Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:33 AM IST

गढ़कुंडार फोर्ट: जहां से अचानक गायब हो गई थी पूरी बारात

भारत में मौजूद गढ़कुंडार फोर्ट के बारे में जानने के बाद आप भी कुछ समय के लिए सोच में पड़ जाएंगे कि सच में ऐसा फोर्ट के साथ हो सकता है।  
Updated:- 2023-02-14, 19:11 IST
garhkundar fort history and mystery in hindi

भारत का इतिहास के बारे में बारे जब भी लिखा या पढ़ा जाता है तो भारत में मौजूद फोर्ट्स का जिक्र ज़रूर होता है। एक तरह से भारतीय इतिहास फोर्ट्स के बिना अधूरा है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और बिहार से लेकर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में ऐसे कई फोर्ट्स हैं जिनके बारे में पढ़ने के इंसान कुछ मिनट के लिए सोच में पड़ जाता है।

भारत में एक ऐसा भी फोर्ट है जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां से अचानक पूरी की पूरी बारात गायब हो गई थी। जी हां, लेख में बात कर रहे हैं गढ़कुंडार फोर्ट के बारे में। आइए इस रहस्यमयी फोर्ट के बारे में जानते हैं।

गढ़कुंडार फोर्ट का इतिहास

garhkundar fort history

गढ़कुंडार फोर्ट का इतिहास बेहद ही दिलचस्प है। जी हां, इस रहस्यमयी फोर्ट के बारे में कहा जाता है कि इस का निर्माण लगभग 11वीं शताब्दी में किया था। यह फोर्ट 5 मंजिला था।कहा जाता है कि इस 5 मंजिला फोर्ट का 3 मंजिल ऊपर हुआ करता था और 2 मंजिल धरती के नीचे निर्माण किया गया था।

मध्य प्रदेश में मौजूद इस प्राचीन फोर्ट के बारे में यह कहा जाता है कि यहां एक शासक ने नहीं, बल्कि कई शासकों ने किया था। जी हां, यहां चंदेलों, बुंदेलों और खंगार जैसे कई शासकों का शासन रहा था।

इसे भी पढ़ें:ये हैं भारत के 4 श्रापित फोर्ट्स जहां जाने से आज भी डरते हैं सैलानी

गढ़कुंडार किला की रहस्यमयी बनावट

garhkundar fort mystery

जिस तरह इस फोर्ट का इतिहास दिलचस्प है ठीक उसी तरह इस फोर्ट की बनावट भी रहस्यमयी मानी जाती है। वैसे तो इस फोर्ट को लगभग 1500-2000 साल प्राचीन फोर्ट माना जाता है, लेकिन इसके बारे में कहा जाता है कि कई बार यह फोर्ट अदृश्य हो जाता है।(भारत के 10 सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध फोर्ट्स)

दरअसल, इस फोर्ट के बारे में कहा जाता था कि इस फोर्ट का निर्माण इस कदर किया गया था कि दूर से यह फोर्ट तो दिखाई देता था, लेकिन जैसे-जैसे इस फोर्ट के करीब जाते थे यह फोर्ट आंखों से ओझल होने लगता था। माना जाता है कि इस फोर्ट के रास्ते से जो भी जाता था वो किसी और ही दिशा में भटक जाता था।

गढ़कुंडार किला की रहस्ययमी कहानी

know garh kundar fort history

गढ़कुंडार किला की रहस्ययमी कहानी आज भी कई लोगों सोचने पड़ मजबूर कर देती है। इस फोर्ट के बारे में कहा जाता है कि कई साल पहले इस गांव में एक बारात आई थी। जब बाराती के लोग इस फोर्ट में घूमने गए तो सभी अचानक ही गायब हो गए। कहा कहा है कि इस घटना में लगभग 50 लोग गायब हो गए और आज तक उन लोगों का पता नहीं चला।

इस घटना के बाद फोर्ट के नीचे जाने वाले सभी दरवाजों को बंद कर दिया गया। कई लोगों का माना है कि इस घटना के बाद फोर्ट के आसपास भी कोई शाम के समय भटकने की हिम्मत नहीं करता है। स्थानीय लोगों का यह भी मानना है कि इस फोर्ट से अजीबो-गरीब आवाज आती है।

इसे भी पढ़ें:भारत में स्थित हैं कई रहस्यमयी फोर्ट्स, हर किले की है अपनी एक अलग कहानी

क्या सच में फोर्ट के नीचे खजाना है?

know garhkundar fort mystery

गढ़कुंडार फोर्ट सिर्फ रहस्यमयी कहानियों के लिए ही नहीं, बल्कि कई अन्य कारणों की वजह से भी जाना जाता है। कई लोगों का मानना है कि फोर्ट के निचले मंजिल को बंद किया था उस मंजिल में खजाना हो सकता है। कहा जाता है कि उस समय सोना-चांदी आदि आभूषण निचले मंजिल में भी रखे जाते थे। हालांकि निचले मंजिल हो बंद करने के बाद इसे आज तक नहीं खोला गया है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।