Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:49 PM IST

कैलिफॉर्निया की बर्फिली वादियों में प्रियंका-निक एंजॉय कर रहे हैं रोमांटिक हॉलीडे

काम के बीच-बीच में पति के साथ रोमांटिक हॉलीडे कैसे मनाया जा सकता है यह टिप्‍स कोई बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से ले सकता है। 
Updated:- 2019-02-04, 19:33 IST
Priyanka nick romantic holiday  pictures

 आजकल की बिजी लाइफ में पार्टनर्स को एक दूसरे के लिए कहां वक्‍त मिलता है। इस पर बात अगर रोमांटिक ट्रिप की आए तो यह असंभव सा लगने लगता है। मगर, आप बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके हसबैंड निक जोनस से काम के प्रेशर के बीच साथ में रोमांटिक हॉलीडेज पर जाने के टिप्‍स ले सकती हैं। जी हां, प्रियंका और निक को ट्रैवल करना बहुत पसंद है और वह अकेले जाने की जगह हमेशा अपने पूरे परिवार के साथ जाना पसंद करते हैं और उस दौरान रोमांस के पल भी खोज लेते हैं। 

अगर आपको हमारी बातों में यकीन नहीं आता तो प्रियंका चोपड़ा के इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट हुईं रीसेंज पिकचर्स पर एक बार गौर जरूर फरमाएं। प्रियंका और निक इस वक्‍त अपने परिवार के साथ कैलिफॉर्निया की बर्फीली वादियों का मजा ले रहे हैं। 

Priyanka chopra and nick jonas romantic holiday  pictures

प्रियंका की विंटर डायरीज 

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कुछ तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट की हैं जिसमें वह निक जोनस और अपने व निक के पूरे परिवार के साथ कैलिफॉर्निया के बर्फीले मौसम का लुत्‍फ उठाती नजर आ रही हैं। तस्‍वीरों में प्रियंका की मदर मधु चोपड़ा, सोफी टर्नर और कजिन कृष्‍णा के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका तस्‍वीरों में बर्फ के साथ खेल रही हैं और उसमें लेटी हुई नजर आ रही हैं। जो तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर नजर आ रही हैं उसमें प्रियंका ने लाल रंग की जैकेट पहन रखी हैं और सिर पर ग्रे कलर की कैप लगाई हुई हैं। वह फैमिली के साथ एंजॉव करती हुई काफी खुश नजर आ रही हैं। 

Priyanka and nick romantic holiday  pictures

न्‍यूईयर पर स्विट्जरलैंड ट्रिप 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जब से शादी हुई है वह एक के बाद एक ट्रिप पर जाते नजर आ रहे हैं। बीते दिनों न्‍यू ईयर पर प्रियंका और निक अपने परिवार के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियां बिताते नजर आए थे। गौरतलब हैं कि निक और प्रियंका शादी के तुरंत बाद ही अपने-अपने काम में व्‍यस्‍त हो गए थे। प्रियंका चोपड़ा ने तो एक इंटरव्‍यू में यह तक कहा था कि उनके और निक के लिए काम ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण हैं और हनीमून मनाना वह जरूरी नहीं समझते क्‍योंकि काम करके उन्‍हें ज्‍यादा खुशी मिलती है। इसके बाद प्रियंका निक से मिलने न्‍यूयॉर्क गईं और वहां क्रिसमस मनाने के बाद प्रियंका और निक पूरे परिवार के साथ स्विट्जरलैंड पहुंच गए। इस ट्रिप के दौरान प्रियंका की एक पिकचर काफी वायर हुई थी जिसमें निक अपनी टंग से प्रियंका की नोज छूने की कोशिश कर रहे थें। 

Priyanka chopra and nick jonas romantic holiday  with family

शादी के बाद यहां बिताए कुछ दिन 

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिन पहले अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर कुछ पिक्‍स शेयर की थीं। उन्‍हें देख कर यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह लाल पहाड़ों से घिरी किसी जगह पर पति निक जोनस के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। यह जगह और कोई नहीं बल्कि ओमान के मुसांदम पेनिनजुला की थीं। समुद्र के किनारे बसे एक रिजॉर्ट की कुछ तस्‍वीरें प्रियंका ने शेयर की थीं। इन तस्‍वीरों में प्रियंका और निक तो दिख ही रहे थे साथ ही समुद्र की रेत में एक हार्ट बना हुआ था और उस हार्ट में एन जे और पी सी जे  लिखा हुआ था, जो कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा जोनस के नाम का शॉर्ट फॉर्म है। इन तस्‍वीरों में पूल साइड की तस्‍वीरें भी थीं।

 

इन्‍हें देख कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जिस रिजॉर्ट में प्रियंका और निक रुके हैं वह कितनी खूबसूरत है। इस जगह की अमेजिंग बात यह है कि यह जहां एक तरफ से पहाड़ों से घिरा है वहीं दूसरी तरफ इसके समंदर है। पहाड़ और समंदर का यह कॉम्‍बीनेशन बहुत ही कम देखने को मिलता है। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।