ये हैं Mangalorean special फ़ूड जो है कसौटी ज़िन्दगी की फेम शुभावी चोकसी की फेवरेट

टीवी इंडस्ट्री के एपिक शो ‘क्यूंकि... सास भी कभी बहू थी’ में advocate मीरा सिंघानिया के रूप में नजर आईं शुभावी चोकसी फिलहाल शो ‘कसौटी ज़िन्दगी की 2’ में मोहिनी बसु के किरदार से सभी को खूब इम्प्रेस कर रही हैं। मैंगलोर में जन्मी मगर अपने आपको हमेशा मुंबईकर कहने वाली शुभावी से हमने हाल ही में बात की और इस दौरान उन्होंने हमें अपने फ़ूड लव के बारे में बताया। अपने आइडल ब्रेकफास्ट से लेकर डाइटिंग, मुंबई फ़ूड और अपनी फेवरेट वीयर्ड कॉम्बिनेशन वाली डिश के बारे में भी शुभावी ने बहुत कुछ बताया, आइए जानते हैं-
इसे जरूर पढ़ें: जर्मनी में सीखा क्या है ऑर्गेनिक फूड, जानिये एवलिन शर्मा का डाइट प्लान
ब्रेकफास्ट में होती है ये चीज़ें
शुभावी ने कहा कि मैं खाने की तो शौक़ीन हूं मगर खाना बनाना मुझे बिल्कुल नहीं आता और ना ही मुझे खाना बनाने में इन्ट्रेस्ट है। मैं तरह-तरह के cuisine ट्राय करती हूं मगर, इंडियन फ़ूड मुझे ज्यादा पसंद है। ब्रेकफास्ट में मैं मल्टी ग्रेन ब्रेड के साथ तो अंडे या मशरूम या फिर ऑमलेट खाती हूं। और इसके साथ मुझे अच्छी देसी अदरक, लौंग, इलायची वाली मसाला चाय चाहिए होती है। हां, खाने में मैं सिर्फ चाय और ऑमलेट ही बना पाती हूं।
ये है मेरा Mangalorean special डिश
शुभावी ने आगे बताया कि मेरी मां नीर डोसा, सुखा चिकन और कोरी रोटी बहुत अच्छा बनाती हैं यह Mangalorean special डिशेज़ है। मैं तो उंगलियां चाटते रह जाती हूं। वैसे तो मैं मैंगलोर से हूं पर अपने आपको मुंबईकर ही मानती हूं इसलिए यहां का खाना भी मुझे बहुत अच्छा लगता है। यहां की चाट, स्पेशली पानी पूरी मुझे बहुत पसंद है। लोग कहते हैं कि स्ट्रीट फ़ूड हेल्दी नहीं होता मगर यहां गलियों में भी कमाल के स्प्राऊट्स मिलते हैं जो हेल्दी और हाइजिनिक तरीके से बनाए जाते हैं।
रसमलाई चीज़केक है मेरे वीयर्ड पर फेवरेट डिश
शुभावी ने बताया कि मुझे हर Fusion का खाना अच्छा लगता है। इंडियन खुद अपने खाने के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। मुझे इंडियन मसालों के साथ बना ग्रिल्ड चिकन बहुत अच्छा लगता है। वीयर्ड है मगर मार्किट में रसमलाई चीज़केक मिलता है जो बहुत ही टेस्टी होता है। मुझे तो यह बहुत अच्छा लगता है और अगर मार्किट में मिलता है तो मेरे जैसे बहुत से लोग होंगे। शाम को जब छोटी मोटी भूख लगती है तो मैं फ्रूट्स, केफिर या ड्राय फ्रूट्स खाती हूं।
इसे जरूर पढ़ें: हर दिन 6 Meals, ये है सनाया ईरानी का डाइट प्लान, मनाती हैं चीट डे भी
Dieting नहीं ये है Die eating
शुभावी ने बताया कि अच्छा और हेल्दी खाना बहुत ही अच्छा है और इसलिए मुझे लगता है कि Dieting मतलब Die Eating, यानि हमेशा अच्छा खाना। मैं हर दो घंटे में कुछ खाती हूं, सब कुछ खाऊंगी मगर, स्माल meals की तरह। बस शाम होने के बाद कार्ब्स को थोड़ा अवॉयड करती हूं।
Photo courtesy- instagram.com(@shubhaavi)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।