Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:32 AM IST

टेस्टी और क्रंची स्नैक्स: लौकी के थेपले से लेकर चकली तक, जानें 5 लाजवाब रेसिपीज

सफर के दौरान ढाबे या रेस्तरां का खाना आपको रुचता नहीं, तो यहां दी जा रही डिशेज ट्राई कर सकती हैं। स्वाद से भरपूर ये व्यंजन कई दिनों तक खराब नहीं होते और इन्हें बनाना भी आसान हैं।
By Sakhi Digital | Edited By Garima Garg
Updated:- 2026-09-11, 22:17 IST
kitchen hacks
Sakhi

सफर के दौरान अक्सर पेट भरने और स्वाद का मज़ा लेने के लिए हम बाहर के अस्वास्थ्यकर डिब्बाबंद स्नैक्स पर निर्भर हो जाते हैं। लेकिन थोड़ी सी समझदारी से आप घर पर ही स्वादिष्ट, सेहतमंद और लंबे समय तक तरोताजा रहने वाले ट्रैवल फ्रेंडली स्नैक्स तैयार कर सकते हैं। लौकी का थेपला, चोराफली, बेबी पोटैटो मसाला, फिनौरी और चकली जैसे पारंपरिक व्यंजन न केवल बनाने में आसान हैं, बल्कि आपकी यात्रा को और भी जायकेदार बना देते हैं।

1. लौकी का थेपला

यहां आपको लौकी के थेपला बनाने की विधि के बारे में बताया जा रहा है-

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 1 कप बेसन
  • 1 कटोरी कद्दूकस की हुई लौकी
  • 1/2 कप दही (खट्टा न हो)
  • 1 टीस्पून अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 4 टीस्पून कसूरी मेथी
  • आवश्यकतानुसार तेल
  • 1/2 टीस्पून अजवाइन (यदि पसंद हो)
  • 1/2 टीस्पून जीरा
  • 1 चुटकी हींग
  • आवश्यकतानुसार पानी

thepla new

(photo credit - Magnific)

विधि

एक बर्तन में गेहूं का आटा और बेसन अच्छी तरह मिला लें। फिर इसमें बाकी सभी सामग्री डालकर मिलाएँ और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूxथ लें। करीब 10 मिनट के लिए आटे को ढककर रख दें।

इसके बाद तवा गर्म करें और आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। प्रत्येक लोई पर सूखा गेहूं का आटा लगाकर पराठे की तरह पतला थेपला बेलें और गर्म तवे पर डालें। कुछ सेकंड बाद पलटकर थेपले पर एक टीस्पून तेल लगाएँ। थेपले को दोबारा पलटकर दूसरी तरफ भी तेल लगाएँ और दोनों तरफ सुनहरे स्पॉट्स आने तक अच्छी तरह सेंक लें। लौकी का थेपला तैयार है। इसे सफर के लिए अचार और दही के साथ पैक करें।

cholaphali 1

(photo credit - Magnific)

2. चोराफली

यहां आपको चोराफली बनाने की विधि के बारे में बताया जा रहा है-

  • 1 कप बेसन
  • 1/2 कप उड़द दाल का आटा
  • 1/2 कप मूंग दाल का आटा
  • 4 टेबलस्पून तेल
  • 1/8 टीस्पून खाने का सोडा
  • 1/2 टीस्पून नमक
  • तलने के लिए तेल
  • ऊपर से छिड़कने के लिए:
  • स्वादानुसार काला नमक और लाल मिर्च पाउडर

विधि:

बेसन, उड़द दाल और मूंग दाल के आटे में 2 टीस्पून तेल, खाने का सोडा और नमक मिलाकर सख्त आटा गूँथ लें। 30 मिनट के बाद आटे पर बचा हुआ तेल लगाएँ और बेलन से कूट-कूटकर उसे मुलायम कर लें। जब आटा पूरा तेल सोख ले, तब उसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें।

हर लोई से पतली रोटी बेलें और चाकू से लंबी पट्टियाँ काट लें। कड़ाही में तेल गर्म करें और धीमी आँच पर इन पट्टियों को कुरकुरा होने तक तल लें। तली हुई गरम पट्टियों पर तुरंत काला नमक और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें। ठंडी होने पर इन्हें सफर में चाय के साथ परोसें।

baby potato masala

(photo credit - Magnific)

