शिल्‍पा शेट्टी जैसा करेंगी ब्रेकफास्‍ट तो होंगे बड़े फायदे

शिल्‍पा शेट्टी अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर आए‍दिन हेल्‍दी और यम्‍मी ब्रेकफास्‍ट के आइडिया शेयर करती रहती हैं। तो चलिए शिल्‍पा के टॉप 10 ब्रेकफास्‍ट आइडियाज आज हम आपसे भी शेयर करते हैं।
Updated:- 2018-09-27, 12:22 IST
Shilpa shetty breakfast dairy will help you to achieve health goals

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शिल्पा शेट्टी जैसी स्लिम ट्रिम बॉडी पाना हर महिला का सपना होता है। मगर, केवल सपना देखने भर से आपकी बॉडी स्लिम ट्रिम नहीं हो जाएगी। इसके लिए आपको शिल्‍पा शेट्टी जैसा डाइट रुटीन भी फॉलो करना होगा। शिल्‍पा योगा, हेल्दी फ़ूड, वर्कआउट और भी बहुत कुछ करती हैख्‍जो उनकी बॉडी को टोंड रखता है। इन सबके बावजूद शिल्‍पा बहुत फूडी भी हैं और उन्‍हें टेस्‍टी और हेल्‍दी खाना खाना पसंद है। शिल्‍पा अपने ब्रेकफास्‍ट का बहुत ध्‍यान रखती हैं क्‍योंकि उनका मानना है कि अच्‍छे ब्रेकफास्‍ट लिया जाए तो सेहत बहुत अच्‍छी रह सकती हैं। अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर भी शिल्‍पा आए‍दिन हेल्‍दी और यम्‍मी ब्रेकफास्‍ट के आइडिया शेयर करती रहती हैं। तो चलिए शिल्‍पा के टॉप 10 ब्रेकफास्‍ट आइडियाज आज हम आपसे भी शेयर करते हैं। 

Shilpa shetty breakfast dairy will help you to achieve health goals

रागी कुकीज 

शिल्‍पा ब्रेकफास्‍ट में रागी कुकीज खाना पसंद करती हैं क्‍योंकि इसमें जीरो कॉलेस्‍ट्रॉल होता है और यह हाई फाइबर होती हैं। इसे खाने के बाद जल्‍दी भूख भी नहीं लगती। बेस्‍ट बात यह है कि इन कुकीज से शिल्‍पा को ओमेगा 3 मिल जाता है। 

Read more: इंडियन फूड में कैटरीना कैफ को पसंद है ये खास डिश, आप भी जरूर चखें स्‍वाद

रॉ फूड 

ब्रेकफास्ट में रॉ फ़ूड का होना भी काफ़ी ज़रूरी है। आधा नाशपती और टमाटर के साथ ट्रफल आयल में बने स्क्रेम्बल्ड एग्स। ब्राउन ब्रेड, अंजीर और बादाम भी सेहत के लिए काफ़ी अच्छे होते हैं। रोज तो नहीं मगर वीक में एक बार शिल्‍पा ऐसा नाश्‍ता जरूर करती हैं। 

यह खाने से 3 घंटे नहीं लगती भूख

अगर आपको हर 1 घंटे में भूख लगती हैं तो शिल्‍पा के पास इसका भी हल है। वह अपने ब्रेकफास्‍ट में कभी-कभी शुगर फ्री ग्रेनोला ग्रेटेड एपल, 4 भीगे हुए बादाम, अनार, 3 टेबलस्पून योगर्ट, चेरीज़, 5 टेबलस्पून बादाम का दूध, चिया सीड्स लेती हैं। इन सब में हैं फाइबर पॉवर और इससे आपको 3 घंटो तक भूख़ नहीं लगेगी।

Shilpa shetty breakfast dairy will help you to achieve health goals

कमल जड़ और आलू के कटलेट 

कटलेट तो आपने खूब खाए होंगे मगर शिल्‍पा खास तरह के जपानी कटलेट खाती हैं। इसमें कमल जड़ और आलू पड़ता है और इसे तला नहीं जाता बल्कि तवे पर सेखा जाता है। इसे खाने से स्‍ट्रेस कम होता है और डाइजेशन सिस्‍टम भी ठीक होज जाता है। 

 

साउथ इंडियन डिशेज 

शिल्‍पा खुद साउथ इंडियन हैं इसलिए उन्‍हें साउथ इंडियन डिशेज भी बहुत पसंद हैं। वह अकसर रवा डोसा, उत्‍तपम, इडली और उपमा नास्‍ते में खाती हैं। यह आइटम्‍स ज्‍यादातर सूजी के बने होते हैं। इससे आपको फाइबर, कार्ब्‍स ओर एनर्जी मिलती है। 

Shilpa shetty breakfast dairy will help you to achieve health goals

गोभी

शिल्‍पा को गोभी बहुत पसंद है और वह हर संडे गोभी खाती हैं। मगर वह इसे फ्राई नहीं करती बल्कि बेक करती हैं। गोभी के मंचूरियन और गोभी की भाजी भी शिल्‍पा को बहुत पसंद है। गोभी में बहुत सारे पोशक तत्‍व होते हैं। मगर इसे ज्‍यादा पकाने पर यह पोषक तत्‍व नष्‍ट हो जाते हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।