Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:18 AM IST

इंडोनेशिया के घने जंगलों में छिपा है अद्भुत नजारा, यहां एक साथ नजर आते हैं 1000 झरने

अगर आप खूबसूरत वॉटरफॉल को अपनी ट्रिप का हिस्सा बनाना चाहते हैं, तो इंडोनेशिया जाने का प्लान बना लें। 
Updated:- 2023-09-14, 11:27 IST
interesting facts about  java waterfalls indonesia

आज तक आपने अपनी जिंदगी में कई तरह के झरने देखे होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे झरने के बारे में बताने वाले हैं, जिसका नजारा देखकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां आप एक साथ हजार झरने गिरते हुए देखेंगे। यह सुनकर आपको भरोसा नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। 

अगर आप कभी इंडोनेशिया में यात्रा के लिए जा रहे हैं, तो आपको टम्पक सेवू झरने का नजारा देखने जरूर जाना चाहिए। माना जाता है कि यह इंडोनेशिया और दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे ठंडा झरना है। यह झरना इंडोनेशिया के पूर्वी जावा (East Java) में स्थित है। इस झरने का नाम टम्पक सेवू इसलिए है, क्योंकि इसका मतलब होता है एक हजार झरने। 

यह एक ऐसा झरना है, जहां अगर आप बीच में खड़े होंगे तो आपको अपने चारों तरफ झरने गिरते दिखाई देंगे। हर साल यहां घूमने के लिए लाखों लोग आते हैं।

इस झरने के आसपास चिड़ियों की चहचहाहट और झरनों की आवाज आपका दिल मोह लेगी। झरने की ऊंचाई 120 मीटर है। यह झरना एक सक्रिय ज्वालामुखी के बीच स्थित है। यह जावा का सबसे ऊंचा पर्वत माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें- इसे भी पढ़ें- मात्र 10 हजार में घूम आए Pelling, इस तरह करें ट्रेन से लेकर होटल तक सब कुछ सस्ते में प्लान

 

कैसे पहुंचे टम्पक सेवू झरना? (Tumpak Sewu Waterfall)

interesting facts about java waterfall indonesia

अगर आप इस झरने का देखने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले आपको मलंग जाना होगा। मलंग, इंडोनेशिया के जावा प्रात में आता है। अगर आप जावा प्रांत में हैं, तो यहां से आप मोटरसाइकिल भी किराए पर ले सकते हैं।

मलंग में ऐसी कई जगहें हैं जहां से आप बाइक किराये पर ले सकते हैं, लेकिन आपको पहले उनके नियम और शर्तों को मानना होगा। अगर आप झरने तक बाइक से जा रहे हैं, तो यहां भी आपको अपनी बाईक पार्के करने के लिए चार्ज देना होगा। (बजट में इन हिल स्टेशन की करें सैर)

इसे भी पढ़ें- क्यों करना iPhone 15 पर खर्चा, जब 80 हजार में घूम आएंगे जन्नत जैसी ये विदेशी जगहें

 

पार्किंग फीस

यहां पार्किंग फीस इंडोनेशिया करेंसी 5000 से 10000 के बीच है। लेकिन यहां बाईक केवल उन्हें चलाने दिया जाता है, जिसे इंडोनेशिया में मोटर बाइक चलाने का अनुभव है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां की सड़कें काफी खतरनाक है। टम्पक सेवू झरना पहुंचने में आपको करीब 1 घंटे लगेंगे। 

अगर आप बजट में ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आप यहां तक जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग कर सकते हैं। मलंग में बस टर्मिनल दादंग से आप प्रोजिव टर्मिनल के लिए बस पकड़ें। यहां से फिर आप पैदल उतरकर टम्पक सेवू तक पैदल जा सकते हैं। बस केवल एक बार भरने के बाद ही चलती है और शाम 5 बजे के बाद नहीं चलती है।

आज के आर्टिकल में बस इतना है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।