3. बेबी पोटैटो मसाला

यहां आपको बेबी पोटैटो मसाला बनाने की विधि के बारे में बताया जा रहा है-

  • 500 ग्राम बेबी पोटैटो (छोटे आलू)
  • 2 साबुत लाल मिर्च
  • 2 टीस्पून जीरा
  • 1 टीस्पून सौंफ
  • 2 टेबलस्पून साबुत धनिया
  • 1 टीस्पून साबुत काली मिर्च
  • 1 टीस्पून अमचूर पाउडर
  • 1 चुटकी हींग
  • 1 टीस्पून कसूरी मेथी
  • स्वादानुसार नमक और हल्दी
  • 1 टीस्पून तेल + तलने के लिए तेल

विधि:

एक पैन में साबुत लाल मिर्च, धनिया, सौंफ, काली मिर्च और जीरा को 2 मिनट तक सूखा भून (ड्राई रोस्ट) लें और ठंडा करके मिक्सी में पीस लें।

आलुओं को अच्छी तरह धोकर छिलके सहित दो भागों में काट लें। एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें 1/4 टीस्पून नमक व हल्दी डालकर आलुओं को 4 मिनट तक उबालें। इसके बाद आलुओं का पानी छानकर कड़ाही में तेल गर्म करें और आलुओं को डीप फ्राई कर लें।

अब एक अलग पैन में 1 टीस्पून तेल गर्म करके हींग और जीरा चटकाएँ। इसमें तले हुए आलू, नमक और कसूरी मेथी डालकर 2 मिनट पकाएँ। अंत में तैयार किया हुआ भुना मसाला और अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।

phenori

(photo credit - Magnific)

4. फिनौरी

यहां आपको फिनौरी बनाने की विधि के बारे में बताया जा रहा है-

  • 1 कप मैदा + 2 टेबलस्पून मैदा (अलग से)
  • 2 टीस्पून चावल का आटा
  • 2 टेबलस्पून तेल
  • 3/4 कप पिसी हुई चीनी
  • 1/2 टीस्पून छोटी इलायची पाउडर
  • आवश्यकतानुसार देसी घी
  • तलने के लिए तेल

विधि

मैदा, चावल का आटा, 2 टेबलस्पून तेल और पानी मिलाकर सख्त आटा गूँथ लें। एक प्लेट में पिसी चीनी और इलायची पाउडर मिलाकर अलग रख लें।

आटा गूँथने के एक घंटे बाद उसकी 8-10 लोइयां बनाएँ और पतली चपाती की तरह बेल लें। हर चपाती पर देसी घी लगाएँ, ऊपर से सूखा मैदा छिड़कें और उसके ऊपर दूसरी चपाती रखें। इसी तरह सभी रोटियों को एक के ऊपर एक रखते जाएँ।

अब सभी रोटियों को एक साथ मोड़कर (रोल करके) एक सख्त रोल बनाएँ और उसके लगभग डेढ़ इंच मोटे टुकड़े काट लें। हर टुकड़े को हल्का सा बेलकर धीमी आँच पर सुनहरा होने तक तलें। कड़ाही से निकालते ही गरम फिनौरी को तैयार किए गए चीनी और इलायची के मिश्रण में अच्छी तरह लपेट लें।

chakli2

(photo credit - Magnific)

5. चकली

यहां आपको चकली बनाने की विधि के बारे में बताया जा रहा है-

  • 1 कप चावल का आटा
  • 1/4 कप उड़द दाल का आटा
  • 2 टीस्पून बेसन
  • 2 टीस्पून जीरा
  • 4 टीस्पून ताजा मक्खन
  • 2 टीस्पून तिल
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर और नमक
  • 1/4 टीस्पून हींग
  • आवश्यकतानुसार पानी
  • तलने के लिए: आवश्यकतानुसार तेल

विधि

चकली की सभी सामग्री को एक बर्तन में मिलाएं और आवश्यकतानुसार पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें। तुरंत ही आटे का एक हिस्सा चकली बनाने वाले सांचे (मोल्ड) में भरें और बटर पेपर पर गोल चकली बना लें।

कड़ाही में तेल गर्म करें और चकलियों को मध्यम आंच पर कुरकुरा होने तक तल लें। पूरी तरह ठंडा होने के बाद इन्हें एयर-टाइट डिब्बे में भरकर रखें।

प्रस्तुति: वंदना

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।