इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं फोटो
प्रियंका चोपड़ा ने शादी के तुरंत बाद ही एक मीडिया हाउस को इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा था कि उनके और निक के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है उनका काम। पियंका ने कहा था, ‘हमें अपने काम को पूरा करने और उस दौरान ही बहुत अच्छा लगता है। ज्यादा वक्त खाली गुजारना हम दोनों को ही पसंद नहीं है। मगर मैं उन लड़कियों के फीलिंग्स की कदर करती हूं, जो शादी के तुरंत बाद ही हनीमून पर जाने को एक्साइटेड रहती हैं। कुछ लड़कियां शादी के कुछ वक्त बाद हनीमून पर जाना पसंद करती है तो कुछ लड़कियों को हनीमून पर जाना तब अच्छा लगता है जब उनका काम पूरा हो चुका होता है। मुझे अपने काम को पूरा करने दीजिए उसके बाद मैं और निक जरूर घूमने के लिए किसी अच्छी सी जगह जाएंगे। ’ इस इंटरव्यू में प्रियंका ने कुछ भी कहा हो मगर जो तस्वीरें प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की हैं वह तो यही बताती हैं कि प्रियंका अपने ड्रीम बॉय के साथ काफी अच्छा वक्त बिता रही हैं।
समंदर किनारे बसे ओमान प्रियंका-निक बना रहे हैं हनीमून
प्रियंका चोपड़ा ने जो पिक्स शेयर की हैं उन्हें देख कर यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह लाल पहाड़ों से घिरी जगह और कोई नहीं बल्कि ओमान के मुसांदम पेनिनजुला की है। समुद्र के किनारे बसे एक रिजॉर्ट की कुछ तस्वीरें प्रियंका ने शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक तो दिख ही रहे हैं साथ ही समुद्र की रेत में एक हार्ट बना हुआ है और उस हार्ट में एन जे और पी सी जे लिखा हुआ, जो कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा जोनस के नाम का शॉर्ट फॉर्म है। इन तस्वीरों में पूल साइड की तस्वीरें भी हैं। इन्हें देख कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जिस रिजॉर्ट में प्रियंका और निक रुके हैं वह कितनी खूबसूरत है। इस जगह की अमेजिंग बात यह है कि यह जहां एक तरफ से पहाड़ों से घिरा है वहीं दूसरी तरफ इसके समंदर है। पहाड़ और समंदर का यह कॉम्बीनेशन बहुत ही कम देखने को मिलता है।
मुसंदम की खास बात
अगर आपको मुसंदम जाना है तो इसके लिए आपको भारत से ओमान की राजधानी मसकट जाना होगा। मसकट से एक घंटे की फ्लइट लेकर आप मुसंदम पहुंच सकती हैं। ओमान की यह जगह लोगों को काफी अट्रैक्ट करती है। इस जगह पर आपको लाल पहाड़ और नीला समुद्र दोनों ही एक साथ देखने को मिल जाएंगे। यहां देखने लायक काफी कुछ है। अगर आपको इतिहास में इंट्रेस्ट है तो आप यहां पुर्तगालियों द्वारा बनाए गए किले देख सकती हैं। यह किले आपको मुसंदम के सम्रुद तट पर ही देखने को मिल जाएंगे यहां आप खसाब व बुखा में किले देख सकती हैं।
मुसंदम की राजधानी खसाब है, यहां कई किले हैं जो अब म्यूजियम में बदल चुके हैं। कुछ किलों को होटल में बदल दिया गया है। यहां के समुद्र में आपको डॉल्फिन देखने को मिल सकती हैं। अगर आप मुंसदम आ रही हैं तो यहां का खजूद का हलवा खाना न भूलें। यहां सैकड़ों तरह के खजूर मिलते हैं, जिनमे खलास, खसाब और फरा विशेष रूप से पसंद किए जाते हैं। यहां आने के लिए सर्दियों का मौसम बेस्ट होता है। गर्मियों में यहां बहुत ज्यादा गर्मी होती है।
Recommended Video
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों