बस 2 बड़े आलू और 1 कटोरी मैदा से बनाएं यह क्रिस्पी नाश्ता, रेसिपी देखते ही खाने का हो जाएगा मन

कुरकुरा आलू वाला यह स्नैक केवल बच्चों को नहीं बल्कि हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। इसका नाम थोड़ा अलग है, लेकिन बनाना बिल्कुल आसान है। Crispy Potato Spring बनाने के लिए उबले हुए आलू को कुछ बेसिक मसालों के साथ तैयार किया जाता है और फिर मैदे की पतली शीट में भरकर एक अलग तरह की शेप दी जाती है। आपको लग रहा होगा कि ऐसी शेप देने के लिए किसी मशीन की जरूरत होती होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। आप अपने हाथों से ही यह शेप भी बना लेंगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसे बनाने के आसान तरीके विस्तार से बताएंगे।
कुरकुरा आलू वाला स्नैक Recipe Card
अगर आप आलू को किसी अलग अंदाज में बनाकर खाना चाहती हैं, तो यह रेसिपी आइडिया आपके लिए बेस्ट है।
Ingredients
- मैदा- 1 कप
- कॉर्न फ्लोर- 2 बड़े चम्मच
- नमक- ½ छोटा चम्मच
- तेल- 1 बड़ा चम्मच
- पानी- जरूरत के अनुसार
- आलू-2
- नमक -स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर - छोटा चम्मच
- काली मिर्च - छोटा चम्मच
- जीरा -छोटा चम्मच
- हरी मिर्च -1 बारीक कटी हुई हरा धनिया
- कॉर्न फ्लोर
- तेल
Step
- Step 1:
सबसे पहले आलू को अच्छी तरह धोकर उबाल लें। आलू उबल जाएं तो उन्हें थोड़ा ठंडा करें और फिर छील लें।
- Step 2:
अब छिले हुए आलू को एक बड़े बाउल में डालकर अच्छी तरह मैश कर लें।
- Step 3:
अब आलू के मिश्रण में नमक, लाल मिर्च, काली मिर्च, जीरा, बारीक कटी हरी मिर्च, कॉर्न फ्लोर और हरा धनिया डालें।
- Step 4:
सारी चीजों को हाथ या चम्मच से अच्छी तरह मिक्स करें ताकि मसाले पूरे आलू में अच्छे से मिक्स हो जाए।
- Step 5:
इसके बाद एक अलग बाउल में मैदा, नमक , अजवाइन और थोड़ा तेल डालें। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गूंथ लें।
- Step 6:
इसे बहुत ज्यादा टाइट या बहुत ज्यादा ढीला नहीं गूंथना है, क्योंकि इससे पतली शीट बनाने में परेशानी हो सकती है।
- Step 7:
अब इसे ढककर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें और इसके बाद रोटी के आकार में बेल लें।
- Step 8:
इसके बाद आलू के मिश्रण को मैदे की रोटी पर एक हिस्से में फैलाएं और दूसरी तरफ से मोड़ते हुए बंद कर दें।
- Step 9:
अब इसे थोड़ा-थोड़ा स्पेस देते हुए पतली लेयर में काटें और हाथों की मदद से फोटो की तरह राउंड करके शेप दें।
- Step 10:
इसके बाद तेल को कढ़ाई में अच्छे से गर्म होने दें और क्रिस्पी आलू स्प्रिंग को तेल में डालकर तल लें। मिडीयम आंच पर इसे तब तक पकाएं, जब तक इसका रंग सुनहरा नहीं हो जाता। इस तरह यह क्रिस्पी आलू की डिश तैयार है, इसे आप चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।
Crispy Potato Spring बनाते समय इन बातों का ध्यान रखें
इसे बनाते समय अगर आप सही स्टेप फॉलो नहीं करेंगी, तो कुछ छोटी-छोटी गलतियों की वजह से यह उतना क्रिस्पी नहीं बन पाएगा। इसलिए आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

- उबले हुए आलू में अगर ज्यादा पानी रहेगा तो यह सॉफ्ट बन सकता है, इसलिए फिलिंग गीली न रखें।
- आलू को अच्छे से मैश कर लें, ताकि तलते समय आलू बाहर न निकलें।
- मैदे का आटा बहुत नरम न गूंथें, साथ ही इसकी लेयर बहुत पतली भी न करें।
- आटा गूंथने के बाद तुरंत न बेलें। कम से कम 10 मिनट तक ढककर छोड़ देंय़
- आलू भरने के बाद शेप देने से पहले किनारे अच्छी तरह बंद कर दें।
- ध्यान रखें कि आलू की मात्रा बहुत ज्यादा नहीं रखनी है, वरना यह अच्छे से क्रिस्पी नहीं बनेंगे। एकदम पतली लेयर होनी चाहिए।
इससे आप समझ गए होंगे कि इस रेसिपी को बनाना आसान है, लेकिन कुछ छोटी गलतियों की वजह से आपकी सारी मेहनत खराब हो सकती है। इसके अलावा अगर आप इसे ठंडा होने से पहले ही ढककर रख देंगी, तो भी यह सॉफ्ट हो सकते हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-magnific, gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।