Oil Splatter Solution: तड़का लगाने पर अब एक भी बूंद नहीं उछलेगा तेल, बस अपनाएं ये ट्रिक्स

Cooking Tips: किचन में खाना बनाते वक्त काउंटरटॉप गंदा होना आम बात है, लेकिन एक छोटी परेशानी जो कई बार बड़ी बन जाती है और वह है तड़का लगाते वक्त तेल का उछलना। जैसे ही गर्म तेल में जीरा, राई या प्याज -मिर्च डाला जाता है, तो तेल छटककर गैस के आसपास गिर जाता है। खासकर जब तेल में पानी की हल्की सी मात्रा भी रह जाए या मसाले गीले हों, तो यह समस्या और बढ़ जाती है। जैसे तेल के छींटे उछलकर चेहरे और हाथ पर भी पड़ जाते हैं।
अगर आपके साथ भी अक्सर यह दिक्कत होती है, तो कुछ बातों का ध्यान रखकर इससे बच सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको 3 ऐसे ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस परेशानी की छुट्टी कर देगा।
तड़का लगाते वक्त तेल को उछलने से कैसे रोकें? (Oil Splashes In Kitchen Prevention)
तेल को तड़का लगाते समय उछलने से बचाने के लिए आप 1 चुटकी नमक से राहत पा सकती हैं। अब आपके दिमाग में आ रहा होगा कि भला इससे कैसे? बता दें कि तेल के उछलने का मुख्य कारण उसमें मौजूद नमी होता है।
इसे भी पढ़ें- किचन का काम जल्दी खत्म करने के लिए महिलाएं फॉलो करें ये हैक्स, पूरे दिन आराम फरमाने का मिल जाएगा मौका
नमक दिखाएगा कमाल

इस परेशानी का असरदार उपाय नमक है। इसके लिए जब तेल गर्म करें, तो तड़का डालने से पहले एक चुटकी नमक डालें। इसके बाद जीरा, राई, करी पत्ता या फिर मेथी डालें। नमक नमी को सोखने का काम करता है और तेल की छींटों को उछलने से रोकता है।
कड़ाही को पूरी तरह सुखाएं
तेल को जब भी कड़ाही या पैन में डालें, तो उसे अच्छी तरह से सुखा लें। आप चाहे, तो बर्तन को गैस पर चढ़ाने से पहले सूती और साफ कपड़े से पोंछें। इसके अलावा अगर धुलकर बर्तन को सीधा गैस पर रख रही हैं, तो गैस को तेज फ्लेम पर ऑन करें। नमी सूख जाने के बाद तेल डालें।
तड़का सामग्री धुलने के बाद सुखाएं

अगर आप तड़के में हरी मिर्च, लहसुन, प्याज या फिर करी पत्ता का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इन्हें धुलने के बाद सूती कपड़े पर रखकर हल्के हाथ से पोंछे। इसके बाद इन्हें काटकर तेल में डालें।
इसे भी पढ़ें- Kitchen Hacks: करेला देख अब नहीं बनेगा मुंह, कड़वाहट हटाने के लिए अपनाएं ये देसी तरीके
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।