रेस्टोरेंट स्टाइल 'मशरूम बॉल्स' बनाने की रेसिपी पढ़ें यहां, बनाने में नहीं लगेगा ज्यादा समय

मशरूम बॉल्स एक स्वादिष्ट वेज डिश है, जो खाने में बाहर से कुरकुरी और अंदर से सॉफ्ट लगती है। हरी चटनी, मेयोनेज या अपनी पसंदीदा डिप के साथ आप इसे मेहमानों को परोस सकती हैं।
Updated:- 2026-07-12, 12:05 IST
restaurant style mushroom balls recipe for party starter

बच्चों का बर्थडे हो या परिवार और दोस्तों के साथ छोटी-सी हाउस पार्टी, महिलाएं अक्सर मेहमानों को परोसने के लिए कोई यूनिक रेसिपी खोजती हैं। वह कुछ ऐसा चाहती हैं, जो स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ दिखने में भी अच्छा लगे। मशरूम बॉल्स इसके लिए बेस्ट हो सकता है, क्योंकि किसी भी पार्टी की शुरुआत अगर शानदार स्टार्टर से हो जाए, तो पूरा माहौल ही मजेदार हो जाता है। आजकल लोग बाहर से खाना ऑर्डर करने की बजाय घर पर ही कुछ यूनिक बनाने की सोचते हैं। आप भी अगर स्टार्टर के लिए कुछ यूनिक ऑप्शन खोज रही हैं, तो इस बार मेहमानों को मशरूम बॉल्स खिलाएं। इसमें वेज स्टफिंग से मशरूम को पूरी तरह से कवर करके बॉल का आकार दिया जाता है। यू-ट्यूबर और फूड ब्लॉगर सुमाइला चौहान ने स्टफ्ड मशरूम को नया ट्विस्ट देते हुए मशरूम बॉल्स की एक खास रेसिपी तैयार की है। आज के इस आर्टिकल में हम उनसे इस डिश को बनाने का आसान तरीका जानेंगे। 

मशरूम बॉल्स Recipe Card

मशरूम का स्वाद हल्का होता है, इसलिए मसालों की मात्रा सही रखें। ज्यादा मसाले डालने से मशरूम का असली स्वाद दब जाएगा।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 50 min
Prep Time: 25 min
Cook Time: 25 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Sakhi Digital

Ingredients

  • 200 ग्राम मशरूम
  • पकाने के लिए तेल
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 2 मध्यम आकार के प्याज (बारीक कटे हुए)
  • 3 चम्मच अखरोट का पाउडर
  • 2 चम्मच मिल्क पाउडर
  • आधा चम्मच अदरक (कद्दूकस की हुई)
  • 1 चम्मच अखरोट के टुकड़े (हल्के कुचले हुए)
  • 3 चम्मच अनार के दाने
  • आधी कटोरी ताजा हरा धनिया (बारीक कटी हुई)
  • आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • आधा चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • कुकिंग स्प्रे (बेकिंग के लिए)।

Step

  1. Step 1:

    मशरूम बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले इसके डंठल बारीक काट लें। इसके बाद ऊपर के हिस्से को अलग करें और दोनों को अच्छे से धो लें।

  2. Step 2:

    ध्यान रखें कि आपको मशरूम के ऊपर वाले हिस्से को अलग रखना है। अब आपको एक कड़ाही में तेल गर्म करके प्याज को 4 से 5 मिनट तक भूनना हैं।

  3. Step 3:

    अब इसमें गाढ़ा पेस्ट तैयार करने के लिए अखरोट को कूटकर और मिल्क पाउडर डालकर पकाएं।

  4. Step 4:

    अब एक बर्तन में अदरक, कटे हुए मशरूम के डंठल, अनार के दाने, हरी मिर्च, हरा धनिया और सभी पिसे मसाले डालें। अदरक को आप कद्दूकस कर सकती हैं।

  5. Step 5:

    इसके इन सभी चीजों को आप अखरोट और मिल्क पाउडर के पेस्ट में मिक्स करें। इसमें स्वादानुसार नमक मिलाकर अच्छे से पका लें।

  6. Step 6:

    जब स्टफिंग तैयार हो जाए, तो इसे मशरूम कैप्स यानी मशरूम के ऊपर वाले हिस्से में भरें। अच्छी तरह भरकर गोल बॉल्स का आकार दें। अब इसे पकाने के लिए ओवन को 180°C पर पहले से प्रीहीट कर लें।

  7. Step 7:

    मशरूम बॉल्स को बेकिंग ट्रे में रखें और ऊपर से हल्का कुकिंग ऑयल स्प्रे करें। ओवन में लगभग 20 से 25 मिनट तक बेक करें, बीच-बीच में इसे चेक करते रहें। जब तक बॉल्स सुनहरे और हल्के कुरकुरे न हो जाएं, तब तक पकाएं

  8. Step 8:

    इस तरह आपके मशरूम बॉल्स बनकर तैयार है। इसे गर्मागर्म अपनी पसंदीदा चटनी या डिप के साथ परोसें।

मशरूम बॉल्स कैसे बनाएं?

मशरूम बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले आपको मशरूम के नीचे के ठंडल को अलग करके छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना होता है। आप पहले ही मशरूम का धो लें, ताकि बाद में काटने के बाद धोने कि चिंता न रहे। अगर आप पहले नहीं धोएंगी, तो आपको परेशानी हो सकती है। ध्यान रखें कि मशरूम के डंठल और कैप्स को अलग रखना है, क्योंकि दोनों को अलग-अलग तरह से पकाना होगा। इसके बाद आप प्याज काट लें और और एक कड़ाही में तेल गर्म करने कटे हुए प्याज को भून लें। इसे आप मध्यम आंच पर तब तक पकाएं, जब तक यह हल्का लाल नहीं हो जाता। प्याज पकाने के बाद आपको इसमें कटे हुए अखरोट और मिल्क पाउडर डालकर पकाना है। 

  • मशरूम बॉल्स बनाने के लिए आपको 2 से 3 मिनट अखरोट और मिल्क पाउडर को पकाने होगा, इसमें कद्दूकस की हुई अदरक, कटे हुए मशरूम के डंठल, अनार के दाने, बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिलाएं। इन चीजों से आप एक मसाला तैयार कर रही हैं, तो मशरूम में भरने के लिए यूज किया जाएगा। 

Baked mushroom party starter

  • इसके बाद इसमें अपनी पसंद के मसाले और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह पकाएं। मिश्रण को कुछ देर पकाएं ताकि सभी सामग्री आपस में अच्छी तरह मिल जाए और कच्चा न लगे। अब मसाला तैयार हो गया है, इसे आपको स्टफिंग के लिए यूज करना है। पहले मसाला को ठंडा होने दे, इसके लिए आप इसे एक प्लेट में फैला कर रख सकती हैं।  इसे पूरी तरह ठंडा होने दें, ताकि मशरूम कैप्स में भरते समय आपको परेशानी न हो। 
  • मसाला ठंडा हो जाए, तो इसे थोड़ा-थोड़ा लेकर मशरूम कैप्स के ऊपर अच्छी तरह से कवर करें। हाथों से दबाते हुए मसाले को अंदर भी भरें और गोल आकार बना लें। इसे इस तरह आकार दें, जिससे यह मशरूम बॉल्स की तरह लगे। 
  • एक साथ सभी बॉल्स तैयार कर लें। इसके बाद अवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें। एक बेकिंग ट्रे लें और उस पर बटर पेपर लगाएं या हल्का सा तेल लगा दें। तैयार मशरूम बॉल्स को ट्रे पर थोड़ी दूरी बनाकर रखें, ताकि यह एक दूसरे से चिपके नहीं। इसके बाद ऊपर से कुकिंग स्प्रे करें, जिससे बॉल्स अच्छे से गोल्डन और क्रिस्पी बनें।
  • मशरूम बॉल्स को अवन में लगभग 20-25 मिनट तक बेक करें, जिससे बाहरी परत कुरकुरी लगने लगे। इस तरह आपके मशरूम बॉल्स बनकर तैयार है आप इसे चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- बिना चीज और मैदे के Potato Smiley Snack कैसे बनाएं? पढ़ें आसान रेसिपी

ये गलतियां न करें

 जब आप मशरूम को काटने से पहले धो रही हैं, तो इसे  ज्यादा देर तक पानी में भिगोकर न रखें। इसके साथ ही दबाकर धोने से इसकी कैप्स टूट सकती हैं और आपको लास्ट में मसाला भरने में दिक्कत होगी। मसाले की बात करें, तो स्टफिंग को ज्यादा गीला न रखें, क्योंकि इससे मशरूम बॉल्स को आकार देने में परेशानी हो सकती है। जब आप गर्म स्टफिंग मशरूम कैप में भरेंगी, तो बॉल्स टूट सकते हैं, इसलिए मसाला ठंडा होने के बाद ही भरें। 

इसे भी पढ़ें- घर पर ऐसे बनाएं 'मसाला पनीर कलेजी', नॉनवेज जैसा म‍िलेगा स्‍वाद; पढ़ें रेस‍िपी

लेखक -गीतांजलि

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।