Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:10 AM IST

न्‍यू ईयर नाइट पर प्रियंका-निक ने सरेआम किया एक-दूसरे को ‘किस’

न्‍यूली वेड कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बाद से अपनी मैरीड लाइफ को खूब एंजॉय कर रहे हैं। दोनों न्‍यू ईयर मनाने स्विट्जरलैंड गए थे। यहां दोनों ने कुछ ऐसा किया जो वायरल हो गया है।     
Updated:- 2019-01-03, 11:24 IST
Priyanka chopra and nick jonas new kiss viral video

न्‍यू ईयर सेलीब्रेशन के लिए प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस अपनी फैमिली के साथ स्विट्जरलैंड गए थे। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी स्विट्जरलैंड ट्रिप की कई तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर शेयर भी की थीं। उनकी तस्‍वीरों से ही पता चल रहा है कि वह न्‍यू ईयर को कितना एंजॉव किया होगा। मगर अपनी लोगों की तस्‍वीरों से नजरें हटी भी नहीं थी प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया कि वह वायरल हो गया। 

Priyanka chopra and nick jonas new kiss viral video

वीडियो में क्‍या कर रही हैं प्रियंका 

वीडियो को देख कर साफ पता चल रहा है कि प्रियंका और निक दोनों ही न्‍यू ईयर पार्टी को एंजॉय कर रहे हैं। वह डांस कर रहे हैं और जैसे ही रात के बारा बजते हैं वैसे ही दोनों एक दूसरे को किसी करने लगते हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वैसे यह पहली बार नहीं हो रहा जब प्रियंका अपने पति निक को पब्लिकली किस कर रही हों।

Read more: हनीमून मनाने नहीं बल्कि इस काम के लिए स्विट्जरलैंड गए हैं प्रियंका और निक

पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है जब प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को किस करते हुए तस्‍वीर को सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया है। यह बात अलग है कि पहले उन्‍होंने निक को गालों पर किस करते हुए तस्‍वीर पोस्‍ट की वहीं इस प्रियंका ने निक को लिप किसिंग करते हुए तस्‍वीर पोस्‍ट की है। 

Priyanka chopra and nick jonas new kiss viral video

स्विट्जरलैंड में निक और प्रियंका की मस्‍ती 

गौरतलब हैं कि निक और प्रियंका शादी के तुरंत बाद ही अपने-अपने काम में व्‍यस्‍त हो गए थे। प्रियंका चोपड़ा ने तो एक इंटरव्‍यू में यह तक कहा था कि उनके और निक के लिए काम ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण हैं और हनीमून मनाना वह जरूरी नहीं समझते क्‍योंकि काम करके उन्‍हें ज्‍यादा खुशी मिलती है।

Read more: प्रियंका और निक ने दुनिया के इस खूबसूरत देश को हनीमून के लिए चुना

इसके बाद प्रियंका निक से मिलने न्‍यूयॉर्क गईं इसके बाद न्‍यू ईयर मनाने के लिए प्रियंका और निक फैमिली सहित इस वक्‍त स्विट्जरलैंड की हसीन वादियों और बर्फ का मजा ले रहे हैं। अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका चोपड़ा लगातार अपनी तस्‍वीरें पोस्‍ट कर रही हैं।

Priyanka chopra and nick jonas new kiss viral video

शादी के बाद यहां बिताए कुछ दिन 

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिन पहले अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर कुछ पिक्‍स शेयर की थीं। उन्‍हें देख कर यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह लाल पहाड़ों से घिरी किसी जगह पर पति निक जोनस के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। यह जगह और कोई नहीं बल्कि ओमान के मुसांदम पेनिनजुला की थीं।

 

समुद्र के किनारे बसे एक रिजॉर्ट की कुछ तस्‍वीरें प्रियंका ने शेयर की थीं। इन तस्‍वीरों में प्रियंका और निक तो दिख ही रहे थे साथ ही समुद्र की रेत में एक हार्ट बना हुआ था और उस हार्ट में एन जे और पी सी जे  लिखा हुआ था, जो कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा जोनस के नाम का शॉर्ट फॉर्म है।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।