सुष्मिता सेन ने लंदन में इस तरीके से किया रोमन शॉल से अपने प्यार का इजहार

सुष्मिता सेन ने लंदन में रोमन शॉल से अपने प्यार का इजहार कर दिया। वैसे तो सुष्मिता सेन अपने प्यार का इजहार तो रोमन शॉल के साथ कई बार सोशल मीडिया पर कर चुकी हैं लेकिन इस बार उन्होंने एक तस्वीर के जरिए अपने प्यार का इजहार कर दिया। रोमन शॉल कभी सुष्मिता सेन की बेटियों के साथ टाइम बिताते हुए देखे जाते हैं तो कभी सुष्मिता के साथ वर्कआउट करते दिखाई देते हैं। शायद यही वो वजह है कि सुष्मिता रोमन के प्यार में डूब चुकी हैं। ऐसे में सुष्मिता सेन ने पूरी दुनिया के सामने रोमन से अपने प्यार का इजहार कर दिया है।
सुष्मिता की लंदन की तस्वीरें
सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीर लंदन एयरपोर्ट पर खीचीं गई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने लिखा, “Mmuuuuaaah!!!! मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।“
इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए सुष्मिता ने कई कैप्शन भी दिए हैं। इन कैप्शन से इतना तो साफ हो गया है कि सुष्मिता ब्वॉयफ्रेंड रोमन के साथ बहुत खुश हैं। इन तस्वीरों में दोनों के बीच की बांडिंग साफ नजर आ रही है।
इसे जरूर पढ़ें: ना लेफ्ट देखती हैं और ना राइट जब मन करता है और जहां तब करती हैं सुष्मिता सेन एक्सरसाइज
वैसे अगर मीडिया सूत्रों की मानें तो रोमन सुष्मिता से अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं और उनके इस इजहार के बदले सुष्मिता ने भी हां कह दी है। इसलिए शायद दोनों दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार करने से डरते नहीं हैं। सुष्मिता और रोमन बहुत जल्दी शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। मीडिया खबरों की मानें तो सुष्मिता इसी साल के अंत तक रोमन की दुल्हनिया बन सकती हैं। सुष्मिता सेन और रोमन इन दिनों लाइमलाइट में बने हुए है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि सुष्मिता और रोमन के बीच उम्र का अंतर ज्यादा है। सुष्मिता सेन 43 साल की हैं जबकि रोमन 27 के। यानी की सुष्मिता रोमन से उम्र में 16 साल बड़ी हैं।
सुष्मिता को घूमने का शौक
सुष्मिता सेन को ट्रेवल करना बहुत ज्यादा पसंद हैं। वो अक्सर अपनी बेटियों के साथ घूमने के लिए कहीं ना कहीं जाती रहती हैं। इस बार उनकी फैमली ट्रिप का हिस्सा रोमन शॉल भी थे।
यहां बता दें कि सुष्मिता सेन का रोमन से पहले कई लोगों के साथ नाम जुड़ चुका है। सुष्मिता का नाम रणदीप हुड्डा के साथ जुड़ चुका है। इन दोनों का रिश्ता महज 3 साल रहा और उसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। फिल्म 'मर्डर 3' की फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणदीप ने इंटरव्यू के दौरान अपने और सुष्मिता के रिश्ता का खुलासा किया था।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।