Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:26 PM IST

बचे हुए समोसे को बिना तले दोबारा बनाएं कुरकरा, नोट करें यह आसान हैक

गरमा-गरम समोसे किसे नहीं अच्‍छे लगते हैं। कई बार लोग इसे ज्‍यादा खरीद लाते हैं। ऐसे में दूसरे द‍िन इसे गरम करने पर इसका करारापन खत्‍म हो जाता है। हम आपको इसे दोबारा गरम करने का खास तरीका बता रहे हैं।
Updated:- 2026-07-31, 09:37 IST
tips to reheat samosa

शाम की चाय के साथ जब गरमा-गरम समोसे मि‍ल जाते ह‍ैं, तो मजा ही आ जाता है। कई बार तो हम कुछ एक्‍स्‍ट्रा समोसे खरीद लाते हैं। ऐसे में एक या दो समोसे तो बच ही जाते हैं। कुछ लोग तो इन्‍हें बाद में नहीं खाते हैं, लेक‍िन जाे अपने घर से दूर रह रहे हैं, वे इसे दूसरे द‍िन भी खा लेते हैं। असल द‍िक्‍कत तब होती है जब इसे दूसरे दि‍न गरम करो, तो ये पूरे मुलायम पड़ जाते हैं। ऐसे में लोग इन्‍हें दोबारा तल देते हैं, ज‍िससे समोसा बहुत ज्‍यादा ऑयली हो जाता है।

अच्‍छी बात तो ये है क‍ि इसे दोबारा से तलने की जरूरत नहीं है। अगर सही तरीके से गरम क‍िया जाए तो ब‍िना तले भी ये क्र‍िस्‍पी हो सकते हैं। आइए जानते हैं वह आसान हैक, जिससे बचे हुए समोसों को फिर से स्वादिष्ट और कुरकुरा बनाया जा सकता है।

बिना तले समोसे को दोबारा गरम कैसे करें?

बचे हुए समोसों को दोबारा गरम करने के ल‍िए आपको एयर फ्रायर या माइक्रोवेव की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस आपके घर में रखा पैन ही काम आ सकता है। आप इस तरीके से समोसे को गरम कर सकती हैं-

tips to reheat samosa  (2)

  • सबसे पहले एक नॉन-स्टिक पैन या भारी तले वाला पैन लें लें।
  • अब उसमें बचे हुए समोसे रख दें।
  • गैस की फ्लेम ब‍िल्कुल लो रखें।
  • अब पैन को ढक्कन से ढक दें।
  • करीब 8 से 10 मिनट तक समोसों को धीमी आंच पर ही गरम होने दें।
  • बीच-बीच में उन्हें पलटते रहें, ताकि हर तरफ से बराबर उन्‍हें ताप मिल सके।
  • इस पूरे तरीके में तेल डालने की जरूरत नहीं पड़ती है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ 30 मिनट में बची हुई रोटी से बनाएं सुपर क्रिस्पी कोन समोसा

ढक्कन लगाकर समोसे को गरम करने का फायदा

जब आप एकदम लो फ्लेम पर और ढक्कन बंद करके समोसे काे गरम करती हैं, तो ये अच्‍छे से अंदर तक गरम हो जाते हैं। साथ ही ऊपर की लेयर भी धीरे-धीरे सूखने लगती है, जिससे उसका कुरकुरापन काफी हद तक वापस आ सकता है। यही वजह है कि यह तरीका दोबारा तलने से बेहतर माना जाता है।

tips to reheat samosa  (1)

तेज आंच पर गरम करने की गलती न करें

कई लोग जल्दी के चक्कर में तेज आंच पर समोसे को गरम कर लेते हैं। ऐसा करने से समोसे ऊपर से जल सकते हैं। ऐसा करने से ये अंदर तक गरम नहीं हो पाते, इसलिए हमेशा लो फ्लेम पर ही इसे गर्म करें।

यह भी पढ़ें- Evening Tea Snacks: चाय की चुस्‍की के साथ ट्राई करें ये स्‍नैक्‍स, खूब आएगा मजा

बचे हुए समोसे को स्टोर करने का सही तरीका

अगर आप समोसे लेकर आ रही ह‍ैं और वो बच गए हैं तो उन्‍हें स्‍टोर करते समय कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाह‍िए। जैसे-

  • समोसे बाद में खाने हैं, तो उन्हें लंबे समय तक खुले में न रखें।
  • पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही डिब्बे में रखें।
  • एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें।
  • अगर अगले दिन खाना है, तो फ्रिज में ही रखें।
  • खाने से पहले सीधे पैन में गरम करें।
  • समोसे को दोबारा गरम करने के लिए तेल में न तलें।
  • एक ही समोसे को कई बार गरम करने से बचें।
  • अगर समोसे से गंध आ रही हो या वह लंबे समय तक बाहर रखा रहा हो, तो न खाएं।

यह भी पढ़ें- Cooking Hacks: डीप फ्राई करते समय न करें ये गलतियां, इन टिप्स से पकौड़े-समोसे नहीं सोखेंगे ज्यादा तेल

तो अगर अगली बार आपके घर में भी समोसे बच जाएं, तो उन्हें फेंकने या दोबारा तलने की जरूरत नहीं है। बस धीमी आंच पर ढक्‍कन लगाकर पैन में गरम करें। इस आसान तरीके से समोसे फिर से गरम, स्वादिष्ट और काफी हद तक कुरकुरे हो सकते हैं।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

FAQ
क्या फ्रोजन समोसा सीधे सेक सकते हैं?
हां, फ्रोजन समोसे को पहले नॉर्मल टेंपरेचर पर आने दें, फिर धीमी आंच पर सेंक लें।
समोसे का कुरकुरापन कैसे बरकरार रखें?
गरम समोसे को कभी भी बंद डिब्बे में न रखें, इससे भाप से वो नरम हो जाते हैं। इसे थोड़ी देर के ल‍िए जानी वाले बर्तन में रख सकती हैं। 
समोसे में तेल ज्यादा होने पर क्या करें?
समोसे को टिशू पेपर पर रखकर हल्का सा दबाएं। इससे एक्‍स्‍ट्रा तेल आसानी से कम हो जाता है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।