देश में गोवा ऐसी जगह है जहां लोगों के जाने का मकसद बीच पर घूमने जाना होता है। लेकिन अब लोग स्पेशल बीच घूमने के लिए विदेश भी ट्रैवल करने लगे हैं। यह तो आम बात है कि अगर कोई विदेश में ट्रैवल के लिए गया है, तो वह एक बार वहां के बीच घूमने तो जरूर जाएगा।
ऐसा इसलिए क्योंकि बीच पर पार्टी बड़े ही शानदार तरीके से मनाई जाती है। ठंडी-ठंडी हवा और समुद्र की लहरों का शोर आपका मन मोह लेगा। नए साल पर भारत से बड़ी संख्या में लोग विदेश जा रहे हैं, आज के इस आर्टिकल में हम आपको विदेश के कुछ ऐसी बीच के बारे में बताएंगे, जहां जाने के बाद आपको ऐसा लगेगा जैसा आप किसी दूसरी दुनिया में आ गए हैं। आपका मन होगा कि आप हर दिन उन बीच पर ही गुजारें।
यह बीच सबसे अनोखा है, क्योंकि काली रेत वाला समुद्र तट आपने आज से पहले कभी नहीं देखा होगा। आइसलैंड में स्थित इस बीच को रेनिस्फजारा बीच के नाम से जाना जाता है। इस जगह को आइसलैंड के सबसे सुंदर स्थानों और बीच में से एक माना जाता है। आप नए साल के दिन यहां के रिंग रोड यात्रा पर एक कैंपर वैन में समुद्र तट के किनारे रुक कर नए साल का जश्न मना सकते हैं।
इस बीच को दूर से देखकर ऐसा लगेगा, जैसे जमीन पर बर्फ गिरी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर स्थित न्यू साउथ वेल्स में यह बीच मौजूद है। इसकी इसी खूबी की वजह से इसका नाम दुनिया में सबसे सफेद रेत के लिए गिनीज रिकॉर्ड में भी दर्ज है। नए साल की पार्टी यहां मनाने पर आपको ऐसा अहसास होगा, मानो आप दूसरी ही दुनिया में है।
अब आपको देखना है कि आप किस तरह के बीच पर जाना पसंद करते हैं। यह सभी बीच अपनी अलग पहचान रखते हैं। यह बीच हवाई के पापाकोलिया समुद्र तट के नाम से जाना जाता है। इसके हरा होने का कारण ओलिवाइन है। यह एक प्रकार का मैग्नीशियम खनिज जो समुद्र के पानी में लावा के ठंडा होने के बाद बनता है। (अपनों के साथ ऐसे सेलिब्रेट करें New Year Party)
इसका नाम सुनकर आपको ऐसा लग रहा होगा, मानो यह स्कूल के बच्चों के लिए है। लेकिन ऐसा नहीं है, संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन द्वीप दुनिया भर में अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है। यह बीच चिकने, ग्लेशियर से बना है, इसलिए यह चिपचिपा नहीं होता। अब आप नए साल पर चिपचिपी रेत के बिना अपनी समुद्र तट की छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं।
कई तस्वीरों में आपने देखा होगा कि समुद्र का पानी चमक रहा है। ऐसा लगता है मानों तारे जमीन पर आ गए हैं। मालदीव में स्थित इस बीच पर जब आपको नए साल पर इस सुंदर बीच पर घूमने का मौका मिलेगा, तो आप कभी इस अहसास को भूल नहीं पाएंगे। यह चमकदार फाइटोप्लांकटन है जो बीच पर चमकता हुआ दिखाई देता है।
इसे भी पढ़ें- भारत में इन जगहों पर मनाएं नए साल का जश्न, मात्र 2000 आएगा खर्च
सेंट मार्टिन द्वीप का यह बीच आसमान के नजारे नहीं बल्कि प्लेन के नजारे के लिए फेमस है। दरअसल, यहां आपको बीच से ऐसे प्लेन जाते हुए दिखाई देंगे, जैसे वह अभी बीच पर लैंड हो जाएंगे। इसे देखकर ऐसा लगता है मानो आप अगर यहां धूप सेंक रहे हों तो विमान आपको छू सकता है। (घूमने का है मन तो ये छोटे-छोटे टिप्स आएंगे काम)
दरअसल, ऐसा इसलिए है क्योंकि सेंट मार्टिन द्वीप जूलियाना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बगल में स्थित है। यह समुद्र तट हवाई जहाज़ देखने वालों और विमान प्रेमियों के लिए एक शानदार स्वर्ग है।
कैलिफ़ोर्निया का फोर्ट ब्रैग बीच आपको ग्लास बीच जैसा ही लगेगा। यह जगह स्थानीय लोगों द्वारा डंपिंग ग्राउंड की वजह से फेमस हो गई है। दरअसल, इस चमकदार समुद्र तट का निर्माण खराब हुए कांच के छोटे टुकड़ों द्वारा किया गया है। लहरों ने टूटे हुए टुकड़ों को धो दिया है, जो धूप में चमकते हुए दिखाई देते हैं। यहां तैरना बिल्कुल सुरक्षित है लेकिन चलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- ठंड में प्रकृति की खूबसूरती का मजा उठाना चाहते हैं, तो बाइक से जाएं 3 इन जगहों पर
प्लाया डेल अमोरो बीच जो मेक्सिको में स्थित है। आपने आज तक खुले आसमान के नीचे, चारों तरफ फैले समुद्र तट का नजारा देखा होगा। लेकिन अब आप छिपे हुए इस गोल आकार के समुद्र तट पर नए साल का जश्न मना सकते हैं। वाकई ये आपको अलग अहसास करवाएगा।
दुनिया भर में ऐसे कई न्यूड बीच हैं, जहां लोगों को बिकनी या शॉर्ट्स में एन्जॉय करना पसंद नहीं होता। ये लोग यहां बिना कपड़ों के समुद्र की रेत पर पार्टी करना पसंद करते हैं। इस तरह के बीच आपको ग्रीस और हवाई के सिवा कई देशों में देखने को मिलेंगे। ग्रीस के एलिया बीच और हवाई के लिटिल बीच पर लोग प्रकृति के करीब जाना पसंद करते हैं। वह खुद को प्रकृति का हिस्सा मानते हैं और बिना कपड़ों के घूमते हैं और अलाव के पास डांस का आनंद लेते नजर आते हैं
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, INSTA
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।