पैरिस में मम्मी के साथ कुछ यूं समय बिता रहीं हैं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद अब लोगों का प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का इंतजार है। दोनों की शादी के फंक्शन नवंबर एंड तक शुरू हो जाएंगे और 2 दिसंबर को प्रियंका और निक की शादी हो जाएगी। गौरतलब है कि प्रियंका और निक भारत के राजस्थान में मौजूद जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस से शादी कर रहे हैं। अपने वेडिंग वेन्यू में कैसी तैयारियां हो रही हैं उसे लेकर प्रियंका काफी उत्साहित हैं और हालही में जोधपुर का चक्कर लगा चुकी हैं। वैसे प्रियंका इस वक्त शादी, शूटिंग और ट्रैवल करने में व्यस्त हैं। बीते दिनों उन्हें दिल्ली में भी देखा गया था और अब उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर ताजा अपडेट हुईं तस्वीरें बता रही हैं कि वह इस वक्त पैरिस में हैं और अपनी मम्मी के साथ एंज्वॉय कर रही हैं।

प्रियंका की स्काय इन पिंक
हाल ही में न्यूयॉर्क में प्रियंका की दोस्त ने उनके लिए प्री ब्राइडल शॉवर रखा था। इस ईवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने काफी मस्ती की थी और अपनी पिक्चर्स इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी की थी। इसके बाद प्रियंका ने बैचलर पार्टी भी ऑर्गेनाइज की थी। दिवाली के दौरान प्रियंका वापिस मुंबई लौट आई थीं और घर वालों के साथ ही दिवाली सेलिब्रेट की थी। तब से प्रियंका मुंबई में ही हैं और इस बीच वह एक बार जोधपुर में भी नजर आईं थी। अपनी शादी की तैयारियों के साथ ही प्रियंका अपने काम भी निपटा रही हैं। बीते दिनों प्रियंका को दिल्ली की जामा मस्जिद में स्पॉट किया गया था, जहां वह शोनाली बोस की फिल्म ‘स्काय इज पिंक’ की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में उनके को-स्टार फरहान अख्तर हैं। दोनों ने दिल्ली में फैले पॉल्यूशन के चलते चेहरे पर मास्क पहन रखा था और इसकी एक तस्वीर फरहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी की थी।
Read more: शॉपिंग के लिए दुनिया के सबसे मशहूर देश कौन से हैं?

मम्मी के साथ पैरिस में समय बिताने गईं हैं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा अपनी मम्मी के कितने क्लोज हैं यह बात तो सभी जानते हैं। प्रियंका की मम्मी भी उनके साथ साय की तरह लिपटी रहती हैं और प्रियंका जहां भी जाती हैं उनकी मम्मी उनके साथ ट्रैवल करती हैं। आजकल प्रियंका चोपड़ा अपनी मम्मी के साथ पैरिस में हैं। प्रियंका ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए दी है। प्रियंका यहां पर अपनी मम्मी के साथ शादी से पहले कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने और शॉपिंग करने आई हैं। प्रियंका ने जो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड की हैं उसमें वह अपनी मम्मी के साथ नजर आ रही हैं। दोनों ने व्हाइट कलर का ओवर कोट पहन रखा है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का वेडिंग लुक हुआ रिवील
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। दोनों के ही फैन्स उनकी शादी से जुड़ी अपडेट्स को जानना चाहते हैं। ऐसे में मीडिया ग्रुप ‘द सन’ ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के वेडिंग आउटफिट्स से जुड़ी कुछ बातों को रिवील किया है। मीडिया ग्रुप के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा पहनेंगी वहीं निक जोनस आइवरी कलर की शेरवानी पहनेंगे। इतना ही नहीं जानकारी यह भी है कि ब्राइडमेड्स Ralph Lauren ब्रांड के आउटफिट्स पहनेंगे और यह आउटफिट्स डिटेल्स प्रियंका की क्रिश्चयन वेडिंग की है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।