बिना झंझट फटाफट बनाएं स्वीट पोटैटो पाई, मीठे के शौकीनों के लिए लाजवाब ट्रीट

खाने के साथ कुछ मीठा परोसना हो या फिर कोई खास मौका, आमतौर पर घर पर खीर, सेवैयां, लड्डू या फिर हलवा बनाया जाता है। अगर आप भी डिजर्ट्स की शौकीन हैं और इस बार कुछ नया आजमाना चाहती हैं, तो स्वीट पोटैटो पाई बेस्ट ऑप्शन है। शकरकंद से बनने वाली यह डिश जितनी स्वादिष्ट होती है, सेहत के लिए भी उतनी ही अच्छी है। इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसे बनाने में आपको ज्यादा तामझाम करने की जरूरत नहीं है। अगर आपके घर पर मेहमान आ जाएं या बच्चों का कुछ मीठा खाने का मन हो, तो इसे एक बार जरूर बनाएं। हालांकि, अक्सर लोगों को पाई बनाना मुश्किल काम लगता है, लेकिन नीचे लेख में बताई गई सरल विधि से आप इसे फटाफट बना सकती हैं।
स्वीट पोटैटो पाई रेसिपी Recipe Card
स्वीट पोटैटो पाई बनाने की रेसिपी
Ingredients
- शकरकंद (उबला और मैश किया हुआ)- 2 से 3 कप
- स्किम्ड मिल्क-1/2 कप
- मैपल सिरप-1/3 कप
- वैनिला एसेंस- 1छोटा चम्मच
- जायफल-1/4 छोटा चम्मच
- अंडे-2 पीस
- नमक-एक चुटकी
- कुकिंग स्प्रे- ग्रीसिंग और स्प्रे के लिए
- शहद या व्हिप्ड क्रीम- गार्निंशिग के लिए
Step
- Step 1:
इस डिश को बनाने के लिए एक कटोरी में शकरकंद डालें।
- Step 2:
अब इसमें स्क्मिड मिल्क, मैपल सीरप, वैनिला एस्सेंस, जायफल पाउडर, अंडे और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- Step 3:
इसके बाद इस मिश्रण को बेकिंग ट्रे पर हाथों की मदद से फैला दें।
- Step 4:
इसके बाद इस पर हल्का-सा कुकिंग स्प्रे करें।
- Step 5:
350 डिग्री प्रीहेटेड अवन में इस ट्रे को 50-60 मिनट तक बेक करें।
- Step 6:
अब इसे रूप टेंपेरचर पर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- Step 7:
इसके बाद ऊपर से शहद या व्हिप्ड क्रीम के साथ इसे सर्व करें।
स्वीट पोटैटो पाई बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले एक बड़ा मिक्सिंग बाउल लें और उसमें उबला या मैश किया हुआ शकरकंद डालें। अब इस बाउल में स्किम्ड मिल्क, मैपल सिरप, वैनिला एसेंस, जायफल पाउडर, अंडे और स्वादानुसार नमक डालें।

- इन सभी सामग्रियों को एक साथ अच्छी तरह से मिला लें ताकि एक स्मूद और एकसार मिश्रण तैयार हो जाए। अब इस तैयार मिश्रण को बेकिंग ट्रे पर निकालें और हाथों की मदद से पूरी ट्रे में बराबर फैला दें। इसके बाद, मिश्रण के ऊपर हल्का सा कुकिंग स्प्रे छिड़कें ताकि बेक करते समय यह जले नहीं।
- अब इस ट्रे को 350 डिग्री पर पहले से प्रीहीट किए गए अवन में रखें और करीब 50 से 60 मिनट तक अच्छी तरह बेक होने दें। जब पाई अच्छी तरह बेक हो जाए, तो इसे अवन से बाहर निकालें और रूम टेम्परेचर पर पूरी तरह ठंडा होने के लिए रख दें।

- आखिरी में तैयार स्वीट पोटैटो पाई के ऊपर स्वादानुसार शहद या व्हिप्ड क्रीम डालें और इसे स्लाइस में काटकर सर्व करें। या फिर स्टोर करें।
इसे भी पढ़ें- मावा-रसमलाई का स्वाद भी लगेगा फीका, जब चखेंगी चावल की बर्फी; नोट करें रेसिपी
स्वीट पोटैटो पाई के लिए कैसा चुनें शकरकंद?
किसी भी डिश को बनाने से पहले हमारे मन में अक्सर यह सवाल आता है कि इसके लिए किस तरह की सामग्री का इस्तेमाल किया जाए। अगर स्वीट पोटैटो पाई बनाने को लेकर समझ नहीं आ रहा है कैसा शकरकंद चुनें, तो नीचे जानें।

शकरकंद कई किस्मों में आती है। लाल रंग की शकरकंद सूखी और थोड़ी सख्त होती है, जबकि सफेद और पीले रंग वाली शकरकंद ज्यादा रसीली होती है। लाल शकरकंद की अपनी एक खास खुशबू होती है, जो उबलने के बाद और भी बढ़ जाती है। ऐसे में आप अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से किसी भी शकरकंद का चुनाव कर सकती हैं।
जरूरी बातें
अगर आप शकरकंद का सेवन करती हैं, तो जानें इससे होने वाले फायदे के बारे में-
- शकरकंद पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह पेट में गुड बैक्टीरिया की तादाद को बढ़ाती है, जिसकी वजह से पाचन-क्रिया सही होती है।
- इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स बॉडी को कई तरह के कैंसर से बचाने में मददगार होते हैं। साथ ही एंथोसायनिन नाम के एंटीऑक्सीडेंट ग्रुप कैंसर सेल्स की ग्रोथ को कम करते हैं।
- इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन की वजह से यह बॉडी में जाकर विटामिन-ए में बदल जाता है और विटामिन-ए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। यह आंखों में लाइट रिसेप्टर्स को बनाने में मददगार होता है।
- आपको बता दें इसमें विटमिन-सी, मैग्नीज, विटमिन बी6 और पोटैशियम जैसे कई फायदेमंद कंपाउंड्स मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें- इस बार घर पर बनाएं तिखूर की बर्फी, स्वाद और सेहत दोनों में बेमिसाल
लेखक- गीताजंलि
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Sakhi, magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।