Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:48 AM IST

पुरी में शाम के समय बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी है ये जगहें, जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने के बाद जाएं

पुरी रथ यात्रा में शामिल होना भले ही माता-पिता को अच्छा लग रहा हो। लेकिन  बच्चों को किसी ऐसी जगह जाना पसंद होता है, जहां वह खेल-कूद सकें। जहां उन्हें खूब मस्ती करने का मौका मिले।   
Updated:- 2024-07-10, 14:06 IST
odisha puri  place to visit with kids in evening

ओडिशा देश के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। यह जगह धार्मिक के साथ-साथ अपने खूबसूरत लोकेशन के लिए भी देशभर में जानी जाती है। हर साल ओडिशा के पुरा में घूमने के लिए लाखों लोग आते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा पर्यटक जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान यहां पहुंचते हैं।

7 जुलाई से पुरी रथ यात्रा की शुरुआत हुई है, जिसमें हजारों लोग अपने पूरे परिवार के साथ यहां पहुंचे हैं। अगर आप यात्रा में शामिल होने के बाद शाम के समय बच्चों को किसी अच्छी जगह घुमाने के लिए लेकर जाना चाहते हैं, जहां वह मस्ती कर सकें, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगी। 

स्वर्गद्वार समुद्र तट

kids places

इस बीच को एक पवित्र बीच के नाम से जाना जाता है। यह बीच एक हलचल भरा स्थान है, जहां बच्चे शाम के समय खूब मस्ती कर सकते हैं। 'स्वर्गद्वार' नाम का अर्थ है 'स्वर्ग का प्रवेश द्वार',  माना जाता है कि इस बीच के पानी से नहाने से आपके पापों से मुक्ति मिलती है। शाम के समय इस जगह का नजारा बेहद शांत और सुकून का अहसास करवाता है। भले ही बच्चे यहां मस्ती करने में व्यस्त हो, लेकिन आप यहां पूरे दिन की थकान मिटाने आ सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- जगन्नाथ रथ यात्रा में परिवार के साथ होने जा रहे हैं शामिल, तो इन 5 बातों का रखें ध्यान

पुरी में साउंड और लाइट शो

odisha

शाम के समय आप बच्चों को लाइट शो दिखाने के लिए ले जा सकते हैं। ध्वनी पर नाचता पानी आपको जादू की तरह नजर आएगा। नरेंद्र पुष्करिणी तालाब में देख सकते हैं। इस शो के जरिए बच्चे बहुत कुछ सीख पाएंगे, क्योंकि पानी के फव्वारे से जगन्नाथ मंदिर के इतिहास पर आधारित शो  बनाया गया है। यह ओडिशा में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।

  • समय- शाम 6:30 से 7:30 बजे तक यह शो दिखाया जाता है। 

इसे भी पढ़ें- पुरी रथ यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे हैं ओडिशा, तो इन 3 मंदिरों में दर्शन करके जरूर आएं

 

नलबाना पक्षी अभयारण्य

यह कई प्रवासी पक्षियों के आश्रय स्थल मानी जाती है। बच्चों को पक्षी देखना पसंद होता है। इसलिए आप उन्हें शाम के समय यहां ले जा सकते हैं। यह अभयारण्य सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।  अभयारण्य का कुल क्षेत्रफल लगभग 15 किलोमीटर है। अगर आप यहां जा रहे हैं, तो बारिश का ध्यान रखें। क्योंकि मानसून के समय यहां जाने की अनुमति नहीं है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik, odisha tourism

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।