है। इस ब्रिज से शहर की असीम खूबसूरती को करीब से निहारा जा सकता है। यह ऐतिहासिक शहर धार्मिक कारणों की वजह से भी सैलानियों के बीच लोकप्रिय माना जाता है। जी हां, राजगीर को बौद्ध धर्म, जैन धर्म और शांति के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। यहां आप ग्रिधाकुटा, शांति स्तूप और मखदुम कुंड जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • दूरी-पटना से राजगीर की दूरी करीब 92 किमी है।

बोधगया (Why Bodh Gaya is so famous)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Une école à Bodh Gaya (@ueabg)

 

बिहार के स्वर्णिम इतिहास का जिक्र होता है, तो बोधगया का नाम जरूर लिया जाता है। यह एक ऐसी जगह है, जहां दुनिया भर से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। यह स्थान गया जिले में मौजूद है, जिसे बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। 

जी हां, बोधगया को बौद्धों द्वारा दुनिया के सबसे पवित्र शहरों में से एक माना जाता है, क्योंकि यहां भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। इस शहर को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा भी दिया गया है। बोधगया में आप बोधि वृक्ष, महाबोधि मंदिर, थाई मठ, जापानी मंदिर और बोधगया आर्कियोलॉजिक म्यूजियम जैसे शानदार स्थलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • दूरी-पटना से बोधगया की दूरी करीब 100 किमी है।

इसे भी पढ़ें: Monsoon Destination: मानसून में दिल्ली से 3 दिन लवासा घूम आएं, इन शानदार जगहों को करें एक्सप्लोर

मधुबनी (Madhubani art)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝗔𝗿𝘁 𝗚𝗮𝗹𝗹𝗲𝗿𝘆 𝗠𝗮𝗱𝗵𝘂𝗯𝗮𝗻𝗶 𝗣𝗮𝗶𝗻𝘁𝗶𝗻𝗴 (@madhubaniart4u)

 

बिहार से सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय जिले की बात होती है, तो मधुबनी जिले का जिक्र जरूर होता है। यह खूबसूरत जिला अपनी खूबसूरती के साथ-साथ सादगी के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है।

मधुबनी जिला सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि मधुबनी पेंटिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध स्थान माना जाता है। यहां की पेंटिंग दुनिया में बिकती है। आपको बता दें कि मधुबनी को मैथिली संस्कृति का केंद्र रहा है। 

  • दूरी-पटना से मधुबनी की दूरी करीब 171 किमी है। 

इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें 

पटना के आसपास में ऐसी कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप वीकेंड में एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-पटना से 137 किमी की दूरी पर स्थित दरभंगा, 84 किमी की दूरी पर स्थित समस्तीपुर और 30 किमी की दूरी पर स्थित हाजीपुर को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।     

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें। 

Image@rajgir_rajgriha,assets-news

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।