प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग में जरूर परोसी जाएगी यह डिश, निक जोनस को है बेहद पसंद

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्दी ही जोधपुर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। प्रियंका और निक जोनस की शादी की तैयारियां भी जोर शोर से चल रही हैं। प्रियंका के घर की सजावट भी हो गई है। वहीं दूसरी तरफ शादी के वेन्यू से लेकर वेडिंग फूड मेन्यू तक सभी कुछ डिसाइड हो चुका है। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका के वेडिंग फूड मेन्यू में कुछ हो या न हो मगर एक डिश जरूर शामिल होगी और वह पंजाबी बटर चिकन है। दरअसल यह डिश प्रियंका के होने वाले हसबैंड निक जोनस को बहुत पसंद है। इस लिए इस डिश को वेडिंग फूड मेन्यू में जरूर शामिल किया जाएगा।

क्यों निक जोनस को पसंद है बटर चिकन
प्रियंका चोपड़ा पंजाबी हैं और पंजाबी खाना उन्हें बहुत पसंद है। प्रियंका की फेवरेट फूड डिश में शुमार बटर चिकन अब निक जोनस की भी फेवरेट लिस्ट में शामिल हो गया है। दरअसल, जब निक पहली बार भारत आए तो प्रियंका ने उन्हें भारतीय कलचर खासतौर पर पंजाबी कलचर से रू ब रू कराया था। तब उन्होंने निक को पंजाबी बटर चिकन खिलाया था। इतना ही नहीं अपने सगाई के फंक्शन में भी प्रियंका ने बटर चिकन को शामिल किया था। तब से निक चोनस को पंजाबी बटर चिकन बहुत ही अच्छा लगने लगा है। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका और निक के वेडिंग फूड मेन्यू में बटर चिकन को जरूर शामिल किया जाएगा।
Read More: प्रियंका चोपड़ा के दुल्हन बनने से पहले दुल्हन की तरह सज गया उनका घर

आप भी सीखें बटर चिकन की रेसिपी
बटर चिकन इंडियन घरों में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में सबसे ज्यादा खायी जाने वाली इंडियन डिश में से एक है। इंडियन खाने का स्वाद और इसके मसालों की खूशबू विश्व भर में मशहूर है। प्रियंका चोपड़ा पंजाबी हैं और उन्हें पंजाबी स्टाइल में बटर चिकन खाना काफी पसंद है और जब निक जोनस भारत पहली बार आए थे तो प्रियंका ने उन्हें इस खास डिश का स्वाद चखाया था। तब से निक जोनस की फेवरेट फूड आइटम की लिस्ट में इस रेसिपी का नाम जुड़ गया है।
चलिए आज हम आपको बटर चिकन बनाने की ये पंजाबी रेसिपी बता रहे हैं।ये ऐसा नॉनवेज फूड है जो आपको हर इंडियन शादी, पार्टी और घर के खास मौकों पर आपको जरूर खाने के लिए मिलेगा। शायद ही कोई ऐसा हो जिसे नॉन वेज खाना पसंद हो और वो बटर चिकन खाना पसंद ना करे।
Read More: चिकन और एग को मिलाकर बनाइए रेस्टोरेंट वाला सैंडविच, आसान है विधि

बटर चिकन की सामग्री
- कच्चा चिकन- 700 ग्राम
- मैरिनेट की सामग्री :
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- अदरक और लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- दही- 1/2 किलो
- ग्रेवी की सामग्री
- सफेद मक्खन- 175 ग्राम
- जीरा- 1/2 चम्मच
- टमाटर की प्यूरी- 1/2 किलो
- चीनी- 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- क्रीम- 100 ग्राम
- हरी मिर्च- 4 (बीच से लंबाई में कटी हुई)
- मेथी की पत्ती (क्रश की गई)- 1/2 चम्मच
बटर चिकन बनाने की विधि
- घर पर बटर चिकन बनाने के लिए आप सबसे पहले बाज़ार से चिकन खरीद कर ले आएं और उसे अच्छी तरह से पानी से धोकर साफ कर लें।
- सबसे पहले चिकन को ऐसे मैरिनेट करें।
- एक बाउल में लाल मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक और दही को एक साथ मिक्स करके इसमें चिकन डालकर इसे पूरी रात के लिए मैरिनेट होने के लिए फ्रिज में रखकर छोड़ दें। अगर आप रात को बटर चिकन बनाने वाली हैं तो आप इसे दिन में मैरिनेट करने के लिए ऐसे करें।
चिकन को ऐसे करें रोस्ट
जब चिकन 6-7 घंटे मसालों में घुला हुआ फ्रिज में मैरिनेट हो जाए तो आप इसे बाहर निकालकर इसे ओवन या तंदूर में अच्छी तरह से रोस्ट कर लें। चिकन को रोस्ट करने में कम से कम 10-12 मिनट का समय लगता है।
बटर चिकन की ग्रेवी ऐसे बनाएं
- बटर चिकन की ग्रेवी बनाने से लिए आप एक पैन में सफेद मक्खन डालें ध्यान रखें कि पूरा सफेद मक्खन जितना सामग्री में लिखा है उतना नहीं डालने सिर्फ आधा ही डालें। जब मक्खन गर्म हो जाए तब आप इसमें टमाटर प्यूरी डालकर इसे फ्राई करें फिर इसमें जीरा, चीनी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें।
- इसके बाद इसमें roast किया हुआ चिकन, सफेद मक्खन, क्रीम, हरी मिर्च और मेथी की पत्ती डालकर इसे 5 मिनट के लिए हल्का भूनें।
- चिकन को पकने के लिए ढक कर रख दें।
- बटर चिकन तैयार है इसे आप अब खा सकती हैं और अपने मेहमानों को भी खिला सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।