Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:21 AM IST

पहली बार Gujarat जा रहे लोगों को जरूर घूमनी चाहिए ये 3 जगहें, वरना अधूरा रहेगा ट्रिप

अगर आप किसी भी लोकेशन पर घूमने जा रहे हैं, तो वहां जाने से पहले आपको टूरिस्ट प्लेसिस के बारे में पता कर लेना चाहिए। अगर इन जगहों का नजारा आपको अच्छा लगता है, तो ट्रिप प्लान करें, वरना आपको वहां जाकर अच्छा नहीं लगेगा।
Updated:- 2025-02-16, 13:16 IST
statue of unity to somnath top 3 tourist places in gujarat

गुजरात घूमने जा रहे लोगों के लिए यह जरूरी है कि फेमस टूरिस्ट स्पॉट घूम कर जरूर आएं। जब आप किसी भी जगह पर घूमने जाते हैं, तो सबसे पहले आपके दिमाग में वही लोकेशन आती है, जिनके लिए वह शहर जाना जाता है। गुजरात में ऐसी कई जगहें है, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। ऐसे में अगर आप इन जगहों पर जाना भूल गए या इन जगहों के बारे में आपको नहीं पता होगा, तो अफसोस होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गुजरात के फेमस जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। अगर आप यहां जा रहे हैं, तो इन जगहों पर जाना न बिलकुल न भूलें।

गिर राष्ट्रीय उद्यान

गिर राष्ट्रीय उद्यान

यह भारत के सबसे फेमस राष्ट्रीय उद्यान में से एक है। इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस जगह को एशिया में सिंहों का एकमात्र निवास स्थान माना जाता है। इससे आप समझ सकते हैं कि यह उद्यान कितना ज्यादा खास होगा। सफारी का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही आपको कई तरह के प्रजातियां वाले जीव देखने को मिलेंगे। गुजरात आने वाले लोगों को यहां जाने का प्लान जरूर बनाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें-गुजरात में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह, आप भी बनाएं घूमने का प्लान

सोमनाथ मंदिर, सोमनाथ

सोमनाथ मंदिर, सोमना

इस लिस्ट में सोमनाथ मंदिर का भी नाम शामिल है। यह भारत के प्राचीन और ऐतिहासिक शिव मन्दिरों में से एक है। महादेव के भक्त दूर-दूर से इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। यह मंदिर शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। अरब सागर के तट पर स्थित यह मंदिर खूबसूरत होने के साथ-साथ चमत्कारी भी माना जाता है। कहा जाता है कि सच्चे मन से दर्शन करने वाले लोगों की भगवान सभी मुरादें पूरी करते हैं। यह परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें-गुजरात के जामनगर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये तीन जगह

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची भव्य प्रतिमा, देश की सबसे बड़ी प्रतिमा में से एक है। साल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का उद्घाटन किया था। गुजरात में यह फेमस टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। यहां का नजारा सुंदर और आकर्षित होता है, ऐसे में जो लोग कहीं दूर से ट्रिप प्लान कर रहे हैं, उनको यहां आना अच्छा लगेगा। यह गुजरात में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहमें से एक है।

इन जगहों के अलावा आप गुजरात में घूमने के लिए, भुज, अहमदाबाद में रानी की वाह और द्वारका के द्वारकाधीश मंदिर दर्शन करने भी जरूर जाएं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।