मोठ की मस्जिद से जुड़े ये फैक्ट्स नहीं जानते होंगे आप

दिल्ली को भारत का दिल कहा जाता है, क्योंकि यह अपने आप में नयाब है। यहां की खूबसूरती विविधताओं को अपने अंदर समेटा हुआ है। दिल्ली कई मायनों में खास है और यहां पर मौजूद हर जगह का अपना अलग इतिहास है, जो न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्वभर में मश्हूर हैं।
यहां आपको एक तरह प्राचीन वास्तुकलाएं देखने को मिलेंगी, तो वहीं दूसरी ओर कई ऐतिहासिक चीजों का दीदार करने का मौका मिलेगा। यहां के मंदिर, मस्जिद और किले ....इतने खूबसूरत हैं कि आपको एक बार जरूर देखना चाहिए। यहां पर कई ऐसी मस्जिदें मौजूद हैं, जिनका दीदार किया जाना चाहिए।
वैसे तो दिल्ली में मौजूद कई ऐतिहासिक मस्जिदें हैं, जहां आप ईद पर भी जाने का प्लान बना सकते हैं। मगर आज हम आपको मोठ मस्जिद के बारे में बताएंगे, जहां पर आप घूमने का प्लान बना सकते हैं। तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं इस मस्जिद के बारे में-
मोठ मस्जिद का इतिहास

मोठ मस्जिद दिल्ली में मौजूद खूबसूरत इस्लामिक इमारतमें से एक है। इसका इतिहास काफी रोचक रहा है, जिसे भारतीय सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा माना जाता है। मोठ मस्जिद को सन 1505 में लोदी वंश के सिकंदर लोदी के शासनकाल के दौरान प्रधान मंत्री वजीर मिया भोइया द्वारा बनवाई गई थी।
यह दिल्ली सल्तनत के मध्ययुगीन दिल्ली के चौथे शहर में लोदियों द्वारा विकसित एक नए प्रकार की मस्जिद थी। बता दें इस मस्जिद को दाल मस्जिद भी कहते हैं, क्योकि इसे दाल की आय से बनाया गया था।
इसे जरूर पढ़ें- Uttarakhand Travel: पर्यटकों के लिए स्वर्ग जैसा है उत्तराखंड का पंचाचूली पर्वत, इसके आगे स्विट्जरलैंड भी है फेल
मस्जिद मोठ की संरचना का क्या महत्व है?
मोठ मस्जिद फेमस पर्यटन स्थल है, जिसे विशाल धार्मिक स्थल और विशाल सांस्कृतिक वास्तुकला के लिए जाना जाता है। यहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं, ताकि वो इस महान स्थल की सुंदरता का दीदार कर सकें। अगर हम इसकी वास्तुकला की बात करें, तो इस मस्जिद को इंडो-इस्लामिक वास्तुशिल्प और लाल पत्थरों से बनाया गया है।
जालीदार स्क्रीन वाली खिड़कियां, स्मारक और दो मंजिला टॉवर है। यह मस्जिद अपने खूबसूरत गुंबद के लिए भी जानी जाती है।
क्या है खासियत?

वैसे तो हर जगह अपने आप में खास होती है, जिसका ऐतिहासिक महत्व भी काफी होता है। मगर इस मस्जिद की अलग की खासियत है। लोगों का मानना है कि यह मस्जिद मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत खास है। लोग यहां 5 वक्त की नमाज पढ़ने के साथ-साथ इसकी वास्तुकला भी देखने आते हैं।
मोठ मस्जिद कैसे जाएं?

मोठ मस्जिद दिल्ली में स्थित है। यहां पहुंचने के लिए आप हवाई जाहज, बस या फिर टेक्सी ले सकते हैं। वहीं, अगर आप अपने वाहन से आ रहे हैं, तो आपको मोठ मस्जिदके पास पार्किंग उपलब्ध है। शहर में यातायात की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए, आपको सड़क की सावधानी से चलना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- क्या आपने कभी Kalaburagi का नाम सुना है, यहां का सुंदर नजारा देखने जरूर जाएं
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit- (@Wikipedia, Delhitourism)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।