Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:32 PM IST

मेरठ की इन जगहों पर बच्चों के एंट्री पर लगती है कम फीस, गांधी जयंती की छुट्टी पर ले जाएं घुमाने

छुट्टी के बारे में पता चलते ही, बच्चों का सवाल माता-पिता से यह रहता है कि कहां घूमने जाएंगे। लेकिन हर छुट्टी पर बच्चों को कहीं घुमाने लेकर जाना माता-पिता के लिए मुश्किल हो जाता है। 
Updated:- 2024-09-27, 09:57 IST
image

मेरठ उत्तर प्रदेश का एक ऐतिहासिक शहर माना जाता है। यहां के लोग घूमने के काफी शौकीन होते हैं। अगर वह किसी लंबे ट्रिप पर छुट्टियां मनाने नहीं जा पाते हैं, तो वह हर वीकेंड घूमना पसंद करते हैं। वह शहर में अपने परिवार के साथ एक दिन की छुट्टी को मजेदार बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन अक्सर माता-पिता के समझ नहीं आता कि आखिर हर रविवार बच्चों को कहां घुमाने ले जाया जाए। अगर आपको भी किसी अच्छी जगह की तलाश है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। गांधी जयंती की छुट्टी पर आप बच्चों को कुछ खास जगहों पर घुमाने ले जा सकते हैं। यहां जाकर बच्चे मस्ती तो कर ही पाएंगे, साथ ही उन्हें बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगी।

सरकारी स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय (Government Freedom Struggle Museum) 

Government Freedom Struggle Museum

यह मेरठ में फेमस म्यूजियम में से एक है। इसकी स्थापना संग्रहालय की स्थापना 1997 में हुई थी। यहां बच्चों को इतिहास के बारे में चीजें देखने को मिलेंगी। संग्रहालय में युद्ध को लेकर कई पेंटिग भी रखी गई हैं। आप गांधी जयंती पर बच्चों को देश के आजाद होने और उनके योगदान के बारे में बताना चाहते हैं, तो यहां ले जा सकते हैं। 

  • लोकेशन- XMPX+R5R, दिल्ली रोड, मेरठ कैंट, मेरठ, उत्तर प्रदेश
  • समय- सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक, सोमवार और रविवार को बंद रहता है। 
  • एंट्री फीस- यहां कोई एंट्री फीस नहीं है। 

इसे भी पढ़ें- One day trip: एक दिन की ट्रिप में मेरठ के आसपास इन बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर करें

 

शहीद स्मारक

शहीद स्मारक

1857 की क्रांति में शहीद हुए जवानों की याद में इसे बनाया गया था। आजकल के बच्चों को देश की आजादी और हमारे जवानों के शहादत के बारे में नहीं पता है। जवानों ने देश के लिए अपनी जान दे दी, यह कितनी बड़ी बात है, इसे समझाने के लिए आप बच्चों को यहां ले जा सकते हैं। एक ऐसी जगह जिसे शहीदों की याद और उन्हें सम्मान देने के लिए बनाया गया है, जिसका अर्थ यह है कि वह हमारे लिए कितने खास हैं। यह मेरठ में बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

  • समय- सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
  • एंट्री फीस- यहां कोई एंट्री फीस नहीं है। 

इसे भी पढ़ें- मेरठ वाले बिजनौर के आसपास स्थित इन शानदार हिल स्टेशन को बनाएं ट्रैवल डेस्टिनेशन

अमर जवान ज्योति शहीद स्मारक

amar jawan

गांधी जयंती पर बच्चों के साथ घूमने के लिए अमर जवान ज्योति शहीद स्मारक भी अच्छी जगह है। यहां बच्चों को इतिहास के बारे में बहुत कुछ जानने और समझने को मिलेगा। इसे 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद शहीद हुए जवानों की याद में बनाया गया था। यह उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

  • लोकेशन- आयकर भवन, भैंसाली ग्राउंड, मेरठ कैंट

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।