प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के हाथों में हाथ डाले हुए कैरेबियन में नजर आईं। ये कपल हनीमून के लिए कैरेबियन पहुंच गया है। हाल ही में दोनों को कैरेबियन के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
कैरेबियन से पहले प्रियंका और निक दोनों हनीमून पर ओमान भी गए थें जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल पर खूब वायरल हुई थी। उस दौरान प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की थी जिसमें उन्होंने समंदर किनारे रेत पर दिल बनाकर अपना और निक का नाम लिखा था। वहीं निक-प्रियंका ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें वे निक के परिवार वालों के साथ लंदन में क्रिसमस मना रही थीं। साथ ही इस सेलिब्रेशन में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी हिस्सा रहीं।
निकयंका को कैरेबियन एयरपोर्ट पर देखा गया है। सोशल मीडिया पर दोनों की कैरेबियन एयरपोर्ट पर प्लेन से उतरते हुए फोटो वायरल हो रही हैं। प्रियंका और निक अपने-अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट को पूरा करने के बाद इन दिनों हनीमून पर टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
Read more: प्रियंका-निक की ‘लव स्टोरी’ से जुड़े कई राज खोलता है प्रियंका चोपड़ा का वेडिंग ‘कलीरा’
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए प्रियंका और निक एक दूसरे के साथ काफी अच्छे लग रहे थे। इस दौरान प्रियंका ने आईसी ब्लू कलर की ड्रेस पहन रखीं थीं। इसके साथ उन्होंने बाल को खुला कर रखा था और गोगल लगा रखे थे जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा था।
एयरपोर्ट पर निक जोनस एकदम कैज्युअल लुक में नजर आए। उन्होंने ग्रे-कलर की टी-शर्ट और ब्लैक कलर की पैंट पहन रखी थी। फोटो में दोनों एकदम परफेक्ट कपल नजर आ रहे थे।
Read more: न्यू ईयर नाइट पर प्रियंका-निक ने सरेआम किया एक-दूसरे को ‘किस’
प्रियंका और निक 20 दिसंबर को मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी करने के बाद अब ये न्यूली वेड कपल लॉस एंजेलिस में भी एक शानदार रिसेप्शन पार्टी देंगा जोकि हॉलीवुड के सितारों के लिए होगी। इसका अंदाज लगाया जा रहा है कि इस पार्टी में हॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल होंगी फिलहाल रिसेप्शन का वेन्यू तय नहीं हो पाया है।
यहां बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उम्मैद भवन में क्रिश्चियन और हिंदू रिवाज से शाही शादी की। दोनों का रिसेप्शन भी शादी की तरह ग्रैंड रहा। इस शादी में बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई थी।
अगर उमैद पैलेस के एक दिन के किराए की बात करें तो लगभग 60 हजार डॉलर यानि 43 लाख रुपए है। उमैद पैलेस को दुनिया के बेस्ट होटल का खिताब मिल चुका है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।