Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:00 AM IST

तारों से भरा आसमान, Uttarakhand की ये 3 खूबसूरत जगहें हैं 'स्टारगेजिंग' लवर्स के लिए बेस्ट

उत्तराखंड की हसीन वादियों में स्टार्गेजिंग यानी तारों को निहारने का अपना ही अलग मजा है। अगर आपको भी रात में खुले आसमान में तारे देखने का बहुत शौक है, तो अब आप उत्तराखंड की 3 बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं।
Updated:- 2026-07-13, 16:19 IST
image

खुला आसमान और टिमटिमाते तारे किसे पसंद नहीं होते हैं। हर किसी को ऐसी जगह जाना बहुत अच्छा लगता है, जहां खूबसूरत तारों से भरा आसमान हो। कुछ लोगों की तो यह भी चाहत होती है, कि वे इस आसमान के नीचे अपने पार्टनर या फैमिली के साथ बैठकर कुछ पल शांति के बिताएं। अगर आपको भी ऐसी जगहें बहुत पसंद है, तो आज हम आपको उत्तराखंड की 3 खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जो स्टार्गेजिंग के लिए जानी जाती हैं।

उत्तराखंड का चोपता

स्टार्गेजिंग एक खूबसूरत एहसास हो सकता है, जब आप अपने पार्टनर के साथ बैठकर एक खुले आसमान के नीचे कुछ पल बिताती हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसी जगह जाना चाहती हैं, तो आपके लिए उत्तराखंड का चोपता एक परफेक्ट लोकेशन हो सकता है। यह न सिर्फ प्राकृतिक खूबसूरती, बल्कि रात के समय में खुले आसमान और टिमटिमाते तारों के लिए भी बेहद फेमस है। यहां आप टेंट लगाकर कैंपिंग कर सकती हैं।  

2 - 2026-07-13T161458.393

मुनस्यारी

अगर आप उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की साइड जा रही हैं और वहां ऐसी ही किसी खूबसूरत लोकेशंस की तलाश में हैं, तो आपके लिए पिथौरागढ़ जिले का खूबसूरत कस्बा पंचाचूली बेस्ट होगा। यहां आपको खुले आसमान में चमकते तारों का दीदार करने को मिलेगा, जो आपकी लाइफ का एक खूबसूरत हिस्सा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- चोपता तुंगनाथ घूमें बस 3000 रुपये में, Itinerary ऐसे करें प्लान

कौसानी

भारत के स्विट्जरलैंड के नाम से फेमस कौसानी भी 'स्टारगेजिंग' लवर्स के लिए बेस्ट हो सकती है। यहां के कुछ इलाकों में आप रात के समय आसमान के नीचे कैंपिंग करके खूबसूरत नजारे का आनंद ले सकती हैं। यहां आसमान को देखना और तारों के निचे समय बिताना आपके सफर को यादगार बना देंगी। यहां आप अपने पार्टनर के साथ जा सकती हैं।

1 - 2026-07-13T161500.993

अगर आप भी तारों से भरे आसमान के निचे बैठकर कुछ पल शांति के बिताना चाहती हैं, तो अब आप ऊपर दी गई उत्तराखंड की 3 खास जगहों का रुख कर सकती हैं। ये तीन खूबसूरत जगहें आपके ट्रिप को यादगार और परफेक्ट बना सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- कम खर्च में लेना है एडवेंचर का मजा तो, ऐसे करें चोपता-तुंगनाथ यात्रा प्लान

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit :  magnific/AI 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।