देश की इस मस्जिद को क्यों कहा जाता है सबसे छोटा, रमजान में आप भी जा सकते हैं यहां

यह मस्जिद सिर्फ इबादत का स्थान हैं, बल्कि खूबसूरती और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि लोगों को यहां आने के लिए मजबूर करती है।
image

रमजान के दौरान लोग रोजे रखते हैं, इबादत करते हैं और मस्जिदों में जाकर अल्लाह से दुआ मांगते हैं। भले ही इस दौरान उनका व्रत होता है, लेकिन फिर भी घूमने के शौकीन लोग खाली पेट भी घूमना पसंद करते हैं। वीकेंड पर कुछ लोग अपने पूरे परिवार के साथ शहर में आस-पास ही कहीं घूमने जाते हैं। वह रमजान के खास मौके पर किसी ऐतिहासिक या अनोखी मस्जिद की सैर पसंद करते हैं। उत्तर प्रदेश में कई खूबसूरत और ऐतिहासिक मस्जिदें हैं, जो अपनी अनोखी वास्तुकला और धार्मिक महत्व के लिए मशहूर हैं। अगर आप रमजान में कोई खास जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने शहर या आसपास की प्रसिद्ध मस्जिद में इबादत करने जा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उत्तर प्रदेश की एक ऐसी खास मस्जिद के बारे में बताएंगे, जहां रमजान के दौरान रौनक देखने लायक होती है।

अलीगढ़ की जामा मस्जिद

uttar pradesh aligarh smallest masjid location and time must visit in ramadan

दूर शहरों से अगर आप अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए अलीगढ़ जा गए हैं, तो आपको एक बार इस मस्जिद को देखने जरूर जाना चाहिए। यह मस्जिद छोटी होने के साथ-साथ हर तरफ से एक जैसे आकार की ही दिखाई देती है, इसलिए इसे भारती की अनोखी मस्जिद के नाम से भी जाना जाना जाता है। इस मस्जिद की दीवारों पर बनी कलाकृति एशिया भर में अनोखी पहचान बनाती है। यहां आपको आकर हैरानी होगी कि भले ही यह छोटी मस्जिद के नाम से जानी जाती है, लेकिन इसमें गुम्बद के साथ तकरीबन 105 मीनारें हैं। इसके साथ ही, इस मस्जिद में तहखाना है, जहां लोग इबादत करते हैं।

कहां स्थित है अलीगढ़ की जामा मस्जिद

uttar pradesh aligarh smallest masjid location and

यह अलीगढ़ पुलिस लाइन के करीब और सिविल कोर्ट के पीछे बनी हुई है। यहां पहुंचने में आपको परेशानी नहीं होगी। इस मस्जिद का इतिहास लगभग करीब 100 साल पुराना बताया जाता है। आप यहां रेलवे स्टेशन से, कार से या ऑटो से भी आ सकते हैं। यहां पहुंचने में आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। आप रेलवे स्टेशन पर उतरकर ऑटो लें और उन्हें छोटी मस्जिद तक ले जाने के लिए कह सकते हैं। यह भारत की अनोखी मस्जिद में से एक है।

इसे भी पढ़ें- मोठ की मस्जिद से जुड़े ये फैक्ट्स नहीं जानते होंगे आप

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP