दीपिका हनीमून के लिए नहीं बल्कि इस वजह से गई थीं श्रीलंका

दीपिका पादुकोण के रणवीर सिंह के साथ श्रीलंका जाने की वजह खुलकर सामने आ गई है। पिछले महीने जब फिल्म सिंबा की सक्सेसफुल रिलीज के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाथों में हाथ डाले श्रीलंका के लिए रवाना हुए थे। दीपिका-रणवीर की एयरपोर्ट फोटोज काफी वायरल हुई थीं। दोनों एक-दूसरे के साथ चिल मूड में हाथों में हाथ डाले एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे।
तो ऐसे में सभी को यही लग रहा था कि ये दोनों अपने हनीमून के लिए श्रीलंका गए हैं। इसके साथ ही न्यू ईयर सेलिब्रेशन और 5 जनवरी को दीपिका पादुकोण का बर्थडे सेलिब्रेशन भी इस ट्रिप का हिस्सा था।
दीपिका और रणवीर हनीमून के लिए नहीं बल्कि एक वजह के चलते श्रीलंका ट्रिप पर गए थे। अब करीब 3 हफ्ते बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि ये दोनों दरअसल हनीमून के लिए नहीं बल्कि किसी और वजह से श्रीलंका गए थे।

दीपवीर के श्रीलंका जाने की वजह
दीपवीर किस वजह से श्रीलंका गए थे इस बात का खुलासा फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ है।
इसे जरूर पढ़ें: शादी के बाद रणवीर के दीपिका के घर में शिफ्ट होने की वजह जानिए

फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ वेडिंग फोटोज शेयर की हैं जिनमें दीपिका भी दिखाई दे रही हैं। ये फोटोज दीपिका की खास सहेली की शादी की है जिसके लिए वो रणवीर के साथ श्रीलंका गई थीं। इन फोटोज में दीपिका पादुकोण कभी अपनी फ्रेंड के इयररिंग्स ठीक करती दिखती तो कभी उनके साथ मस्ती करते हुए नजर आती हैं। ये फोटोज अब तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि इन फोटोज में रणवीर कही नहीं दिख रहे हैं। दीपिका की फ्रेंड श्रीला भी सब्यसाची ब्राइड हैं।

श्रीलंका वेडिंग डेस्टिनेशन
दीपिका पादुकोण श्रीलंका अपनी फ्रेंड की शादी में शामिल होने के लिए गई थी। श्रीलंका बहुत ही खूबसूरत जगह है और यहां बहुत लोग डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान करते हैं। श्रीलंका भारतीय महासागर से घिरा एशियाई आइलैंड है। भारतीय रुपया श्रीलंका की करंसी से करीब ढाई गुना ज्यादा मूल्य का है यानी 420 भारतीय रुपये श्रीलंका के 1,000 रुपये हो जाते हैं। श्रीलंका में बरसात के दो मौसम आते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: दीपिका पादुकोण से शादी करके ऐसा महसूस करते हैं रणवीर सिंह

मई से अगस्त के बीच और दूसरा अक्टूबर से जनवरी तक। वैसे मार्च से जून सबसे गर्म और नवंबर से जनवरी एकदम ठंडे होते हैं। यहां की खूबसूरती को देखते हुए बहुत सेलिब्रिटिज यहां अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान करते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।