राजस्थान का कांजी वड़ा क्यों है पाचन के लिए वरदान? जानें इसके पारंपरिक फर्मेंटेशन का सही तरीका

राजस्थानी कांजी वड़ा चटपटा स्नैक ही नहीं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेस्ट माना जाता है। इसमें मौजूद राई, जीरा और अजवाइन जैसी सामग्री पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करती है। आइए जानते हैं राजस्थानी कांजी वड़ा बनाने का तरीका और इसके फायदे। 
Updated:- 2026-10-18, 17:49 IST
image

भारत देश के पारंपरिक व्यंजनों में स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी राज छिपा होता है। अब बात करें राजस्थान की, तो वहांं के हर व्यंजन का अपना अलग ही स्वाद है। चटपटे, खट्टे और तीखे स्वाद से भरपूर 'कांजी वड़ा' इन्हीं पारंपरिक व्यंजनों में से एक है। होली, दिवाली या किसी भी बड़े त्योहार पर राजस्थान के लगभग हर घर में कांजी वड़ा जरूर बनाया जाता है। इसे लोग एक स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड या स्नैक्स के रूप में बहुत पसंद करते हैं, लेकिन यह किसी नेचुरल प्रोबायोटिक ड्रिंक से कम नहीं है। कांजी वड़ा हमारे पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। आज इस लेख में हम आपको राजस्थान के स्वादिष्ट कांजी वड़े और उसके फायदों के बारे में बताएंगे।

राजस्थान का कांजी वड़ा

कांजी वड़े में राई, हींग, काला नमक और पानी का फर्मेंटेशन करके कांजी तैयार की जाती है, जो पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। कांजी वड़ा सिर्फ एक स्वादिष्ट डिश ही नहीं, बल्कि यह एक तरह से आयुर्वेदिक औषधि की तरह काम करता है। कांजी के पानी को दो से तीन दिनों तक धूप में रखकर फर्मेंट किया जाता है। इस फर्मेंटेशन से लैक्टोबैसिलस जैसे गुड बैक्टीरिया आते हैं, जो हमारी आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

Story Pin image

image credit: pinterest/Chefadora | Global Recipes & Cooking Ideas

राजस्थानी कांजी वड़ा बनाने की आसान विधि

अगर आप भी राजस्थान का पारंपरिक कांजी वड़ा घर पर बनाना चाहती हैं, तो कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करें -

  • सबसे पहले एक कांच या मिट्टी के बर्तन में 2 लीटर पानी डालें।
  • इसमें 2 बड़े चम्मच दरदरी पिसी राई, 1 छोटा चम्मच काला नमक, आधा चम्मच सादा नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा और एक चुटकी हींग डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • बर्तन के मुंह पर सूती कपड़ा बांधकर इसे 2 से 3 दिनों के लिए धूप में रख दें।
  • दिन में एक बार इसे चम्मच से चलाएं ताकि राई की खटास पानी में अच्छी तरह घुल जाए।

यह भी पढ़ें- ऐसे बनाएं टेस्टी झारखंड की फेमस धुस्का और छिलका रोटी, मेहमानों को खिलाने के लिए भी है बेस्ट

वड़ा बनाने के लिए आसान स्टेप्स -

  • बिना छिलके वाली मूंग दाल को 4 घंटे भिगोकर रखें।
  • इसके बाद मिक्सी में बिना पानी के गाढ़ा पीस लें।
  • इस पेस्ट को 5 मिनट तक हाथ से फेंटें ताकि वड़े हल्के बनें।
  • अब गरम तेल में छोटे-छोटे वड़े तल लें, फिर ठंडा होने के बाद उन्हें 10 मिनट के लिए हल्के गुनगुने पानी में डाल दें।
  • पानी से वड़ों को हल्के हाथों से दबाकर निकालें, फिर कांजी के पानी में डाल दें।
  • 2 से 3 घंटे में वड़े खट्टे पानी को सोख लेंगे। इसके बाद ऊपर से थोड़ा भुना जीरा डालकर इसे ठंडा-ठंडा सर्व कर सकती हैं।  

This may contain: two bowls filled with food sitting on top of a colorful table cloth next to wooden spoons

image credit: pinterest/Maayeka

कांजी वड़ा खाने के सेहत से जुड़े जबरदस्त फायदे

त्योहारों के दौरान ज्यादा मिठाइयां, तली-भुनी चीजें या भारी खाना खाने के बाद पेट दर्द, दस्त या अपच जैसी परेशानियां होने लगती हैं, जिन्हें यह कांजी वड़ा दूर करने में मदद करता है -

  • कांजी में इस्तेमाल होने वाली पिसी हुई राई, हींग, भुना जीरा और काला नमक पेट की गैस, एसिडिटी, कब्ज और ब्लोटिंग को कम करने में बेहद मददगार होते हैं।
  • तीखे और चटपटे वड़ों के साथ फर्मेंटेड कांजी का खट्टा-तीखा पानी शरीर को अंदर से ठंडक और ताजगी देता है।
  • फर्मेंटेशन प्रक्रिया से भरपूर यह ड्रिंक मौसमी बीमारियों से बचाव करता है।
  • जिन लोगों को भूख नहीं लगती उनके लिए ये कांजी वड़ा बेस्ट हो सकता है।

यह भी पढ़ें- केले के छिलके की राख से बनता है असम का यह अनोखा व्यंजन, जानिए क्या है खार और इसकी खासियत?

निष्कर्ष: अगर आप भी राजस्थान का पारंपरिक कांजी वड़ा बनाना चाहती हैं, तो ऊपर बताई गई सामग्री और टिप्स की मदद से इसे आसानी से तैयार कर सकती हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है, जिसे आप कम समय में आसानी से बनाकर अपने परिवार को सर्व कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।  

FAQ
तैयार कांजी वड़ा कितने दिनों तक खराब नहीं होता?
एक बार फर्मेंट हो जाने के बाद आप इसे फ्रिज में रखकर 4 से 5 दिनों तक आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्या उड़द की दाल से भी कांजी वड़ा बनाया जा सकता है?
हां, लेकिन मूंग दाल के वड़े पचने में काफी हल्के और सुपाच्य होते हैं, इसलिए पारंपरिक रूप से मूंग दाल का ही प्रयोग किया जाता है।
अगर कांजी ज्यादा कड़वी हो जाए तो क्या उपाय करें?
राई को बहुत ज्यादा बारीक पीसने से कड़वाहट आ सकती है। इससे बचने के लिए राई को हमेशा दरदरा पीसें और खटास आते ही बर्तन को धूप से हटा लें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।