देशभर में ऐसी कई जगह है जिनके रहस्यों को जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ट्रैवल के शौकीन लोग देश-विदेश में इनके रहस्यों को जानने के लिए ट्रिप प्लान करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी झील के बारे में बताने वाले हैं, जहां जाना खतरे से खाली नहीं है।
वैसे तो दुनिया में कई छोटे-बड़े शहर नदियों और झीलों के किनारे बसे हैं, लेकिन इस झील की बात सबसे अलग है।
रूस में स्थित बैकाल झील (Baikal Lake) विश्व की सबसे गहरी झील है। बैकाल झील रूस के दक्षिणी साइबेरिया में स्थित है यह झील अपनी गहराई के लिए दुनिया भर में जानी जाती है।
सबसे अलग होने की वजह से ही इस झील को देखने के लिए देश भर से पर्यटक यहां जाते हैं।
बैकाल झील लगभग 1700 मीटर यानी 1.7 किलोमीटर गहरी है। यह झील मीठे पानी का एक प्रमुख स्रोत माना जाता है, जिसे आप साफ या ताज पानी की रूप में समझ सकते हैं। (इन चार जगहों पर मिलेगा स्नोफॉल का असली मजा)
सर्दियों में यह झील जम जाती है। यहां का नजारा देखकर आपको लगेगा जैसे आप स्वर्ग में आ गए है। पानी पूरी तरह से जम जाता है। यह काफी सुंदर लगता है। लेकिन इस बर्फ पर टहलना खतरे से खाली नहीं है। क्योंकि अगर यह टूटा तो आप इससे निकल नहीं पाएंगे।
इसे भी पढ़ें- इस पर्वत की चोटी पर अकेले बैठे हैं गणपति बप्पा, दर्शन के लिए जाना नहीं है आसान
यह विडियो भी देखें
बैकाल झील एक और कारण से फेमस है। कहा जाता है कि यह झील लगभग 2,500 मिलियन वर्ष पुरानी है, यही कारण है कि इसे दुनिया की सबसे पुरानी झील माना जाता है। इस झील को दुनिया में पानी के प्रमुख स्रोतों में से एक माना जाता है।
यह लेक यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। यूनेस्को ने 1996 में इस झील को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया। ऐसे में इस झील के पर्यटन के लिए हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं।
इसे भी पढ़ें- इंडिया की ये 5 झीलें जहां आप अपने पार्टनर के साथ जरूर जाना चाहेंगी
इस झील से कई रहस्य जुड़े हैं, कई लोगों का मानना है कि झील के अंदर 500 टन सोना छिपा हुआ है। जिसका पता आज तक नहीं लगाया जा सकता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।