गर्मियों की छुट्टियों में परिवार के साथ जाएं इन 3 जगहों पर, मात्र 20 हजार आएगा खर्चा

अगर पूरे परिवार के साथ गर्मियों की छुट्टियां में जाने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले आपको ऐसी जगहों को अपनी लिस्ट में रखना चाहिए, जहां खर्चा कम आए। भारत में ऐसी कई जगहें है, जहां आपको घूमने-फिरने के साथ-साथ सस्ते में होटल भी मिल जाएंगे। लेकिन इसके लिए आपको सही लोकेशन और सही बजट प्लान बनाना जरूरी है।
अगर आप इसकी प्लानिंग सही नहीं करेंगे, तो आपको पूरे परिवार के साथ 3 दिन का ट्रिप भी महंगा साबित हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप कम बजट में ट्रिप पूरा कर सकते हैं।
अजमेर और पुष्कर ट्रिप

अगर आप दिल्ली-एनसीआर से ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो अजमेर और पुष्कर ट्रिप बेस्ट है। ये जगह केवल बच्चों को ही नहीं बल्कि बुजुर्गों को भी पसंद आएगी। पुष्कर एक धार्मिक जगह है, जहां एक से एक घाट और मंदिर आप देख सकते हैं। 3 दिन के लिए ट्रिप प्लान करने वाले लोग यहां आ सकते हैं। पुष्कर और अजमेर में घूमने के लिए अच्छी जगह बहुत सारी हैं।
- सबसे खास बात यह है कि पुष्कर और अजमेर पास-पास ही स्थित है। पुष्कर से अजमेर की दूरी मात्र 15 किमी है। आप यहां मात्र आधे घंटे में पहुंच सकते हैं।
- इसके अलावा यहां आपका खर्चा भी ज्यादा नहीं आएगा। क्योंकि अधिकतर मंदिर और घाट आस-पास ही स्थित है।
इसे भी पढ़ें- Summer Vacation में बच्चों के साथ जाना चाहते हैं किसी ठंडी जगह, तो इन 3 जगहों पर घूमने का बना लें प्लान
हरिद्वार और ऋषिकेश ट्रिप

दिल्ली-एनसीआर के रहने वाले लोगों के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश ट्रिप भी सस्ता पड़ेगा। अपने पूरे परिवार के साथ यहां घूमने जा सकते हैं। आप इस ट्रिप को ट्रेन से पूरा कर सकते हैं। क्यों समय के साथ-साथ खर्च भी कम आएगा।
यहां होटल भी आपको सस्ते मिल जाएंगे, लेकिन आप होटल की बजाय हॉस्टल में रात गुजारने का प्लान बना सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हॉस्टल आपको यहां 400 से 500 रुपये प्रति व्यक्ति एक रात के लिए देना होगा।
इसे भी पढ़ें- Summer Vacation में बच्चे घूमने की कर रहे हैं जिद, तो मात्र 5 हजार में बनाएं ट्रिप प्लान
आगरा और जयपुर ट्रिप

यह भारत में कम बजट में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक हैं। वालों के लिए ये ट्रिप भी सस्ता पड़ेगा। क्योंकि आगरा और जयपुर की दूरी मात्र 4 घंटे की ही है। हालांकि, इसके लिए आपको 4 दिन का ट्रिप प्लान करना होगा। ध्यान रखें कि आप ट्रेन से ट्रिप की शुरुआत करें और खाने के लिए आप किसी महंगे रेस्टोरेंट में न जाएं। इसके अलावा आप हॉस्टल में रात गुजारें।
- घूमने के लिए आप कैब करने की बजाय रिक्शा बुक करें, यह आपको सस्ता पड़ेगा।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।